New Delhi. एप्पल ने आईफोन-17 श्रृंखला का अनावरण किया है. इसकी कीमत 82,900 रुपये से 2,29,900 रुपये के बीच है. भारत में यह फोन 19 सितंबर से उपलब्ध होगा। इसके अलावा कंपनी ने अपना अबतक का सबसे पतला आईफोन-आईफोन एयर सीरीज- भी पेश किया है. इसकी मोटाई सिर्फ 5.6 मिलीमीटर है और जो केवल ईसिम को ‘सपोर्ट’ करेगा. कंपनी ने नए आईफोन मॉडल में 128 जीबी की कम स्टोरेज क्षमता का विकल्प बंद कर दिया है, जिसके कारण आईफोन-16 श्रृंखला की तुलना में आधार मॉडल की कीमत भी ज्यादा हो गई है. आईफोन 17 प्रो दोगुने स्टोरेज विकल्प, 256 जीबी,…
Author: News Desk
New Delhi.दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने बुधवार को कहा कि वह माल एवं सेवा कर (जीएसटी) दर में कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में 15,743 रुपये तक की कटौती करेगी. हीरो मोटोकॉर्प ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि नई कीमतें 22 सितंबर से प्रभावी होंगी. ग्राहक अब चुनिंदा मॉडल (शोरूम दिल्ली) पर 15,743 रुपये तक कर मूल्य कटौती का लाभ उठा सकते हैं. इससे कंपनी के स्प्लेंडर प्लस, ग्लैमर, एक्सट्रीम श्रृंखला जैसी मोटरसाइकिलें और जूम, डेस्टिनी और प्लेजर प्लस जैसे स्कूटर और भी अधिक सुलभ हो…
New Delhi. रॉयल एनफील्ड ने 22 सितंबर से अपनी 350 सीसी बाइक श्रृंखला की कीमतों में 22,000 रुपये तक की कटौती करने की घोषणा की है. कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि जीएसटी परिषद द्वारा हाल ही में किए गए सुधारों के बाद कंपनी अपने मोटरसाइकिल कारोबार, सेवा, अपैरल और सहायक उपकरण श्रृंखला में जीएसटी दर में कमी का पूरा लाभ अपने ग्राहकों तक पहुंचाएगी. कंपनी ने कहा कि इस कदम से, रॉयल एनफील्ड की 350 सीसी श्रृंखला देश भर के मोटरसाइकिल प्रेमियों के लिए और अधिक सुलभ हो जाएगी. कंपनी ने कहा कि 350 सीसी से अधिक…
Kathmandu. नेपाल में सरकार विरोधी हिंसक प्रदर्शनों के एक दिन बाद बुधवार सुबह से ही सेना के जवान प्रतिबंध के आदेश लागू करने और शांति बहाल करने के लिए काठमांडू और अन्य शहरों में तैनात हो गए. नेपाली सेना ने विरोध प्रदर्शन की आड़ में किसी भी संभावित हिंसा को रोकने के लिए बुधवार को सुबह से शाम पांच बजे तक देशव्यापी प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए और अगले दिन सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगा दिया है. सेना ने एक बयान में चेतावनी दी कि इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के प्रदर्शन, तोड़फोड़, आगजनी व व्यक्तियों या…
Jamshedpur. जमशेदपुर के निजी स्कूलों में नर्सरी-एलकेजी में दाखिले की दौड़ इसी महीने शुरू हो जाएगी। अलग-अलग स्कूल में अलग अलग तिथियों पर नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे. कुछ स्कूल 18 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन का विंडो खोल देंगे, तो कई 30 सितंबर के बाद पोर्टल पर विंडो खोलेंगे. अक्टूबर महीने में अधिकतर स्कूल आवेदक लेंगे। इसकी शुरुआत एक अक्टूबर से ही हो जाएगी. इस साल शहर के सभी प्राइवेट स्कूल ऑनलाइन ही फॉर्म लिए जाएंगे. एक दो स्कूल ही ऑफलाइन आवेदन लेंगे. स्कूल की आधिकारिक साइट पर जाकर फॉर्म को डाउनलोड कर उसे सबमिट करना होगा. अभिभावकों…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजार बुधवार को हरे निशान पर खुला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 442.59 अंक उछलकर 81,543.91 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 124.2 अंक बढ़कर 24,992.80 अंक पर आ गया. ऐसे ही शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे बढ़कर 88.13 पर खुला. हालांकि, विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में मामूली वृद्धि ने स्थानीय मुद्रा में तेज बढ़त को रोक दिया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.11 पर खुला और फिर 88.10 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे…
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में जंगल में दो लोगों ने एक आदिवासी नाबालिग लड़की से कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चांडिल पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कथित सामूहिक बलात्कार के संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनकी उम्र करीब 20 वर्ष है. चांडिल के थाना प्रभारी दिलशान बिरुआ ने कहा ‘शिकायत के अनुसार किशोरी सोमवार को अपनी सहेली के साथ राशन की दुकान पर गई थी और आरोपी उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बिठाकर पास के जंगल में ले गए. उन्होंने वहां कथित रूप से नाबालिग…
New Delhi. चीन ने नेपाल में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के पद से हटने और नेपाली राजनीतिक वर्ग के खिलाफ जारी छात्रों के हिंसक आंदोलन पर अभी तक आधिकारिक रूप से प्रतिक्रिया नहीं दी है. ओली को चीन समर्थक माना जाता है. ओली ने बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. ओली हाल ही में तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन और द्वितीय विश्व युद्ध में जापान पर चीन की जीत की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित चीनी सैन्य परेड में भाग लेने के लिए चीन की यात्रा…
Giridih. गिरिडीह जिले में 25-वर्षीय युवक ने कथित तौर पर किसी और के साथ संबंधों के शक में अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. युवक ने इस घटना की चश्मदीद एक अन्य महिला को भी मार डाला. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. घटना के कुछ घंटों बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया और वह पुलिस हवालात में खून से लथपथ मिला, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों महिलाएं शुक्रवार से लापता थीं, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई.…
New Delhi. उप राष्ट्रपति पद के लिए मंगलवार को हुए चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन विजयी घोषित किए गए. राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 तथा विपक्ष के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी को 300 वोट हासिल हुए. राज्यसभा के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी पी सी मोदी ने नतीजों की घोषणा की. इस मतदान में निर्वाचक मंडल के कुल 781 सदस्यों में से 767 (एक डाक मतपत्र समेत) ने मतदान किया था, जिसमें 15 वोट अवैध करार दिए गए. मतदान मंगलवार सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे समाप्त हुआ. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री…
