Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात लूटपाट का एक प्रयास असफल हो गया, लेकिन इस घटना ने एक मां-बेटे को गंभीर रूप से घायल कर दिया. जानकारी के अनुसार, टाटा मोटर्स में कार्यरत सुरेंद्र सिंह की पत्नी नीतू सिंह अपने छह वर्षीय बेटे सार्थक के साथ साकची से स्कूटी पर घर लौट रही थीं. नीलडीह सिग्नल के पास अचानक पीछे से आए स्कूटी सवार एक युवक ने नीतू सिंह का पर्स छीनने की कोशिश की. नीतू सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए पर्स को कसकर पकड़े रखा, जिससे बदमाश उसे लेकर भागने में नाकाम रहा. लेकिन छीना-झपटी…
Author: News Desk
Jamshedpur : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र डिमना मेन रोड पर कुछ उचक्के पप्पू गौतम के घर में घुस आये. इन उचक्कों ने न सिर्फ ताला और खिड़की तोड़ने की कोशिश की, बल्कि जागने पर घर मालिक को छुरा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी. बदमाश पानी का मोटर उठाकर फरार हो गए. घटना बीती देर रात की है. पीड़ित पप्पू गौतम ने बताया कि उचक्के चारदीवारी फांदकर घर में घुसे और गेट का ताला तोड़ दिया. इसके बाद औजार की मदद से कमरे की खिड़की तोड़ने का प्रयास करने लगे. आवाज होने पर उनकी नींद खुल गई…
Jamshedpur: जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड इलाके में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. बुधवार दोपहर स्कूल से छुट्टी के बाद बच्चों को घर ले जा रही एक वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन में करीब 20 बच्चे सवार थे. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में दर्जनभर बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कई अन्य घबराहट और सदमे में थे. कुछ बच्चे बेहोश हो गए थे और कई अपने स्कूल ड्रेस में घायल अवस्था में रोते-बिलखते…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. घटना से जुड़ी गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस की SIT ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार लोगों के नाम देवकी प्रजापति, शिबु यादव उर्फ पिंटू उर्फ छोटू, महानन्द प्रजापति, दिनेश प्रजापति उर्फ दिनेश्वर, बडु गोप उर्फ सिकन्दर गोप, गोप जी उर्फ घनश्याम यादव, गणेश यादव और राजु प्रजापति बताये गये. सभी आरोपी बड़कागांव थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव के रहने वाले हैं. क्या है पूरा मामला बीते 06 जुलाई 2025 की शाम बड़कागांव थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव की संगीता…
Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को कई वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण और नई नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की. इस अधिसूचना के तहत न्यायिक और प्रशासनिक पदों पर बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है. इस अधिसूचना के साथ ही झारखंड न्यायिक सेवा में प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल किए गए हैं, जिससे न्यायालय की कार्यप्रणाली और अधिकारियों की जिम्मेदारियों में नई संरचना तय हुई है. कौन कहा था कहां गया मनोज प्रसाद – जो अब तक उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल थे, उन्हें गढ़वा का प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. राम शर्मा – रजिस्ट्रार…
Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट ने स्थानीय निकाय चुनाव से जुड़े एक अहम मामले में आदेश का पालन नहीं करने पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य सचिव अलका तिवारी, आईएएस वंदना दादेल और नगर विकास विभाग के पूर्व सचिव विनय चौबे के खिलाफ अवमानना नोटिस जारी किया है. यह कार्रवाई निवर्तमान पार्षद रौशनी खलखो की ओर से दायर अवमानना याचिका पर बुधवार को सुनवाई के दौरान की गई. इस मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति आनंद सेन की अदालत में हुई. अदालत ने स्पष्ट रूप से नाराजगी जताते हुए कहा कि पहले दिए गए आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है, जो न्यायालय की अवमानना है. प्रार्थी के अधिवक्ता विनोद सिंह ने अदालत में पक्ष रखते हुए…
Chakulia. चाकुलिया थाना की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. दरअसल, नौ सितंबर को एक व्यक्ति द्वारा मामला दायर किया गया था, जिसमें उनकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप था. उन्होंने अपनी बेटी के अपहरण का आरोप राहुल कालिन्दी पर लगाया था, जो पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले के बिनपुर थाना क्षेत्र के दुबराजपुर गांव का रहने वाला है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कांड का अनुसंधान शुरू किया. गुप्त सूचना के आधार पर चाकुलिया थाना की टीम ने पश्चिम बंगाल के बिनपुर थाना पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान चलाया. इस छापेमारी के…
Chakardharpur. टेबो थाना पुलिस ने डोडा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए तस्करों की पहचान जोहन पूर्ती और मार्टीन सोय के रूप में हुई है, जो सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के जोम्बरों गांव के रहने वाले हैं. थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा ने बताया कि चाईबासा–खूंटी मुख्य सड़क पर टेबो थाना के सामने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान बंदगांव की ओर से आ रही एक बाइक को रोका गया. तलाशी के दौरान दोनों युवकों के पास से ₹1.5 लाख नकद, एक मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, और एक बैग बरामद किया गया. पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि…
Chaibasa. सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को चाईबासा पहुंचे. डीजी चाईबासा जिला समाहरणालय स्थित सभागार में पश्चिमी सिंहभूम जिले के आति नक्सल प्रभावित क्षेत्र को लेकर सीआरपीएफ और पुलिस के वरीय अधिकारियों के बैठक की. बैठक के बाद कोल्हान के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि सीआरपीएफ डीजी के द्वारा क्षेत्र में चल रहे नक्सल अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक के दौरान चाईबासा जिला से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए डेडलाइन तय किया गया. बैठक में ऑपरेशन एरिया के सभी कमांडेंट और पुलिस पदाधिकारी को विशेष निर्देश भी दिए गए. बैठक में एसडीजी (ऑपरेशन) सीआरपीएफ…
Ranchi. रांची से बुधवार को संदिग्ध आईएसआईएस आतंकवादी अजहर दानिश को गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस और रांची पुलिस ने रांची के इस्लामनगर इलाके में ये कार्रवाई की है. अजहर के खिलाफ दिल्ली में एक मामला दर्ज था. इसके आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल उसकी तलाश कर रही थी. उससे पूछताछ की जा रही है. टीम ने अजहर को इस्लामनगर स्थित तबरक लॉज से अरेस्ट किया है. गिरफ्तारी के दौरान लॉज से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं. गिरफ्तार अजहर दानिश मूल रूप से बोकारो जिले के पेटरवार का रहने वाला है. लगातार निगरानी…
