Author: News Desk

15 सितंबर को एमजीएम के अधीक्षक संग करेंगे बैठक जमशेदपुर. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने जन शिकायत के आलोक में रविवार को डिमना स्थित एमजीएम कॉलेज अस्पताल का दौरा किया. अस्पताल के बगल के कालोनी वासियों ने श्री राय को बताया था कि मेडिकल कॉलेज से निकलने वाले दुर्गंध युक्त मेडिकल वेस्ट और हानिकारक कचरे के कारण उनका वहां रहना दूभर हो रहा है. श्री राय ने अपने दौरे में उक्त शिकायत को सही पाया. श्री राय ने बताया कि अस्पताल का कचरा बीते शनिवार को ही साफ किया गया और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया था.…

Read More

New Delhi : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी (सेवानिवृत्त) अमित खरे को भारत के उपराष्ट्रपति का सचिव नियुक्त किया गया है. नियुक्ति मामलों की कैबिनेट समिति (Appointments Committee of the Cabinet) ने नियुक्ति की मंजूरी दे दी है. अमित खरे को केंद्र सरकार के सचिव के पद और वेतनमान के बराबर दर्जा दिया गया है. यह नियुक्ति अनुबंध के आधार पर की गई है, जिसकी अवधि तीन साल होगी. कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से यह अवधि मानी जाएगी, हालांकि सरकार आवश्यकता पड़ने पर इसमें बदलाव कर सकती है. कौन हैं अमित खरे? अमित खरे 1985 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस…

Read More

Patna : बिहार की राजधानी पटना में भाजपा कार्यालय के बाहर शनिवार को हुए हंगामे के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है. पहले से लागू धारा 144 को हटाकर अब जदयू और भाजपा कार्यालय के आसपास धारा 163 लागू कर दी गई है. पूरे क्षेत्र को प्रतिबंधित घोषित कर दिया गया है. रविवार सुबह पटना के DM त्याग राजन और SSP कार्तिकेय शर्मा ने स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों ने बताया कि भाजपा कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है. अब यहां किसी भी तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी. DM त्याग…

Read More

जमशेदपुर. झारखण्ड मानवाधिकार संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आज डिमना के द लॉगिन होटल में केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार किनू की अध्यक्षता में परिचय सह अभिनन्दन समारोह आयोजित की गई. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जमशेदपुर महानगर कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारी एवं सदस्यों का परिचय एवं अभिनंदन करना तथा झारखंड मानव अधिकार संघ के उद्देश्य के प्रति जानकारी देना था. कार्यक्रम में नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मनोज किशोर को केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार कीनू ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित कर उनका स्वागत किया एवं उनकी पूरी टीम को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रगाण एवं…

Read More

Chaibasa. राजस्व, भूमि सुधार और परिवहन मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए ग्राम सभाओं का सशक्त होना जरूरी है. ग्राम सभा मजबूत होगी तो पंचायतों को जलवायु समर्थ कार्ययोजना बनाने में मदद मिलेगी. इस मुहिम में सरकारी स्तर पर हर तरह की मदद के लिए झारखंड सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है. बिरूआ रविवार को एक होटल में कांफ्रेस ऑफ पंचायत कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और उसके असर को लेकर पंचायत स्तर पर हो रही कांफ्रेस ऑफ पंचायत महत्वपूर्ण पहल है. क्योंकि जलवायु परिवर्तन बिगड़ती प्रकृति का…

Read More

Dhanbad : भुली नगर में 11 से 14 सितंबर 2025 तक आयोजित विद्या भारती की 36वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विद्या भारती पूर्वोत्तर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर क्षेत्र से भाग लेने वाले 23 खिलाड़ियों में से 17 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.नई तकनीक उपकरण इन विजयी खिलाड़ियों ने कुल 17 पदक हासिल किए, जिनमें 8 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं. खास बात यह रही कि स्वर्ण पदक जीतने वाले सभी 8 खिलाड़ियों का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया…

Read More

Ranchi : दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस कांग्रेस (SERMC) के महामंत्री एन.एल. कुमार ने रविवार को रेलवे कर्मचारियों के हित में एक बड़ी पहल करते हुए उत्पादकता से जुड़ी बोनस (पीएलबी) नीति में बदलाव की पुरज़ोर मांग की है. इस संबंध में उन्होंने नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमेन (NFIR) के महासचिव डॉ. एम. राघवैया को एक पत्र लिखकर मौजूदा प्रणाली की खामियों को उजागर किया. एन.एल. कुमार ने कहा कि वर्तमान PLB प्रणाली एक सीमित दायरे में संचालित होती है, जिसके चलते लगभग 70 से 80 प्रतिशत कर्मचारी अपने वास्तविक योगदान के अनुसार बोनस से वंचित रह जाते हैं. उन्होंने इस…

Read More

JAMSHEDPUR : दक्षिण-पूर्व रेलवे ने टाटानगर और आसपास के रूट से चलने वाली कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव की घोषणा की है. रेलवे की ओर से रविवार को दी गई जानकारी के अनुसार, कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट, शॉर्ट ओरिजिनेट, रिस्ड्यूल (समय में बदलाव) और डायवर्ट (मार्ग परिवर्तन) किया जाएगा. रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति की जानकारी रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन के माध्यम से जरूर प्राप्त करें, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके. रद्द की गई…

Read More

Ranchi : शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू हो रहा है. इस दौरान झारखंड में दुर्गापूजा के मौके पर मेले और पूजा पंडालों में लोग मां दुर्गा की मूर्ति दर्शन के लिए उमड़ते हैं. इसे देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने बड़ा कदम उठाया है. पुलिस मुख्यालय ने 20 सितंबर से 4 अक्टूबर तक सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने का आदेश जारी किया है. पुलिस मुख्यालय ने सभी प्रक्षेत्रीय आईजी, क्षेत्रीय डीआईजी, एसएसपी, एसपी और अन्य विंग के अधिकारियों को पत्र भेजकर यह आदेश दिया है. पत्र में कहा गया है…

Read More

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की उपस्थिति में रविवार को झारखंड के पूर्व प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत अपर सचिव डॉ. अवध नारायण प्रसाद ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इस दौरान वे दर्जनों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रसाद को नेशनल एजुकेशन कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष पदभार भी सौंपा गया. उन्हें पार्टी की ओर से कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कृषि मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह, मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी समेत कई नेताओं ने पट्टा और माला पहनाकर कांग्रेस…

Read More