Palamu : पलामू पुलिस ने शराब का अवैध धंधा करने वालों को तगड़ा झटका दिया है. जिले की छतरपुर पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रेलर जब्त किया है. साथ ही ट्रेलर के ड्राइव को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार ड्राइवर का नाम रिजवान बताया गया. करीब 25 साल का रिजवान हरियाणा मेवात के ताउडू थाना क्षेत्र के बेरी गांव का रहने वाला है. पुलिस को जानकारी मिली थी कि नवाबाजार की ओर से औरंगाबाद रोड पर नागालैंड नंबर के एक ट्रेलर से शराब तस्करी की जा रही है. सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने…
Author: News Desk
Chaibasa: चाईबासा में बैंक ऑफ इंडिया की गुवा शाखा में बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है. पूर्व शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकु पर आरोप है कि उन्होंने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के खाते से 2 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का गबन किया है. यह घोटाला जमशेदपुर के कदमा शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक विश्वजीत कुमार द्वारा की गई विशेष ऑडिट रिपोर्ट में सामने आया. सुदीप सिंकु ने 1 जुलाई 2021 को बिना किसी अनुमति के SAIL के खाते से 2 करोड़ 14 लाख 81 हजार 192 रुपये की राशि का अवैध रूप से पे ऑर्डर भुगतान किया था.…
Jamshedpur : जमशेदपुर में शनिवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया. मोहरदा जानकी कॉलोनी निवासी लाल बिहारी प्रसाद जब दूध लेने निकले थे, तभी दो बदमाशों ने उनकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गए. घटना बिरसानगर थाना क्षेत्र के वास्तु विहार के पास से सामने आई है. पीड़ित ने तुरंत बिरसानगर थाने को घटना की सूचना दी, लेकिन दोपहर 12 बजे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. इसके बाद स्थानीय लोगों ने 100 डायल पर कॉल कर पुलिस को बुलाया. पुलिस की देरी और गश्ती व्यवस्था में लापरवाही को लेकर इलाके के…
रिम्स (RIMS) में शनिवार को गवर्निंग बॉडी की बैठक में लिये गये कई निर्णय Ranchi : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स (राजेन्द्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) में शनिवार को गवर्निंग बॉडी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की. इसमें हाईकोर्ट के ऑब्जर्वर जस्टिस अमरेश्वर सहाय भी शामिल हुए. इस बैठक में हाईकोर्ट द्वारा दिए गए 16 प्रस्तावों पर सहमति दी गई. इनमें सबसे अहम प्रस्ताव वेंटिलेटर और एमआरआई जैसी मशीनों की जल्द खरीदारी को लेकर था. अस्पताल प्रबंधन को जल्द से जल्द यह खरीदारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. बैठक में डॉक्टरों…
New Delhi.कांस के फूल खिलने को वर्षा ऋतु खत्म होने और शरद ऋतु शुरू होने के संकेत के रूप में जाना जाता है. जगह-जगह कांस के फूल खिल गये हैं, जो मानसून की वापसी के संकेत दे रहे हैं. अब इस पर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुहर लगादी है. आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से वापसी शुरू कर सकता है. मानसून आमतौर पर एक जून तक केरल में दस्तक देता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में फैल जाता है. यह 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से वापसी शुरू…
Jamshedpur. मानगो के आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित चाणक्यपुरी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है. शुक्रवार को यहां 24 साल की स्नेहा कुमारी ने अपने किराए के घर में पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया. धुएं और लपटों को देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. पड़ोसियों ने जान पर खेलकर आग बुझायी, लेकिन तब तक स्नेहा 80 फीसदी तक जल चुकी थी. स्थानीय लोग उसे आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख तुरंत टीएमएच रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वो धनबाद की…
Jamshedpur. मारवाड़ी सम्मेलन सोनारी शाखा की बैठक राजस्थान भवन सोनारी में आनंद अग्रवाल की अध्यक्षता एवं जिला अग्रवाल सम्मेलन के उपाध्यक्ष बलराम अग्रवाल की उपस्थिति में हुई. बैठक में महाराजा अग्रसेन जी की 5188वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया. आयोजन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन एवं मारवाड़ी सम्मेलन सोनारी शाखा के संयुक्त तत्वावधान में 20 सितंबर को राजस्थान भवन सोनारी में होगा. कार्यक्रम की रूपरेखा तय कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई, जिसमें शाम 5 बजे से राजस्थानी नृत्य, 5.30 बजे से हौजी, 6.30 बजे सरप्राइज राउंड, 7 बजे छप्पन भोग एवं आरती, 7.15 बजे…
Jamshedpur. जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत वास्तु विहार के समीप शनिवार सुबह करीब पौने सात बजे एक छिनतई की घटना सामने आयी. लाल बिहारी प्रसाद जब दूध लेने के लिए जा रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और तेज रफ्तार से भाग निकले. पीड़ित द्वारा तुरंत थाना को सूचित किया गया, लेकिन पुलिस करीब दोपहर 12 बजे तक भी थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. पीड़ित वास्तु विहार के मोहरदा जानकी कॉलोनी के रहने वाले हैं. लोगों ने 100 डायल कर पुलिस को दी. इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश…
Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों के रद्द किये जाने का सिलसिला जारी है. रेल मंडल ने प्री-एनआइ वर्क के कारण अलग-अलग तिथियों में तीन जोड़ी मेमू ट्रेनों को रद्द कर दी है. जबकि 3 ट्रेनों को 2 से 4 घंटे तक रीशेड्यूल किया गया है. 68019-68020 टाटा-गुवा-टाटा मेमू 13,15, 16 व 19 सितंबर, 68125 टाटा-बड़बिल मेमू 16 से 19 सितंबर तक, 68126 बड़बिल-टाटा मेमू 17 से 20 सितंबर तक, 68003-68004 टाटा-गुवा-टाटा मेमू 19 सितंबर को रद्द रहेंगी. वहीं कुछ ट्रेनें रीशेड्यूल होकर चलेंगी. इनमें 18415 बड़बिल-पुरी एक्सप्रेस 17 व 18 सितंबर को 2 घंटे, 18415 बड़बिल-पुरी एक्सप्रेस 19 सितंबर…
Simdega. सिमडेगा जिले में पुलिस ने बिहार जा रहे एक ट्रक से एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवैध शराब जब्त की और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. सिमडेगा के पुलिस अधीक्षक एम. अर्शी ने बताया कि पंजाब से राउरकेला और सिमडेगा होते हुए बिहार जा रहे ट्रक को रांची-राउरकेला मुख्य मार्ग पर बीरू में पुलिस शिविर के निकट रोका गया. अर्शी ने पत्रकारों से कहा, ‘पंजाब से राउरकेला और सिमडेगा होते हुए अवैध शराब को पटना ले जाने के संबंध में एक गुप्त सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने…
