Author: News Desk

Jamshedpur.कुड़मी समाज लंबे समय से एसटी दर्जे की मांग कर रहा है. उनका मानना है कि उन्हें अब तक उनका हक नहीं मिला है. इस मांग को लेकर वे पहले भी कई आंदोलन कर चुके हैं. इस बार फिर से उन्होंने रेल रोको आंदोलन का रास्ता चुना है. वे चाहते हैं कि केंद्र और राज्य सरकारें उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करें. झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 100 स्थानों पर रेल रोका जाना है. हर परिवार से एक आदमी रेल रोको आंदोलन में शामिल होगा. इसके लिए ग्रामीण स्तर पर बैठक कर लोगों से जुड़ने के लिए एक…

Read More

Hazaribag. हजारीबाग जिले में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए, जिनमें से एक पर एक करोड़ रुपये का इनाम था. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोरहर थाना क्षेत्र के पंतित्री जंगल में सुबह करीब छह बजे प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सहदेव सोरेन के दस्ते और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. सुरक्षा बलों ने 1 करोड़ के इनामी नक्सली सहदेव सोरेन को ढेर कर दिया है. कोबरा बटालियन के इस ऑपरेशन में CPI (माओवादी) के केंद्रीय कमेटी के सदस्य सहदेव सोरेन के अलावा दो…

Read More

Ranchi. झारखंड निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव में है, जिसके कारण रविवार को विभिन्न जिलों में बारिश हुई. आने वाले दो-तीन दिनों तक इसका असर जारी रहने का अनुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे देखते हुए राज्य के कई हिस्सों में येलो और रेड अलर्ट जारी किया है. 15 सितंबर को कोल्हान में अच्छी बारिश की संभावना है. येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 16 सितंबर से 18 सितंबर के बीच राज्य में जगह-जगह बारिश की संभावना जतायी गयी है. 19 सितंबर से राज्य में बारिश का असर धीरे-धीरे कम होने और…

Read More

Mumbai. प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. पिछले सप्ताह की तेजी के बाद बाजार पर मुनाफावसूली का दबाव है, और सेंसेक्स-निफ्टी एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहे थे. कारोबारियों को इस सप्ताह होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के नतीजों का इंतजार है। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 93.81 अंक बढ़कर 81,998.51 पर पहुंच गया. दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 24.45 अंक चढ़कर 25,138.45 पर पहुंच गया. बाद में खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 10.06 अंक गिरकर 81,904.31 पर…

Read More

Dubai. कुलदीप यादव के हुनर और अक्षर पटेल के अनुशासित प्रदर्शन का पाकिस्तान के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था और भारत ने एशिया कप के एकतरफा मुकाबले में रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी को अपेक्षा के अनुरूप सात विकेट से हरा दिया . पहलगाम आतंकी हमले के कारण इस मैच के बहिष्कार की मांग के बावजूद मैदान खचाखच भरा था और 85 प्रतिशत भारतीय प्रशंसक थे जिन्होंने सूर्यकुमार यादव की टीम को पहली गेंद से आखिर पर पाकिस्तान को दबाव में रखते देखा. वहीं टॉस के समय और मैच खत्म होने के बाद भी पाकिस्तानी टीम से हाथ नहीं…

Read More

Ranchi. झारखंड सरकार ने राज्य में आगामी जनगणना की तैयारी शुरू कर दी है. भारत सरकार ने भी ऐलान किया है कि देश की जनगणना वर्ष 2027 में आयोजित की जायेगी. इसके लिए संदर्भ तिथि एक मार्च 2027 की मध्यरात्रि (जीरो बजे) तय की गयी है. यानी इस समय तक के लोग गणना में शामिल होंगे, जबकि इसके बाद जन्म लेनेवाले लोग इस गणना का हिस्सा नहीं बन सकेंगे. झारखंड के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2027 के मार्च माह को जनगणना का जीरो आवर माना जायेगा. जनगणना की शुरुआत हाउस लिस्टिंग कार्य…

Read More

Ranchi. झारखंड में कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जा देने की मांग के खिलाफ आदिवासी समुदाय सड़कों पर उतर आया. रविवार को केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की की अगुवाई में आदिवासी अस्तित्व बचाव मोर्चा के बैनर तले एक विशाल बाइक रैली निकाली गई, जिसमें हजारों आदिवासी युवाओं, बुद्धिजीवियों और संगठनों ने भाग लिया. रैली की शुरुआत मोरहाबादी मैदान से हुई, जो हरमू रोड और अरगोड़ा होते हुए बिरसा चौक पर समाप्त हुई. वहां वीर बुधु भगत, भगवान बिरसा मुंडा और अल्बर्ट एक्का की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर आदिवासी अस्मिता की रक्षा का संकल्प लिया गया.

Read More

Potka.पोटका विधायक संजीव सरदार ने कोवाली थाना क्षेत्र के जानमडीह पंचायत स्थित सांस्कृतिक भवन में जायरा उंबुल नि:शुल्क कोचिंग सह पुस्तकालय का रविवार को उद्घाटन किया. यहां गांव के स्नातक पास युवा बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाएंगे. साथ ही युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकेंगे. विधायक संजीव सरदार ने कहा कि शिक्षा अवसरों के द्वार खोलती है, व्यक्तिगत विकास को प्रोत्साहित करती है और समाज को प्रगति की ओर ले जाती है. उन्होंने आश्वस्त किया कि पुस्तकालय में बेंच-डेस्क और कंप्यूटर की व्यवस्था कराकर एक बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही पुस्तकालय संचालन के लिए वे हर…

Read More

Jamshedpur.एक्सएलआरआई आडिटोरियम में रविवार को आदिवासी महादरबार का आयोजन किया गया. यह आयोजन आदिवासी सांवता सुशार अखाड़ा की ओर से हुआ, जिसमें झारखंड, बंगाल और ओडिशा से हजारों माझी बाबा और समाज के प्रतिनिधि शामिल हुए. इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने हेमंत सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाये. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आदिवासियों की जमीन और अधिकारों को लेकर गंभीर नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पेसा अधिनियम लागू करने की इच्छा-शक्ति नहीं दिखा रही है. चम्पाई सोरेन ने टाटा समूह और हेमंत सरकार दोनों पर हमला बोलते हुए कहा कि आदिवासियों की पुश्तैनी जमीन…

Read More

24 से 26 सितंबर तक निकलेगी शोभायात्रा, तोरण द्वार और लंगर की होगी विशेष व्यवस्था जमशेदपुर.श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350 साला शहादत को समर्पित शहीदी जागृति यात्रा 17 सितंबर को पटना साहिब से रवाना होकर 24 सितंबर को जमशेदपुर पहुंचेगी। इस ऐतिहासिक यात्रा के स्वागत की तैयारियों को लेकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह की अध्यक्षता में शहर की सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों एवं संस्थाओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई. बैठक में तय किया गया कि यात्रा 24 से 26 सितंबर तक शहर के विभिन्न गुरुद्वारों और प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी. जहां-जहां से…

Read More