Dhanbad. धनबाद जिले में बुधवार शाम भारी बारिश के बाद एक जर्जर मकान ढहने से दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. घटना लोदना पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले बीसीसीएल के एक क्वार्टर में हुई. अधिकारी ने बताया कि मकान ढहने के बाद कम से कम सात लोग मलबे में दब गए. स्थानीय निवासियों और एक खुदाई मशीन की मदद से सभी को मलबे से निकालकर धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) ले जाया गया. एसएनएमएमसीएच के अधीक्षक डॉ. दिनेश कुमार गिंदौरिया ने बताया कि सात लोगों…
Author: News Desk
New Delhi.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन को शुक्रवार को पद की शपथ दिला सकती है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.उन्होंने बताया कि संभावना है कि राष्ट्रपति 12 सितंबर को राष्ट्रपति भवन में एक औपचारिक समारोह में राधाकृष्णन को पद की शपथ दिलाएंगी. राधाकृष्णन (67) ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को 152 मतों से हराया। 21 जुलाई को तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफा देने के कारण यह चुनाव कराया गया.
Mumbai. अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा अगले सप्ताह ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के बीच एशियाई बाजारों में तेजी के चलते बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के सफल समापन की उम्मीद ने बाजारों को सकारात्मक दायरे में बने रहने में मदद की. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 153.82 अंक चढ़कर 81,578.97 अंक पर पहुंच गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 34.15 अंक बढ़कर 25,007.25 अंक पर कारोबार कर रहा था. सेंसेक्स की कंपनियों में इटर्नल, अदाणी पोर्ट्स,…
Jamshedpur. बर्मामाइंस मुखी बस्ती में गुरुवार तड़के सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी. घटना सुबह करीब साढ़े तीन से चार बजे के बीच हुई. नामदा बस्ती निवासी शरणजीत सिंह (28) बाइक से अपने परिजन को स्टेशन लाने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान ट्रक ने उनकी स्प्लेंडर बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में शरणजीत की मौके पर ही मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार तेज थी और टक्कर के बाद वह युवक को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया. घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस…
Ranchi. रक्षा प्रदर्शनी ‘ईस्टटेक 2025’ का आयोजन रांची में 19 से 21 सितंबर तक होगा. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.अधिकारियों ने बताया कि यह झारखंड द्वारा आयोजित पहला रक्षा एक्सपो होगा. उन्होंने बताया कि यह रांची के खेलगांव स्थित खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा. यह आयोजन पहले 17 से 19 सितंबर के बीच होना था. इसके टलने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. सेना के एक अधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम में स्टार्टअप द्वारा विकसित नवीनतम रक्षा प्रौद्योगिकियों का प्रदर्शन किया जाएगा. झारखंड में रक्षा विनिर्माण की अपार संभावनाएं हैं और झारखंड को…
Gua.पश्चिमी सिंहभूम के गुवा थाना में पदस्थापित जैप-9 के हवलदार बारगी उरांव की गोली लगने से मौत हो गयी. वह इंसास राइफल साफ कर रहे थे. बारगी गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के कोहीपाट जाम टोली के रहनेवाले थे। बताया जाता है बारगी उरांव अपने कमरे में लोडेड इंसास राइफल की सफाई कर रहे थे, तभी गलती से ट्रिगर दब गया और गोली सिर को छेदती हुई निकल गयी. उन्हें तत्काल लहूलुहान हालत में गुवा अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. फिलहाल पूरे मामले की औपचारिक जांच की जा रही है. गुवा थाना क्षेत्र…
Sahibgunj. साहिबगंज जिले में पुलिस ने मानव तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए बुधवार को एक जोड़े को गिरफ्तार किया और दो युवतियों को बचा लिया। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी. पुलिस ने जोड़े से नकदी भी बरामद की, जो उन्होंने युवतियों को दिल्ली तथा मुंबई में एजेंट के पास भेजने के बदले में ली थी. ये दोनों युवतियां आदिवासी हैं और 15 और 20 साल की हैं. साहिबगंज टाउन थाने के प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सकरोगढ़ इलाके में गणेश मंदिर के पास एक घर में छापा मारा गया.…
Chakulia.चाकुलिया पुलिस ने बुधवार को प्रखंड अंतर्गत सोनाहातू पंचायत के आमाभुला गांव में तपन महतो नामक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल किये गये हथियार भी बरामद कर लिया है. यह घटना मंगलवार की सुबह को घटित हुई थी. इसके बाद चाकुलिया थाना में कांड संख्या 64/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस के अनुसार इस मामले की शिकायत युवक की पत्नी छायारानी महतो ने की थी. शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल जांच…
Jamshedpur. करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के इतिहास विभाग के तत्वाधान में एक स्टूडेंट सेमिनार आयोजित किया गया जिसका विषय था- वाइल्ड वॉरियर्स; “रिक्लेमिंग फॉरगॉटन हिस्ट्री. इस संगोष्ठी में इतिहास के अलावा कई विषय के विद्यार्थी शामिल हुए. 11 छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग ऐसे सामाजिक योद्धाओं पर अपने शोध प्रस्तुत किए जिनको इतिहास ने लगभग भुला डाला है. उदाहरण स्वरूप झलकारी बाई, ऊदा देवी, खुदीराम बोस, रानी वेलु नचियार , लाल भाई पटेल, बिरसा मुंडा इत्यादि. यह सेमिनार एक प्रतियोगी संगोष्ठी थी. इसमें मनोविज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ उधम सिंह ने निर्णायक के रूप में योगदान दिया. उनके निर्णय के अनुसार…
Jamshedpur. जुगसलाई की रहने वाली एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शौषण करने का आरोप लगाया है. इसे लेकर जुगसलाई थाना में केस दर्ज कराया गया है. मामला एक जनवरी 2023 से नौ सितंबर 2025 के बीच का है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आशीष ने युवती से पहले दोस्ती की. उसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाये.
