Author: News Desk

Ranchi. रांची और पूर्णिया के लोगों के साथ इनके आसपास के जिलों के लिए खुशखबरी है. इंडिगो एयरलाइंस 17 सितंबर रांची से पूर्णिया वाया कोलकाता के लिए नई विमान सेवा शुरू करेगा. यह फ्लाइट प्रायोगिक तौर पर सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ान भरेगी।इंडिगो के मुताबिक इस सेवा के शुरू होने से बिहार-झारखंड के लोगों को सहूलियत होगी. यह विमान रांची से सुबह 7.40 बजे कोलकाता के लिए रवाना होगा. कोलकाता से यात्रियों को लेकर दोपहर 1.40 बजे पूर्णिया पहुंचेगा. इसी दिन यह विमान फिर रांची वाया कोलकाता के लिए प्रस्थान करेगा. इसके बाद पूर्णिया से…

Read More

Jamshedpur. अधिवक्ता परिषद जमशेदपुर इकाई ने शनिवार को आशीर्वाद ओल्ड एज होम में स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. जमशेदपुर इकाई ने स्थापना दिवस की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए सेवा भाव का परिचय दिया और वृद्धजनों के बीच फल वितरण किया. इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष अधिवक्ता चन्द्रप्रकाश सिन्हा ने कहा कि ओल्ड एज होम में रह रहे वृद्ध परिजनों को देखकर मन भावुक हो जाता है. यह समाज के लिए एक मार्मिक संदेश है कि किस तरह लोग अपने परिवार और बच्चों से अलग…

Read More

Ranchi. झारखंड से हाल के दिनों में इंडियन मुजाहिद्दीन, हिज्ब-उत-तहरीर, अलकायदा इंडियन सबकाउंटिनेट मॉड्यूल और आईएसआईएस के स्लीपर सेल भी गिरफ्तार किए गए हैं. रांची एटीएस अब दानिश से झारखंड से जुड़े संभावित संबंधों की जानकारी जुटा रही है. यह मामला आतंकवाद रोधी एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है. गिरफ्तार आतंकियों और उनके मास्टरमाइंड दानिश के खुलासे से सुरक्षा एजेंसियों को अन्य संभावित स्लीपर सेल और आतंक फैलाने वाले नेटवर्क की जानकारी मिलने की उम्मीद है. दानिश रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के पत्थलकुदवा स्थित न्यू तबारक लॉज में खुद को छात्र बताकर रह रहा था.…

Read More

Kathmandu. करीब 50 साल पहले जब सुशीला कार्की ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की थी, तो शायद उन्होंने यह नहीं सोचा होगा कि वह नेपाल की राजनीति में एक कीर्तिमान स्थापित करेंगी. नेपाल के उच्चतम न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश कार्की (73) अब शुक्रवार को पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लीं. राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल, सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल समेत नेपाल के शीर्ष सैन्य अधिकारियों और ‘जेन जेड’ के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक के बाद कार्की को अंतरिम सरकार का नेतृत्व करने के लिए चुना. कार्की अपने माता-पिता की…

Read More

Jamshedpur. ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन (AISSF) की पूर्वी भारत इकाई ने एशिया कप में 14 सितंबर को दुबई में होने वाले भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के विरोध में शुक्रवार को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया का पुतला फूंका. एआईएसएसएफ के अध्यक्ष (पूर्वी भारत) सतनाम सिंह गंभीर के नेतृत्व में कार्यकर्ता एक व्यस्त साकची चौराहे पर एकत्र हुए और मंत्री का पुतला फूंका. क्रिकेट मैच के आयोजन पर आपत्ति जताते हुए गंभीर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला अब भी लोगों के दिलों में ताजा है और पाकिस्तान के खिलाफ क्रिकेट खेलना उन परिवारों की भावनाओं को…

Read More

Jamshedpur. प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मानगो नगर निगम क्षेत्र में स्वीकृत 865 आवास में से 852 का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष 13 आवास अधूरे रहने पर निगम प्रशासन ने लाभुकों को सख्त चेतावनी दी है. उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर संबंधित लाभुकों को 15 दिन के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का अंतिम नोटिस जारी किया गया है. नोटिस में स्पष्ट है कि यदि निर्धारित अवधि में आवास निर्माण पूरा नहीं हुआ तो शेष राशि दिसंबर के बाद जारी नहीं की जाएगी. साथ ही, पहले से दी गई राशि की वसूली कर कार्रवाई की…

Read More

Jammu. जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा 19 दिन तक स्थगित रहने के बाद रविवार से फिर शुरू होगी. 26 अगस्त को भूस्खलन के बाद यात्रा स्थगित कर दी गई थी. भूस्खलन की घटना में 34 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हो गए थे. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘जय माता दी! वैष्णो देवी यात्रा 14 सितंबर (रविवार) से फिर से शुरू होगी, जो मौसम की अनुकूल स्थितियों पर निर्भर होगी. इसने कहा कि विवरण और बुकिंग के बारे में जानकारी के लिए संबंधित…

Read More

Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे के जीएम की अनुसंशा से विभिन्न रेल मंडलों के अधिकारी स्तर पर तबादला किया गया है. चक्रधरपुर रेल मंडल के एओएम कौशिक मुखर्जी का तबादला एटीएम(पीएलजी) गार्डनरिच किया गया है. राउरकेला से एसएस हिमांशु कुमार कर का तबादला जेआरटीआई सीनी के उप प्राचार्य के तौर पर किया गया है. यह उनका ग्रेड बी के पद पर यह पहला पोस्टिंग है. टाटानगर के चीफ डीटीआई प्रकाश कुमार विश्वाल को खड़गपुर रेल मंडल के हलदिया का एएआरएम के तौर पर तबादला किया गया है. रांची के चीफ डीटीआई सेफ्टी अमित कुमार बधानी को चक्रधरपुर का एओएम बनाया गया है.…

Read More

Jamshedpur.सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 74वीं आमसभा शनिवार (आज) को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में आयोजित होगी. इस दौरान चैम्बर के सत्र 2025-27 के लिए 4 पदाधिकारियों और 30 कार्यसमिति सदस्यों का चुनाव किया जाएगा. इसके लिए चैम्बर भवन में सुबह 11:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक वेन्यू ई-वोटिंग की जाएगी. सभा की शुरुआत चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के अध्यक्षीय वक्तव्य से होगी. इसके बाद मानद महासचिव मानव केडिया पिछले कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे. आमसभा में चारों विंग— व्यापार एवं वाणिज्य, उद्योग, वित्त एवं कराधान तथा जनसंपर्क एवं कल्याण के उपाध्यक्ष एवं सचिव प्रस्ताव और…

Read More

जमशेदपुर: शिक्षा और करियर विकास के क्षेत्र में एक अहम कदम उठाते हुए श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर ने देश के अग्रणी प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण संस्थान TIME. (Triumphant Institute of Management Education T.I.M.E.) जमशेदपुर के साथ एक रणनीतिक सहयोग समझौता किया है. यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास तथा करियर निर्माण के क्षेत्र में नई दिशा देने की दृष्टि से किया गया है. इस एमओयू पर औपचारिक हस्ताक्षर श्रीनाथ यूनिवर्सिटी की ओर से डीन एडमिनिस्ट्रेशन श्री जे. राजेश तथा टी.आई.एम.ई. जमशेदपुर के सेंटर डायरेक्टर श्री शुभम खन्ना ने किए. इस अवसर पर दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों…

Read More