नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां हीराबेन मोदी एक एआई जनरेटेड वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद राजनीतिक विवाद गहरा गया है. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस और उसके आईटी सेल के खिलाफ नॉर्थ एवेन्यू थाने में एफआईआर दर्ज की है. बीजेपी दिल्ली चुनाव प्रकोष्ठ के संयोजक संकित गुप्ता ने शुक्रवार को इस मामले में दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी, जिसके बाद केस दर्ज कर लिया गया है. उनके अनुसार 10 सितंबर 2025 को शाम को कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल आईएनसी बिहार से प्लेटफॉर्म एक्स पर यह वीडियो पोस्ट किया गया.…
Author: News Desk
जमशेदपुर. जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) कार्यालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नगर निकायों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में शहरी विकास योजनाओं, स्वच्छता, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, जल निकासी प्रणाली, नागरिक सुविधाओं एवं राज्य तथा केंद्र प्रायोजित योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से समीक्षा की गई. प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), अमृत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन एवं मोहरदा जलापूर्ति योजना जैसी प्रमुख योजनाओं की प्रगति पर विशेष बल देते हुए उपायुक्त ने सभी नगर निकायों को निर्देशित किया कि इन योजनाओं के लक्ष्यों को 30 सितंबर 2025 तक पूर्ण किया जाए .…
JAMSHEDPUR. श्रीनाथ विश्वविद्यालय जमशेदपुर स्थित स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स में शनिवार को “फ्रेशर्स 2025” का भव्य आयोजन किया गया. रेट्रो थीम पर आधारित इस समारोह में नए सत्र के छात्रों का स्वागत किया गया. जिसने विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक और शैक्षणिक परंपरा से छात्रों को परिचय कराने का कार्य किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय की एसोसिएट डीन ऑफ एकेडमिक्स डॉ. भाव्या भूषण , ट्रस्टी सदस्य श्रीमती मौमिता महतो, फाइन आर्ट्स के विभागाध्यक्ष श्री गणेश महतो सहित विभाग के प्रोफेसर श्री अरुण मुखुती, श्री अंजन महंती, सुश्री रीमी अदक और सुश्री सयंतनी दासगुप्ता उपस्थित रहे. अतिथियों की मौजूदगी से…
Ranchi : झारखंड सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले राज्यवासियों को आर्थिक राहत देने की बड़ी पहल की है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुक महिलाओं को सितंबर माह की सहायता राशि त्योहार से पहले ही दी जाएगी. सरकार का लक्ष्य है कि त्योहारों से पहले महिलाओं को आर्थिक सहारा मिल सके. इस योजना के तहत सितंबर में 50 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में ₹2500 की राशि ट्रांसफर की जाएगी. अगस्त में भी इतनी ही महिलाओं को इसका लाभ मिला था. सामाजिक सुरक्षा निदेशालय जल्द ही सभी जिलों को राशि ट्रांसफर से संबंधित दिशा-निर्देश भेजेगा. यह प्रक्रिया…
Ranchi : हैदराबाद में बीते 11 सितंबर को हुए चर्चित रेणु हत्याकांड में रांची पुलिस को सफलता मिली है. मृतक रेणु स्टील कारोबारी राकेश अग्रवाल की पत्नी थी. रांची पुलिस की टीम ने आरोपी नौकर रौशन और हर्षा को पकड़ लिया है. इनलोगों की गिरफ्तारी डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली इनपुट पर हुई है. पुलिस फिलहाल दोनों आरोपी को पुलिस गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ कर रही है. रांची पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पहले रेणु के हाथ-पैर बांध दिए. उसके बाद उनके सिर पर कुकर से कई वार किए. जब रेणु बेसुध…
Ranchi : रांची-टाटा हाईवे पर तमाड़ थाना क्षेत्र के उलिडीह-बाड़वा मोड़ के पास एक ट्रक अचानक आग की लपटों में घिर गया. कोलकाता से राउरकेला जा रहा ट्रक (गाड़ी नंबर NL 01 AA 8038) में बोरियां लदी थीं. चलते-चलते ट्रक से धुआं निकलने लगा, जिसे देखकर चालक चंदन कुमार ने तुरंत गाड़ी रोक दी और बाहर निकल कर जांच करने लगे. उसी समय आग फैल गई और कुछ ही देर में पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया. इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ. पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई. आग लगने के कारण…
Gaya : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शनिवार को विशेष विमान से दोपहर 12 बजे गया हवाई अड्डे पर पहुंचे. वहां से वे कड़ी सुरक्षा के बीच बोधगया के संबोधि रिजॉर्ट के लिए रवाना हुए. बोधगया में एक होटल में उनका कार्यक्रम आयोजित है, जहां वे सीमित भक्तों के बीच त्रिपिंडी श्राद्ध और भागवत कथा करेंगे. नेपाल में पीएम मोदी की तारीफ : बोधगया पहुंचने पर धीरेंद्र शास्त्री ने नेपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जयघोष को अभूतपूर्व बताया. उन्होंने कहा, “नेपाल हमारा पड़ोसी देश है, हमें पड़ोसियों की चिंता भी करनी चाहिए. सामाजिक समरसता ही देश…
Goilkera : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की ओर से आज गोइलकेरा प्रखंड के दो महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए ट्रैक्टर और छोटा हाथी वाहन प्रदान किया गया. प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक जगत माझी ने “आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना” के तहत ज्योति महिला समूह, गोटाम्बा को छोटा हाथी और सरना महिला समूह, कोनैना को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी. इस योजना के तहत महिला समूहों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर ये वाहन उपलब्ध कराए गए हैं ताकि वे स्वयं रोजगार शुरू कर सकें. इस मौके पर विधायक जगत माझी ने योजना की सराहना…
GANDHINAGAR.मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गए. दरअसल गांधी सागर अभयारण्य में हॉट एयर बैलून एक्टिविटी के दौरान उनके बैलून के निचले हिस्से में अचानक आग लग गई. घटना के समय मुख्यमंत्री बैलून के भीतर ही मौजूद थे. हालांकि, आग भड़कते ही सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत ही सीएम यादव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इसी के साथ ही आग पर भी काबू पा लिया गया. सीएम यादव गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट शनिवार सुबह पहुंचे थे और यहां उन्होंने बोटिंग का लुत्फ भी लिया था. इसके बाद सीएम यादव मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता…
Jamui : बिहार के जमुई जिले के चकाई विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में उस समय हंगामा मच गया, जब बिहार सरकार के मंत्री सुमित कुमार और पूर्व MLC संजय प्रसाद के बीच मंच पर तीखी झड़प हो गई. यह बहस जल्द ही धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई. कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सुमित कुमार और संजय प्रसाद के बीच हाथापाई साफ दिख रही है. इस दौरान पटना से आए जदयू…
