Author: News Desk

Ranchi. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (कक्षा छह से आठ) के भाषा विषय का संशोधित परीक्षाफल जारी कर दिया है. इसमें 813 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. पहले घोषित परिणाम में 1059 अभ्यर्थी सफल हुए थे. संशोधन के बाद 246 अभ्यर्थियों की संख्या घट गयी. भाषा विषय के 4991 पदों के मुकाबले अब भी 4178 पद रिक्त रह गये हैं. आयोग ने इन पदों के लिए 1602 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया था. आयोग के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार, बहादुर महतो एवं अन्य, डमरूधर साहु एवं अन्य,…

Read More

New Delhi.. रेलवे बोर्ड ने नयी परियोजनाओं के व्यवहार्यता अध्ययन और अंतिम स्थान सर्वेक्षण को मंजूरी देने के लिए विभिन्न जोन को पहले दिये गए अधिकार वापस ले लिये हैं. रेलवे बोर्ड ने यह कदम बोर्ड के साथ समय पर संचार में देरी का हवाला देते हुए उठाया, जिसके कारण संसदीय प्रश्नों और अन्य महत्वपूर्ण संदर्भों के उत्तर देने में विलंब हुआ. सभी जोन के महाप्रबंधकों (जीएम) को संबोधित एक हालिया पत्र में बोर्ड ने कहा, यह देखा गया है कि जोनल रेलवे, व्यवहार्यता अध्ययन और अंतिम स्थान सर्वेक्षण (एफएलएस) को मंजूरी देने के बाद, रेलवे बोर्ड को समय पर…

Read More

Mumbai. भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार वार्ता में प्रगति की उम्मीद के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले. भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर मंगलवार को एक दिवसीय वार्ता होगी. इस सप्ताह होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक से पहले वैश्विक बाजारों में तेजी से भी धारणा मजबूत हुई. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 201.69 अंक चढ़कर 81,987.43 अंक पर पहुंच गया. 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 52.8 अंक बढ़कर 25,122 पर कारोबार कर रहा था. सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड…

Read More

Jamshedpur. साकची स्थित सागर होटल के पास रविवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. स्कूटी सवार युवती को टैंकर ने कुचल दिया. हादसे के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ट्रेलर का पता लगा लिया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती सड़क पर टर्न ले रही थी, तभी अचानक तेज रफ्तार टैंकर ने उसे टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गया. युवती की मौत के बाद टीएमएच…

Read More

Ranchi. झारखंड की राजधानी रांची में बीते 30 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. राजधानी रांची की सड़कों पर इस कदर जलजमाव हुआ है. मानो गाड़ियां सड़कों पर नहीं बल्कि तालाब में चल रही हो. इसी बीच सोमवार की शाम कांटाटोली फ्लाईओवर के नीचे कांटाटोली- बहू बाजार के बीच की मुख्य सड़क जोरदार बारिश के कारण पूरी तरह जलमग्न हो गई. आलम यह हुआ कि सड़क किनारे के गद्दे पानी से लबालब भर गए और इसी दौरान उस सड़क से गुजर रही एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार सीधे गड्ढे में घुस गई. इधर, मौसम विभाग ने प्रदेश के…

Read More

Ghatsila. घाटशिला विधान सभा में उप चुनाव की तैयारी चल रही है. इसे लेकर झारखंड के मुख्य चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सोमवार को घाटशिला अनुमंडल कार्यालय सभागार में बैठक की. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में एक जगह रिक्त होने के कारण बाय-इलेक्शन होना है.उन्होंने वैसे पात्र मतदाता जिनका नाम अभी भी मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है वे समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वा लें. भारत निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है एक भी मतदाता छूटे नहीं. इसे पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना है.…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा सामने आया. यहां एक ट्रक और वैन के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह दुर्घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में घटी. हाटगम्हरिया थाने के प्रभारी अधिकारी उत्तम तिवारी ने बताया कि सभी घायलों को झारखंड-ओडिशा सीमा पर स्थित चंपुआ और जिले के कुमारडुंगी सहित निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. मृतकों में वाहन का चालक भी शामिल है.अधिकारी ने बताया कि घायलों में से एक फूलमती देवी की हालत गंभीर बताई…

Read More

Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राज्य में ग्राम सभाओं की शक्तियों, अधिकारों और कार्यों पर अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की. पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) अधिनियम, 1996 के नियमों पर विचार-विमर्श हुआ, जिसे आमतौर पर पेसा अधिनियम के नाम से जाना जाता है. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि पेसा अधिनियम के प्रावधानों के क्रियान्वयन से अनुसूचित क्षेत्रों में स्वशासन की परंपरा मजबूत होगी, साथ ही आदिवासी समुदायों के आर्थिक-सामाजिक उत्थान और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा. अनुसूचित क्षेत्रों में आदिवासी समुदायों के अधिकारों को मान्यता देने वाला…

Read More

Jamshedpur. सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के नगर बागूनहातू चौक में खोली गई शराब दुकान के विरोध में सोमवार सुबह स्थानीय बस्तीवासियों ने जोरदार प्रदर्शन किया. लोगों का कहना है कि दुकान के आसपास 100 मीटर की दूरी पर विमेंस कॉलेज, मंदिर और कंपनी मौजूद है. ऐसे में सुबह से देर रात तक शराबियों की भीड़ जमा रहती है, जिससे छात्राओं और महिलाओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है. प्रदर्शनकारियों में सोनू सरकार,पूरन साहू सहित अन्य ने आरोप लगाया कि शराब दुकान के कारण बस्ती के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं. वहीं, कंपनी में काम करने वाले…

Read More

Jamshedpur. टिमकेन इंडिया लिमिटेड जमशेदपुर प्लांट के कर्मचारियों को इस साल 16.21 प्रतिशत बोनस मिलेगा. पिछले साल 19.75 फीसदी बोनस हुआ था. पिछले साल के मुकाबले इस साल बोनस 3.54 फीसदी कम हुआ है. सोमवार 15 सितंबर को प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस समझौता हुआ. समझौते में अगले अगले वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए बोनस का फार्मूला बना, जिसके मानदंड तय किए गए. वेतन समझौते के अनुसार कर्मचारियों को न्यूनतम 85 हजार रुपए और अधिकतम एक लाख रुपये मिलेंगे. इधर, टाटा स्टील और ब्लूस्कोप की संयुक्त उपक्रम टाटा ब्लूस्कोप स्टील मैनेजमेंट और यूनियन के बीच सोमवार को बोनस समझौता…

Read More