Medninagar. पलामू जिले में रविवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. झारखंड के पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) एवं प्रवक्ता माइकल राज एस ने बताया कि मनातू और तरहसी पुलिस थानाक्षेत्रों की सीमा पर स्थित वन क्षेत्र में आज सुबह मुठभेड़ शुरू हुई और अभियान के बाद वहां से एक नक्सली का शव और एक राइफल बरामद की गई. मृतक की पहचान माओवादी गुट ‘तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी’ (टीएसपीसी) के स्वयंभू कमांडर मुखदेव यादव के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया कि यादव पर पांच लाख रुपये का इनाम था. पुलिस…
Author: News Desk
भरूच. गुजरात के भरूच में स्थित एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग की सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंची. आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है. हालांकि, आग तेजी से फैलती जा रही है. आग की लपटें और काले धुएं से इलाके में हड़कंप मच गया है. इस घटना में किसी भी जानमाल की हानि की सूचना नहीं है. यह हादसा भरूच के GIDC पानोली स्थित संघवी ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड में हुई. आग ने धीरे-धीरे एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटों से उठते धुएं…
New Delhi.सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,69,506.83 करोड़ रुपये बढ़ गया। शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा लाभ में रही.पिछले सप्ताह, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेकस 1,193.94 अंक या 1.47 प्रतिशत चढ़ गया. शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस को लाभ हुआ. वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और एलआईसी के मूल्यांकन में गिरावट आई. शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान…
New Delhi. प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले करोड़ों लोगों के लिए अच्छी खबर है. सरकार दिवाली से पहले लगभग 8 करोड़ EPFO यूजर्स को कुछ फायदे देने की तैयारी कर रही है. EPFO की न्यूनतम पेंशन में भी बढ़ोतरी की जा सकती है. अभी यह 1,000 रुपये प्रति महीना है. लेकिन ट्रेड यूनियन लंबे समय से इसे बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. EPFO 3.0 नाम की एक पहल पर अगले महीने विचार किया जाएगा. सूत्रों का कहना है कि EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में 10-11 अक्टूबर को एक…
New Delhi. राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने दवा कंपनियों और चिकित्सा उपकरण निर्माताओं से 22 सितंबर से जीएसटी दरों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाने को कहा है. प्राधिकरण ने एक आदेश में कहा, ‘जीएसटी दरों में कटौती का लाभ 22 सितंबर, 2025 से उपभोक्ताओं और मरीजों को दिया जाएगा. दवाएं बेचने वाले सभी निर्माता और विपणन कंपनियां 22 सितंबर से दवाओं (चिकित्सा उपकरणों सहित) के मूल्य में संशोधन करेंगी. एनपीपीए ने कहा कि निर्माता और विपणन कंपनियां डीलरों, खुदरा विक्रेताओं, राज्य औषधि नियंत्रकों और सरकार को संशोधित जीएसटी दरों और संशोधित मूल्य को दर्शाते हुए एक…
Bokaro. धनबाद, बोकारो और पश्चिम बंगाल के पड़ोसी जिलों में सरकारी कर्मचारियों के आवासों में सेंधमारी करने और दिन के समय घरों में घुसकर चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि बोकारो और निकटवर्ती धनबाद जिले में सरकारी आवासों में चोरी की कई घटनाओं के बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए विभिन्न पुलिस थानों (जहां चोरी हुई थी) की एक संयुक्त टीम बनाई गई थी. गिरोह के सरगना राजू अंसारी समेत पांच अपराधियों को पकड़ने…
New Delhi. एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को भारत का मुकाबला है. भारतीय समयानुसार मैच रात आठ बजे शुरू होगा. दिलचस्प बात यह है कि पिछले कुछ महीनों में सीमा पर बढ़े तनाव के बावजूद इस मुकाबले को लेकर किसी तरह की ‘हाइप’ नहीं है. चार महीने बाद भारत में टी-20 विश्व कप को देखते हुए मुकाबला महत्वपूर्ण है, लेकिन कई साल में पहली बार भारत और पाकिस्तान के बीच होनेवाले क्रिकेट मैच में उस तरह के उत्साह का अभाव है, जो दोनों देशों के बीच मैच में अक्सर होता है, जबकि यह रविवार को खेला…
Jamshedpur. गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग शनिवार को हुई. अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई. मीटिंग में सबसे पहले मृत सदस्यों की याद में मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई. यूनियन के कोषाध्यक्ष ने यूनियन के आय- व्यय का लेखजोखा पेश किया, जिसे बहुमत से पास किया गया. बैठक में कमेटी मेंबरों ने विभिन्न मुद्दे उठाए. बैठक में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, परविंदर सिंह सोहल, मनोज कुमार सिंह, साइ बाबू राजू, वाइस प्रेसीडेंट वकील खान, जगजीत सिंह, सहसचिव संजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे. यूनियन ने रखीं ये मांगें कमेटी मेंबरों ने कहा कि कंपनी में कर्मचारियों…
Jamshedpur. बिष्टुपुर में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव रिजल्ट की शनिवार शाम को घोषणा कर दी गयी. इस बार का चुनाव टीम मानव केडिया के नाम रहा. परिणाम घोषित होते ही टीम मानव केडिया ने ढोल-नगाड़ों के बीच जश्न मनाया और समर्थकों ने विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी. अध्यक्ष पद पर मानव केडिया निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, उपाध्यक्ष (इंडस्ट्री) पद पर हर्ष अग्रवाल बाकरेवाल ने 1218 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की. उन्होंने नितेश धूत को हराया. उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) पद पर अनिल मोदी निर्विरोध चुने गए. उपाध्यक्ष (कर एवं राजस्व) पर राजीव अग्रवाल और उपाध्यक्ष…
Gumla. गुमला जिले में दो किशोरों के शव उनके घरों में फंदे से लटके मिले. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को जिले के बिशुनपुर प्रखंड में हुई. इसने बताया कि मृतकों की पहचान 14 वर्षीय लड़की और उसके 16 वर्षीय मित्र के रूप में हुई है. गुमला के अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने कहा, ‘‘दोनों नाबालिग थे. शुरुआती जांच में मामला प्रेम संबंध का प्रतीत हो रहा है. फोन नंबर के आदान-प्रदान को लेकर दोनों में विवाद हुआ था. इस संबंध में बिशुनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई…
