Khunti : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने मंगलवार को खूंटी कचहरी परिसर में खूंटी, चाईबासा और चांडिल के लिए प्रस्तावित बार भवन का शिलान्यास किया. चाईबासा और चांडिल के बार भवनों का शिलान्यास ऑनलाइन किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन छोटा ज़रूर है, लेकिन इसके मायने बहुत बड़े हैं. न्याय व्यवस्था में बार भवन अहम भूमिका निभाते हैं और राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अगले तीन वर्षों में सभी जिलों में आधुनिक, सुव्यवस्थित बार भवन तैयार हो जाएं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने…
Author: News Desk
Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने हाल ही में पूर्व शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के परिवार से मुलाकात की. इस मुलाकात को आधिकारिक रूप से शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है और यह रांची के कांके रोड स्थित CM के आवासीय कार्यालय में लगभग 45 मिनट तक चली. सूत्रों के अनुसार, परिवार में सहमति बनी है कि दिवंगत रामदास सोरेन के बेटे, सोमेश सोरेन, आगामी विधानसभा चुनावों में घाटशिला निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संकेत दिए हैं कि आगामी खाली हुई सीट पर सोमेश को चुनाव लड़ाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में राज्य मंत्रिमंडल में…
हर पल एक्टिव रहेगा नियंत्रण कक्ष, जबरन चंदा वसूली और अवैध कारोबार पर रोक भीड़ नियंत्रण को लेकर पुलिस को कई निर्देश, जुलूस और विसर्जन की विशेष तैयारी Ranchi : आगामी दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम शुरू कर दिए हैं. मंगलवार को पुलिस मुख्यालय सभागार में डीजीपी अनुराग गुप्ता की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में सभी प्रक्षेत्रीय आईजी, क्षेत्रीय डीआईजी, एसएसपी और जिले के एसपी शामिल हुए. बैठक में निर्देश दिया गया कि राज्य के सभी पूजा पंडालों (लाइसेंसी और गैर-लाइसेंसी) का सत्यापन किया जाए. संवेदनशील पंडालों में सीसीटीवी कैमरे,…
Deoghar : एम्स देवघर के छठे वार्षिक दिवस समारोह में आज झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस मौके पर उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि यह समारोह केवल एक संस्थान का स्थापना दिवस नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संकल्प की उस यात्रा का उत्सव है जिसने लोगों को स्वास्थ्य और आशा की नई किरण दी है. राज्यपाल ने एम्स देवघर में 31 जुलाई, 2025 को आयोजित पहले दीक्षांत समारोह का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सिर्फ डिग्री पाने का अवसर नहीं था, बल्कि सेवा का संकल्प लेने का…
Ranchi : झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने मंगलवार को रांची के प्रोजेक्ट भवन में 350 नए सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि “शिक्षा राज्य की रीढ़ है और इसमें कोई समझौता नहीं किया जा सकता.” नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों में 137 गणित और विज्ञान विषय के स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य हैं, जबकि 213 शिक्षक गोड्डा जिले के हैं, जिन्हें कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए नियुक्त किया गया है. यह नियुक्ति समारोह झारखंड सरकार की उस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसमें कुल 4333 शिक्षकों का चयन हुआ है. सरकार का…
Ranchi : शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए “निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009” के तहत निजी स्कूलों में नामांकन का दूसरा चरण अब 20 सितंबर 2025 तक बढ़ा दिया गया है. जिला जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पहले चरण में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कई निजी स्कूलों में सीटें खाली रह गई थीं. इन्हीं खाली सीटों को भरने के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई गई है. इस बार आवेदन का मौका केवल उन्हीं अभिभावकों को मिलेगा जिन्होंने जिन्होंने पहले आवेदन किया था, लेकिन उनके बच्चों का नाम पहली लॉटरी में नहीं आया. इसमें…
Jamshedpur : शहर की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए SSP पीयूष पाण्डेय की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई. इसमें सभी पुलिस उपाधीक्षक, निरीक्षक और थाना प्रभारी शामिल हुए. बैठक में SSP ने लंबित आपराधिक मामलों, वारंट और कुर्की कार्यवाहियों को प्राथमिकता से निपटाने का निर्देश दिया. उन्होंने थाना प्रभारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि मामलों का समयबद्ध निस्तारण हो, ताकि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके. पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन मामलों में भी तेजी लाने के आदेश दिए गए. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान…
Jamshedpur. मानगो पुल पर मंगलवार को एक अपाचे बाइक में अचानक आग लग गई. मानगो मून सिटी के रहने वाले विवेक कुमार साकची की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक से धुआं निकलने लगा. विवेक ने पास के नल से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन आग तेजी से फैल गई. मिनटों में पांच साल पुरानी अपाचे बाइक पूरी तरह जल गई. घटना से पुल पर अफरातफरी मच गई और जाम की स्थिति बन गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक बाइक जल चुकी थी. विवेक को कोई चोट नहीं आई. पुलिस…
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को JSSC-CGL परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले पर लंबी बहस हुई. याचिकाकर्ताओं ने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी. मुख्य न्यायाधीश और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ में सुनवाई करीब डेढ़ घंटे तक चली. राज्य सरकार और JSSC की ओर से कहा गया कि परीक्षा 22 तारीख को हुई थी, जबकि याचिकाकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत फोटो और अन्य साक्ष्य 23 तारीख के हैं. ऐसे में यह साबित नहीं होता कि प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले लीक हुआ था. इसके अलावा, सरकार ने यह भी कहा कि याचिकाकर्ताओं के पास पेपर लीक को लेकर…
Hazaribagh : सेवायत भूमि घोटाले के आरोपी निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका हजारीबाग ACB कोर्ट ने खारिज कर दी है. कोर्ट ने मंगलवार को यह फैसला सुनाया. इससे पहले 12 सितंबर को सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता शंकर बनर्जी और ACB की ओर से विशेष लोक अभियोजक अभिषेक कृष्ण गुप्ता ने अपनी दलीलें पेश की थीं. विनय चौबे पर अगस्त में ACB ने केस दर्ज किया था. इससे पहले वह झारखंड शराब घोटाले में भी आरोपी रह चुके हैं, जिसमें उन्हें चार्जशीट समय पर दाखिल न…
