Jamshedpur. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को टाटा मोटर्स के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिसमें कंपनी ने जमशेदपुर में हाइड्रोजन इंजन और इलेक्ट्रिक भारी वाहनों के निर्माण में अपनी प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने टाटा मोटर्स के इस ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट को राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया है. रांची में मुख्यमंत्री के कांके रोड स्थित आवास पर हुई इस बैठक में टाटा मोटर्स के प्रतिनिधिमंडल ने हाइड्रोजन इंजन से चलने वाले ट्रक और इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण से जुड़ी अपनी पहलों का ब्योरा दिया.
Author: News Desk
Jamshedpur: लौहनगरी के साकची स्थित इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (.E.) इंडिया, जमशेदपुर केंद्र में सोमवार को 58वां इंजीनियर्स डे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. यह अवसर भारत रत्न और महान अभियंता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की 164वीं जयंती को समर्पित रहा. मुख्य अतिथि इंजीनियर शरद कुमार शर्मा (महाप्रबंधक, टाटा ग्रोथ शॉप, TSL) और इंजीनियर सतीश कुमार तिवारी (अध्यक्ष, .E. JLC) ने .E. परिसर में सर विश्वेश्वरैया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके बाद स्वागत भाषण में इंजीनियर्स डे के महत्व और इस वर्ष के विषय का परिचय दिया गया.—“डीप टेक और इंजीनियरिंग उत्कृष्टता” विषय पर व्याख्यानसमारोह में…
एमजीएम अस्पताल प्रबंधन संग विधायक सरयू राय की बैठक में बड़ा फैसला हिल व्यू कालोनी और रिपीट कालोनी की सीमा पर मेडिकल वेस्ट न फेंका जाए दुर्गंध दूर करने की व्यवस्था की जाए रिहायशी इलाकों और एमजीएम के बीच की बाउंड्री को बिल्कुल फ्री छोड़ा जाए जमशेदपुर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने सोमवार को एमजीएम अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक की. बैठक में उन्होंने कहा कि एमजीएम अस्पताल की चारदीवारी के साथ-साथ हिल व्यू कालोनी और रिपीट कालोनी की लंबी सीमा है. एमजीएम से निकलने वाला कूड़ा-कचरा वहां फेंका जाता है. उसे रोका जाए. इलाके के लोग दुर्गंध…
बंगीय उत्सव समिति की वार्षिक सामान्य सभा मिलनी हॉल में आयोजित जमशेदपुर: बंगीय उत्सव समिति की वार्षिक सामान्य सभा एवं ‘बंग बंधु’ चर्चा सभा का आयोजन मिलनी हॉल, बिष्टुपुर में सम्पन्न हुआ. सभा के पहले चरण की अध्यक्षता समिति की कार्यकारी अध्यक्षा अपर्णा गुहा ने की. संचालन एवं व्यवस्था का दायित्व निभाया समिति के महासचिव उत्तम गुहा ने. मंच पर उपस्थित अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में कार्यकारी अध्यक्षा पूरबी घोष, राजु दत्ता, प्रकाश मुखर्जी, कोषाध्यक्ष अमित कुमार माइती, लेखा परीक्षक अमित बोस, और उपाध्यक्ष सुभाष सिंह राय. कोषाध्यक्ष अमित कुमार माइती ने वर्ष 2025 के बंगीय उत्सव के आय-व्यय का स्पष्ट…
जमशेदपुर. सांसद बिद्युत बरण महतो ने सोमवार को बारीगोड़ा रेलवे क्रासिंग से लेकर गोविंदपुर तक लगभग 2.7 किमी सड़क निर्माण के लिए एनओसी को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से बात की. सांसद ने चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक से भी इस मामले को लेकर बात की और निर्माण के लिए एनओसी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया. उल्लेखनीय है कि खासमहल से गोविंदपुर तक सड़क निर्माण का कार्य पथ निर्माण विभाग, झारखंड सरकार के द्वारा कराया जा रहा है.इस खंड में बारीगोड़ा फाटक से लेकर गोविंदपुर तक का हिस्सा रेलवे के क्षेत्र में आता है और रेलवे के द्वारा एनओसी नहीं…
उपायुक्त एवं एसएसपी ने जिला स्तरीय शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक जमशेदपुर. टाउन हॉल, सिदगोड़ा में जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय द्वारा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर केन्द्रीय शांति समिति के साथ बैठक की गई. बैठक में विधि व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, भीड़ को व्यवस्थित करने, सुरक्षा संबंधी अन्य महत्वपूर्ण बिदुओं पर चर्चा की गई. बैठक में रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में केंद्रीय शांति समिति के सदस्यों ने विभिन्न पूजा समितियों से…
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जनहित से जुडी समस्याओं के समाधान को लेकर कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला अपर उपायुक्त भागीरथ प्रसाद से मिला. उन्हें सात सूत्रीय समस्याओं के निदान करने के लिए वार्ता किया. जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने यहां अपनी बातों को रखा और मांग पत्र सौंपा. उपरोक्त सभी समस्याओं को अपर उपायुक्त ने ध्यानपूर्वक सुना और समस्याओं का त्वरित समाधान कराने का आश्वासन कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को दिया. प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, अवधेश कुमार सिंह, संजय…
जमशेदपुर. अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज बागबेड़ा रोड नंबर एक परशुराम भवन में अध्यक्ष पर लग रहे मनमानी के आरोपों का मामला अब एसडीओ तक पहुंच गया है. यहां बीते दिनों चुनाव आयोजित किये जाने को लेकर विवाद गरमाया हुआ है. सोमवार को हृदानंद तिवारी के नेतृत्व में समाज के कुछ लोग अनुमंडल पदाधिकारी से मिलने पहुंचे. प्रतिनिधिमंडल को अनुमंडल पदाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के कमेटी के सभी लोगों को बुलाकर उनसे विचार-विमर्श किया जायेगा. सबकी राय लेकर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. एसडीओ के सामने प्रतिनिधिमंडल ने अपनी पुरानी मांगों को रखा. बताया कि…
JAMSHEDPUR . को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी अर्बन बैंक में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए वर्तमान प्रबंधन कमेटी ने अब तक कोई भी पहल नहीं की है. उक्त आरोप अर्बन बैंक के शेयर होल्डर एवं ओ.बी. सी. रेलवे कर्मचारी संघ , दक्षिण पूर्व रेलवे के महासचिव कृष्ण मोहन प्रसाद ने वर्तमान प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों पर लगाया हैं. प्रसाद ने कहा कि अर्बन बैंक के चुनाव के पहले जिन्होंने पूर्व के प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों पर बढ़ चढ़ कर आरोप लगाया था, परिवर्तन पैनल बनाकर भ्रष्टाचार की गंगोत्री को साफ करने का दावा किया था. चुनाव के पश्चात नये बोर्ड…
Chaibasa : झारखंड में पक्षिमी सिंहभूम जिले के गुवा स्थित सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) की खदान में सोमवार को सुबह में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां कन्वेयर बेल्ट में हाथ फंस जाने से अरुण पुरती नामक ठेका कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 8 बजे अरुण कन्वेयर बेल्ट की सफाई कर रहा था, तभी उसका बायां हाथ अचानक बेल्ट में फंस गया. घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने तत्काल उसे बाहर निकाला और गुवा सेल अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अरुण…
