Author: News Desk

Jamshedpur.नेपाल की राजनीति में इस वक्त कुलमन घीसिंग का नाम चर्चा में है. जेन जी की पसंद घिसिंग अब प्रधानमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने जमशेदपुर के NIT से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. कुलमन घीसिंग ने 1990 से 1994 तक एनआईटी जमशेदपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की. यहीं से उनकी तकनीकी और सामाजिक सोच ने आकार लिया. पढ़ाई खत्म होते ही उन्होंने 1994 में नेपाल विद्युत प्राधिकरण से करियर की शुरुआत की.

Read More

jamshedpur.दशहरा, दीपावली, छठ को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे नेबड़ा फैसला लिया है. हटिया दुर्ग हटिया, शालीमार पुरी शालीमार सहित 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि में विस्तार किया है. रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 08185 हटिया दुर्ग स्पेशल का परिचालन आगामी 02 अक्टूबर से लेकर 30 दिसंबर तक बढ़ाया गया है. वहीं ट्रेन नंबर 08186 दुर्ग हटिया स्पेशल ट्रेन का परिचालन 3 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक बढ़ाया गया है. इसके अलावा दक्षिण पूर्व रेलवे से होकर चलने वाली शालीमार पुरी शालीमार सहित 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन आगामी 31 दिबंसर तक विस्तार किया…

Read More

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है. जिले में सक्रिय दो वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. इसके तहत पुलिस ने 10 अपराधियों को गिरफ्तार और 4 नाबालिग को निरुद्ध कर कुल 17 बाइक और एक पिकअप वाहन बरामद किया है. शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि पहला मामला आदित्यपुर थाना क्षेत्र का है, जहां छापामारी दल ने लाल बिल्डिंग, टाटा- कांड्रा मेन रोड से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा. पूछताछ में दोनों ने…

Read More

Jamshedpur. बांका जिले के धौनी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड पर तीन महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को रेलवे ने मंजूरी दे दी है. इनमें गोड्डा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस, गोड्डा-रांची एक्सप्रेस और गोड्डा-टाटानगर एक्सप्रेस शामिल हैं. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन ट्रेनों का ठहराव दुर्गा पूजा के दौरान शुरू होने की संभावना है. हालांकि, इन ट्रेनों का नियमित ठहराव तभी सुनिश्चित होगा जब यात्रियों द्वारा धौनी स्टेशन से टिकट खरीदकर यात्रा की जाएगी. राजस्व की यह भूमिका ठहराव बनाए रखने के लिए अहम मानी जा रही है. ट्रेनों के ठहराव की मांग पर…

Read More

New Delhi. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने दावा किया है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी आवाजाही के दौरान कथित तौर पर कुछ सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सीआरपीएफ की वीआईपी सुरक्षा शाखा, लोकसभा में विपक्ष के नेता 55 वर्षीय गांधी को ‘जेड प्लस (एएसएल)’ सशस्त्र सुरक्षा प्रदान करती है. जब भी राहुल गांधी कहीं जाते हैं, लगभग 10-12 सशस्त्र सीआरपीएफ कमांडो उन्हें सुरक्षा प्रदान करते हैं. उन्नत सुरक्षा संपर्क (एएसएल) के एक भाग के रूप में, बल गांधी द्वारा दौरा किए जाने वाले स्थानों का प्रारंभिक निरीक्षण करता है. सूत्रों…

Read More

Chaibasa. सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश एसएन तिवारी की अदालत ने रिश्वत मामले में जेल में बंद सब पोस्ट मास्टर को जमानत नहीं दी. आरोपी पश्चिमी सिंहभूम के मनोहरपुर उप डाकघर के तत्कालीन सब पोस्ट मास्टर दिलीप सिंह मीणा हैं. सीबीआइ ने मिली शिकायत पर छापेमारी करके उसे 20 हजार रुपये रिश्वत लेते 22 जुलाई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. उसने एजेंट सोनू हरलालका से कमीशन के रूप में 20 फीसदी की मांग की थी. गिरफ्तारी के बाद से ही वह जेल में है. उसने जमानत के लिए 28 अगस्त को याचिका दाखिल की थी.

Read More

New Delhi. चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में एक संक्षिप्त समारोह में 67 वर्षीय राधाकृष्णन को शपथ दिलाई. लाल कुर्ता पहने राधाकृष्णन ने ईश्वर के नाम पर अंग्रेजी में शपथ ली. राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की थी. जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों से अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के कारण यह चुनाव आवश्यक हो गया था. धनखड़ भी…

Read More

Mumbai. वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझानों के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी हुई. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अगले सप्ताह ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीद के चलते दुनिया भर के शेयर बाजारों को समर्थन मिला. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 287.93 अंक चढ़कर 81,836.66 पर पहुंच गया. दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 84.25 अंक बढ़कर 25,089.75 पर था. सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, टाटा मोटर्स, मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में उल्लेखनीय बढ़त हुई. दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी…

Read More

Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिले में आदित्यपुर थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय लड़की को राजस्थान में 1.20 लाख रुपये में बेचने के आरोप में पुलिस ने दंपती को हिरासत में लिया. आदित्यपुर थाना प्रभारी बिनोद तिर्की ने बताया कि युवती के रिश्तेदारों की शिकायत के बाद दंपती को हिरासत में लिया गया. शिकायत में आरोप लगाया कि दंपति ने युवती को ऋण दिलाने में मदद करने के बहाने राजस्थान बुलाया और बाद में उसे बेच दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लड़की को लालच दिया था कि इस ऋण को चुकाने के लिए बहुत आसान शर्तें रहेंगी. थाना प्रभारी बिनोद तिर्की…

Read More

Jamshedpur. बाल मजदूरी रोकने के लिए जिला टास्क फोर्स ने गुरुवार को कपाली में पांच जगहों पर छापेमारी कर चार नाबालिग को मुक्त किया गया. दरअसल, टीम को सूचना मिली थी कि कपाली में बच्चों से ठेला खींचवाया जा रहा है. वे कबाड़ को गोदाम तक पहुंचा रहे हैं. टास्क फोर्स ने कबाड़ गोदाम ताड़ीपत्थर डोबो पुलिया के पास एक बच्चा, अली मस्जिद के पास एक बच्चा व ताजनगर से दो नाबालिग को मुक्त कराकर उनके अभिभावकों को सौंप दिया. टास्क फोर्स के सदस्य सैयद अयाज हैदर ने कहा कि कबाड़ गोदाम के मालिकों को सख्त चेतावनी दी गयी कि…

Read More