Author: News Desk

जमशेदपुर.ऐतिहासिक अकाली घाट तोरण द्वार, जो वर्ष 1954 में अकाली नेता संता सिंह के नेतृत्व में निर्मित हुआ था, इन दिनों विवादों में आ गया है. पीढ़ी दर पीढ़ी इस द्वार की मरम्मत व देखरेख संता सिंह के वंशजों – पहले संतोख सिंह पटनी और उसके बाद हरकीरतन सिंह सोढ़ी – द्वारा की जाती रही है. हाल ही में दूसरे समाज के कुछ लोगों द्वारा इस तोरण द्वार को तोड़ने की बात उठाई गई, जिस पर स्थानीय सिख समाज ने कड़ा विरोध जताया. विरोध बढ़ने पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के प्रधान जसवंत सिंह सहित हीरा सिंह, संतोख सिंह,…

Read More

संवेदक ने किया गैर जिम्मेदाराना व्यवहार, जिला परिषद सदस्यों के सम्मान की लडाई लड़ूंगी : परमार जमशेदपुर. बागबेड़ा कीताडीह जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने जिला परिषद कार्यालय में हो रहे अनियमितता के संबंध में उपायुक्त , पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी और उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान से शिकायत दर्ज कराया. उन्होंने आरोप लगाया कि जिला परिषद सदस्य की अनुशंसा से जो योजना का क्रियान्वयन होता है उसमें कार्यालय द्वारा मनमानी की जा रही है. अपने चहेते संवेदकों को काम दिलाया जा रहा है. काम में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जाता है और शिकायत के बाद भी पेमेंट कर दिया…

Read More

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित स्वास्थ्य संवर्धन हेतु विविध कार्यक्रमों की प्रगति पर हुई चर्चा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में संचालित आयुष स्वास्थ्य केन्द्र, स्वास्थय सेवाओं एवं अन्य गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई . उप विकास आयुक्त ने निर्देशित किया कि जिला अंतर्गत सभी 28 आयुष स्वास्थ्य केन्द्रों में नियमित और ससमय ओपीडी का संचालन सुनिश्चित करायें, इलाज के लिए आने वाले मरीजों का रिकॉर्ड रखा जाए, फॉलो अप हो तथा…

Read More

जमशेदपुर. आज नितारा फाउंडेशन के द्वारा नवा रक्तदान शिविर आशीर्वाद भवन में किया गया. जिसमें रक्तदाताओं ने बढ़ चढ के हिस्सा लिया 85 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया. आज के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनबाद के विधायक और विधानसभा के सचेतक श्री राज सिंहा जी और हमारे इस कार्यक्रम के अतिथि सुनील श्रीवास्तव, अरविंदश्रीवास्तव, आशीष राय, संजीव श्रीवास्तव, नेलसन ग्लोबल के एचआर हेड रोहित सर उपस्थित थे. संस्था की ओर से पुष्पा श्रीवास्तव अमित कुमार, जितेन हो, बादल लोहार, तारकेश्वर महतो, मानिकचंद पानी, दिलीप कुमार, अरुण राणा, घासीराम दास, अवधेश लाल, रवि करण, नीरज श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित थे

Read More

जमशेदपुर. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएं सुनी . उपायुक्त ने एक-एक कर सभी शिकायतों/ समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित और समयबद्ध निपटारे का निर्देश दिया . इस दौरान नागरिकों ने चिकित्सा सहायता, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, दबंगों द्वारा प्रताड़ना, एफआईआर दर्ज होने के बावजूद थाना द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने, पैतृक संपत्ति में अवैध निर्माण, बिजली मीटर स्थापना, खतियान से संबंधित विवाद, भूमि विवाद, विस्थापितों की मांग, लंबित भुगतान, ग्रेच्युटी राशि प्राप्ति, बालू…

Read More

जमशेदपुर.  धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत काजू बागान भालकी मोड़ के समीप छापेमारी के दौरान अवैध रूप से बालू खनिज का परिवहन करते हुए दो हाईवा वाहन क्रमांक – JH05BZ-4154 एवं JH05CB-6407 को जप्त किया गया. दोनों वाहनों के विरुद्ध धालभूमगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. अवैध खनन एवं परिवहन गतिविधियों पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी रखी जा रही है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही . जिला प्रशासन द्वारा खनन संसाधनों के संरक्षण एवं राजस्व हानि की रोकथाम के लिए निरंतर अभियान चलता रहेगा.

Read More

टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (यूआइएसएल) के प्रबंध निदेशक रितुराज सिन्हा ने कई बिंदुओं पर किया खुलासा  जमशेदपुर. देश भर में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को जमशेदपुर शहर भी पछाड़ कर नंबर-1 बन सकता है लेकिन इसके लिए शहरवासियों से सहयोग की जरूरत है. यह कहना है जमशेदपुर में नागरिक सुविधाएं देने वाली कंपनी, टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (यूआइएसएल) के प्रबंध निदेशक रितुराज सिन्हा का. यूनाइटेड क्लब में शुक्रवार दोपहर पत्रकारों से बात करते हुए रितुराज सिन्हा ने कहा कि इंदौर जैसे शहर में सफाई के प्रति वहां के लोग काफी जागरूक है. वहां…

Read More

नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा (STET) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. जो उम्मीदवार Bihar STET 2025 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं. बता दें, Bihar STET 2025 में आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर, 2025 निर्धारित की गई है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. शैक्षणिक योग्यता माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा में आवेदन करने के लिए जरूरी है कि उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 50…

Read More

नई दिल्ली. बाजार नियामक सेबी की बोर्ड बैठक खत्म हो गई है. इस बैठक में सेबी ने कहा कि 50,000 करोड़ रुपये से एक लाख करोड़ रुपये के बीच मार्केट कैप वाली कंपनियों के लिए 25% की न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता मानदंड को अब मौजूदा तीन वर्षों की तुलना में पांच वर्षों में हासिल किया जा सकता है. जिन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण ₹1 लाख करोड़ से ₹5 लाख करोड़ के बीच है, उनके लिए सेबी ने न्यूनतम ₹6,250 करोड़ या निर्गम-पश्चात बाजार पूंजीकरण का ₹2.75% तक का सार्वजनिक निर्गम रखने का आह्वान किया है. 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक…

Read More

नई दिल्ली. अब आम लोगों को किफायती और गुणवत्तापरक जेनरिक दवाओं के लिए न तो भटकना पड़ेगा और न ही भीड़ में धक्के खाकर दवाइयां लेनी पड़ेंगी. सरकार ने महानगरों और दस लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों के लिए जनऔषधि केंद्रों के बीच न्यूनतम दूरी मानक को वापस ले लिया है. इससे एक ही जगह कई सरकारी जनऔषधि केंद्र खोलने का रास्ता साफ होगा. लोगों के लिए जरूरी दवाइयां ज्यादा सुलभ होंगी और उनकी जेब से होने वाला खर्च कम होगा. बता दें कि केंद्र सरकार ने महंगी ब्रांडेड दवाओं के जवाब में पूरे देश में जन औषधि केंद्र…

Read More