Ranchi/Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के सदस्यों ने गुरुवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों और 264 प्रखंडों में प्रदर्शन किया और कथित मुठभेड़ में सूर्या हांसदा की मौत की सीबीआई से जांच कराने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने यहां राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के विस्तार के लिए रांची के नगरी क्षेत्र में आदिवासी किसानों से ‘जबरन’ अधिग्रहित की गई जमीन वापस करने की भी मांग की. रांची में आक्रोश मार्च का नेतृत्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने किया. यह मार्च जिला स्कूल मैदान से जिला कलेक्ट्रेट तक निकाला गया, जिसके बाद…
Author: News Desk
Jamshedpur. झारखंड हाईकोर्ट ने पेसा नियमावली लागू करने में देरी पर कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य में ग्राम स्तर पर 440 बालू घाटों की नीलामी पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने पंचायती राज सचिव को 23 सितंबर को प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू ने सरकार पर आदिवासियों के अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी हेमंत सरकार पेसा कानून लागू करने में टालमटोल करेगी या नहीं. उन्होंने कहा कि यह कानून ग्राम सभाओं को संसाधनों पर अधिकार दिलाने के लिए…
Jamshedpur. टाटा मेन हॉस्पिटल इंप्लाइज को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के कर्मचारियों को 13 फीसदी बोनस मिलेगा. सोसाइटी के अभी 192 सदस्य है, जिनको 11 फीसदी डिविडेंड दिया गया है. सोसाइटी को 4 लाख 18 हजार 836 रुपये प्रोफिट इस साल हुआ है. इसके आधार पर बोनस समझौता हुआ है. इसके तहत कर्मचारियों को इस साल कुल 13 फीसदी बोनस मिलेगा. सोसाइटी के कर्मचारियों को अधिकतम 50,342 रुपये जबकि न्यूनतम 9240 रुपये मिलेगा. इस समझौता पर मैनेजमेंट की ओर से टाटा स्टील मेडिकल सर्विसेज की जीएम डॉ विनिता सिंह जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह समेत…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नवचयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को शिक्षा, रोजगार और तकनीकी दक्षता से लैस कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है. सीएम सोरेन ने इस दौरान एक और बड़ी घोषणा की. उन्होंने बताया कि झारखंड सरकार और एचसीएल टेक के बीच हुए समझौते (MoU) के तहत अब राज्य के 12वीं पास छात्र-छात्राओं को आईटी सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा अवसर मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल न केवल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी, बल्कि झारखंड को आईटी हब बनाने की…
उपायुक्त ने सड़क, चेक डैम निर्माण, जल मीनार आदि को लेकर किया आश्वस्त जमशेदपुर. जिला प्रशासन द्वारा सुदूरवर्ती क्षेत्रों के विकास हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं. इसी क्रम में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी गुड़ाबांदा प्रखण्ड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत अंतर्गत पहाड़ पर बसे कारलाबेड़ा गांव पहुंचे. लगभग 22 से 24 परिवारों वाला यह गांव लंबे समय से सड़क से वंचित है. ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष सड़क निर्माण की मांग रखी, जिस पर उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि गांव को न केवल सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा, बल्कि अन्य आवश्यक बुनियादी ढांचे भी चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जाएंगे.…
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई श्रम, नियोजन एवं कौशल प्रशिक्षण विभाग की समीक्षा जमशेदपुर. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में श्रम, नियोजन एवं कौशल प्रशिक्षण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, रोजगार सृजन, कौशल विकास तथा श्रमिक कल्याण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.* बैठक में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन नियमित रूप से किया जाए. जनजातीय समुदायों, विशेष रूप से पीवीटीजी समूह को प्राथमिकता देते हुए नियोजन कार्यक्रम से जोड़ा जाए.…
जमशेदपुर. जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में पोषण माह के मौके पर गृह विज्ञान विभाग और क्लीनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स विभाग ने मिलकर गुरुवार को “पोषण मेला” आयोजित किया. कार्यक्रम की थीम थी – “सभी के लिए पोषण”. इस मेले का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर डॉ. अंजिला गुप्ता की प्रेरणा से किया गया. उन्होंने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सही खानपान से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है. कार्यक्रम का उद्घाटन रजिस्ट्रार डॉ. राजेंद्र जयसवाल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. किश्वर इरा, रिसर्च डायरेक्टर डॉ. सुधीर साहू और गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रमा सुब्रमणियन ने संयुक्त रूप से किया. छात्राओं ने सेहतमंद…
रांची. राज्य के निजी संस्थानों में संचालित बीडीएस तथा बीएचएमएस पाठ्यक्रमों की 25 प्रतिशत सीटें अब झारखंड के छात्र-छात्राओं से भरी जाएंगी. इसी तरह, 60 प्रतिशत सीटें आल इंडिया कोटे से भरी जाएंगी. शेष 15 प्रतिशत सीटें एनआरआइ कोटे के लिए आरक्षित की गई है. स्वास्थ्य विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है. साथ ही नामांकन को लेकर झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद को दिशा-निर्देश जारी कर दी है. सीटों का नए सिरे से किया गया यह आवंटन पहली काउंसलिंग से ही लागू होगा. विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है कि पहले, दूसरे एवं तीसरे…
हजारीबाग . पुलिस ने फर्जी एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) पदाधिकारी बनकर ठगी करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. ये आरोपित आए दिन ACB का आइडेंटी कार्ड दिखाकर एवं वाहन पर बोर्ड लगाकर दुकानों और लाइसेंसधारकों को चेक करने का बहाना बनाते थे. फिर उन्हें ठगी का शिकार बनाते थे. हजारीबाग पुलिस को इस संबंध में पहले भी शिकायत मिल चुकी थी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है.
Giridih : गिरिडीह जिले के गांवा थाना इलाके में पिछले चार दिन से लापता दो महिलाओं के शव नीमडीह जंगल से बरामद होने के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी श्रीकांत चौधरी को गिरफ्तार किया था. मंगलवार को पुलिस कस्टडी में ही आरोपी ने खुद की गला काटकर आत्मघात का प्रयास किया. उसे तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए धनबाद रेफर किया गया. रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद जिले के एसपी डॉ. विमल कुमार ने गांवा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर…
