Author: News Desk

Chatra : चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड के दंतार गांव में गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया, जब प्रशासनिक टीम एक झोलाछाप प्रैक्टिशनर की क्लीनिक सील करने पहुंची. एसडीओ जहूर आलम को सूचना मिली थी कि गांव के मुख्य चौक पर चंदन नामक व्यक्ति अवैध नर्सिंग होम चला रहा है. इसके बाद एसडीओ, बीडीओ निखिल गौरव कच्छप, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केके साहा और पुलिस बल मौके पर पहुंचे. जैसे ही टीम क्लीनिक पर पहुंची, वहां 6 से 7 मरीज मौजूद मिले. पुलिस को देखकर सभी मरीज भाग निकले. इसी बीच क्लीनिक संचालक चंदन भी फरार होने की कोशिश में…

Read More

Ranchi : शहर का बहुचर्चित कंज्यूमर फेयर “एक्सपो उत्सव” इस बार 16 सितंबर से 22 सितंबर तक मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा. जेसीआई रांची द्वारा आयोजित इस मेले का यह 28वां संस्करण है. मुख्य संचालक जेसी सिद्धार्थ जायसवाल ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी रांची के लोग एक्सपो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. संस्था के सदस्य दिन-रात मेहनत कर रहे हैं ताकि इस बार दर्शकों को कुछ नया अनुभव मिल सके. इस बार करीब 400 स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें से 90 प्रतिशत बुक हो चुके हैं. संस्था के अध्यक्ष जेसी प्रतीक जैन ने बताया…

Read More

Ranchi : झारखंड राज्य को मजबूत और बेहतर बनाने की दिशा में हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है . इस कड़ी में नियुक्तियों के साथ-साथ सभी सेक्टरों में लगातार कार्य हो रहे हैं. राज्य का सर्वांगीण विकास हमारी प्रतिबद्धता है. उक्त बातें सीएम हेमंत सोरेन ने आज यानी गुरुवार को झारखंड मंत्रालय में कही. मौका था नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत नवचयनित अभ्यर्थियों के लिए आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह तथा झारखंड पर्यटन एवं झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के लोगो एवं वेबसाइट के शुभारंभ कार्यक्रम का. सीएम हेमंत ने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए…

Read More

NEW DELHI: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को दिल्ली उच्च न्यायालय से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उनके नाम, तस्वीरों और एआई-जनित अश्लील सामग्री के अवैध इस्तेमाल पर रोक लगाने का आदेश दिया है. न्यायमूर्ति तेजस करिया ने सुनवाई में कहा कि गूगल और अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स याचिका में बताए गए सभी लिंक (URL) को नोटिस मिलने के 72 घंटे के भीतर हटाएं, ब्लॉक करें और अक्षम करें. याचिका में दावा किया गया था कि ऐश्वर्या राय की तस्वीरें, नाम और आवाज़ का बिना अनुमति व्यावसायिक लाभ के लिए इस्तेमाल हो रहा है. साथ ही एआई की मदद से उनकी…

Read More

Dumka : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और उनके पिता, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी को जमीन विवाद मामले में बड़ी राहत मिली है. गुरुवार को दुमका के एमपी-एमएलए कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई. दोनों नेता मोहित चौधरी के न्यायालय में पेश हुए, जहां साक्ष्य के अभाव में उन्हें और अन्य आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया गया. कोर्ट के फैसले के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, “हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा था. मैं कोर्ट का दिल से धन्यवाद करता हूं. मेरे पिताजी, जिन्होंने झारखंड अलग राज्य के लिए बड़ी कुर्बानी दी, उन्हें भी इस केस…

Read More

NEW DELHI : हाल ही में केंद्रीय GST काउंसिल की बैठक के बाद यह खबर फैली कि अमूल और मदर डेयरी जैसे ब्रांडेड पाउच दूध पर 5% GST हटने से कीमतें 3-4 रुपये प्रति लीटर कम होंगी. लेकिन अमूल ने इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है. गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के प्रबंध निदेशक जयेन मेहता ने साफ किया कि ताजा पाउच दूध पर पहले भी GST नहीं था और भविष्य में भी नहीं रहेगा. कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि GST 2.0 के तहत पाउच दूध सस्ता होगा, जिससे उपभोक्ताओं में भ्रम फैल…

Read More

Ghatsila/Potka/Musabani. भाजपा झारखंड प्रदेश कमेटी द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत हेमंत सरकार के इशारे पर आदिवासी नेता सूर्या हांसदा का फर्जी एनकाउंटर एवं नगड़ी में रिम्स टू के बहाने आदिवासी रैयती जमीन छीनने की साजिश व स्थानीय मुद्दों के विरोध में भाजपा द्वारा प्रखंड मुख्यालय आक्रोश प्रदर्शन रैली गुरुवार को किया. घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सूर्या हांसदा के कथित फर्जी एनकाउंटर मामले को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. घाटशिला प्रखंड कार्यालय पर हुए धरने में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विद्युत वरण महतो मौजूद रहे, जिन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर…

Read More

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले में विधि-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अनुसंधान कार्य को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी पीयूष पांडेय ने पुलिस विभाग में व्यापक तबादले किए हैं. इस आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर को अंचल निरीक्षक मुसाबनी नियुक्त किया गया है. सोनारी के सरयू आनंद और गोलमुरी के राजन कुमार को साईबर थाना भेजा गया है. वहीं कदमा थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे अब बिष्टुपुर का प्रभार संभालेंगे, जबकि बंधन भगत को कदमा का नया प्रभारी बनाया…

Read More

Jamshedpur.भाजपा झारखंड प्रदेश कमेटी द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत हेमंत सरकार के इशारे पर आदिवासी नेता सूर्या हांसदा का फर्जी एनकाउंटर एवं नगड़ी में रिम्स टू के बहाने आदिवासी रैयती जमीन छीनने की साजिश व स्थानीय मुद्दों के विरोध में भाजपा द्वारा प्रखंड मुख्यालय आक्रोश प्रदर्शन रैली गुरुवार को किया. जमशेदपुर में भी भाजपा ने बड़ा आक्रोश प्रदर्शन किया है. इस आक्रोश प्रदर्शन में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल भी शामिल हुए. प्रदर्शन में भाजपाइयों ने हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. आदिवासी विरोधी बताया गया. सांसद ने मांग की कि सूर्या हांसदा एनकाउंटर केस की सीबीआई जांच होनी चाहिए.…

Read More

New delhi. सुप्रीम कोर्ट ने आगामी एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को रद्द करने के अनुरोध वाली याचिका पर बृहस्पतिवार को तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया. एक वकील ने न्यायमूर्ति जे के माहेश्वरी और न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई की पीठ के समक्ष मामले को तत्काल सुनवाई के लिए पेश किया. पीठ ने कहा, ‘इसमें जल्दी क्या है? यह मैच है, इसे होने दीजिए। मैच इसी रविवार को है, क्या किया जा सकता है?’ वकील ने दलील दी कि क्रिकेट मैच रविवार को है और यदि मामला शुक्रवार को सूचीबद्ध नहीं किया गया तो…

Read More