Jamshedpur. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत गठबंधन सरकार पर अपने हितों को पूरा करने के लिए झारखंड में पेसा अधिनियम के क्रियान्वयन में जानबूझकर देरी करने और शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) चुनावों को स्थगित करने का आरोप लगाया. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि अगर पेसा अधिनियम को शीघ्र लागू नहीं किया गया तो झारखंड के अनुसूचित क्षेत्रों के लिए चालू वित्त वर्ष के दौरान 1,400 करोड़ रुपये का केंद्रीय अनुदान समाप्त हो जाएगा. पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम को आमतौर पर पेसा अधिनियम के नाम से…
Author: News Desk
जमशेदपुर. बुधवार दोपहर हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की स्थिति पूरी तरह चरमरा दी. भारी बारिश के कारण स्टेशन से बिष्टुपुर जाने वाला मुख्य मार्ग पर जलजमाव हो गया. इससे सड़क पर घंटों जाम लगा रहा. जुगसलाई अंडरब्रिज और वीर कुंवर सिंह चौक के आसपास पानी भरने से स्थिति काफी बिगड़ गई. जल जमाव के बीच पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां पानी में बहने लगीं. स्थानीय लोगों की सूझबूझ और कड़ी मशक्कत से एक कार को बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक सेंट्रो कार पूरी तरह पानी में डूब गई. वाहन मालिक ने बताया कि वे गाड़ी पार्किंग में खड़ा…
सरायकेला-खरसावां : सरायकेला-खरसावां में जिला खनन कार्यालय में फर्जी अधिकारी बनकर लाइसेंस आवेदन कर्ता से संपर्क करने का मामला सामने आया है। इस मामले में सरायकेला के जिला खनन कार्यालय के खान निरीक्षक समीर कुमार ओझा ने बुधवार को सरायकेला थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। खान निरीक्षक ने पुलिस को वह मोबाइल नंबर भी सौंप दिया है। जिसके जरिए फर्जी अधिकारी लोगों से संपर्क करता है और खुद को जिला खनन विभाग से जुड़ा बताता है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी का पता लगाया जा रहा है।…
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक, आम लोगों से अपील जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आहूत की गई. बैठक में पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद, डीटीओ श्री धनंजय, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्र, एसडीएम धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला श्री अजीत कुजूर समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा एवं जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री एवं सेवन को रोकने के लिए चल…
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई कारा सुरक्षा से संबंधित बैठक, वरीय पुलिस अधीक्षक व अन्य संबधित पदाधिकारी हुए शामिल जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिले के कारा परिसरों की समग्र सुरक्षा व्यवस्था एवं व्यवस्थागत आवश्यकताओं की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्र, एसडीएम धालभूम श्री चन्द्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला श्री अजीत कुजूर, डीएसपी मुख्यालय श्री भोला प्रसाद, जेल उपाधीक्षक समेत अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची कारा और घाटशिला…
यातायात एवं सड़क सुरक्षा बैठक में डीसी-एसएसपी ने नियमों के अनुपालन में सख्ती पर दिया जोर जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित की गई . वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री ऋषभ गर्ग, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्र, एसडीएम धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला श्री अजीत कुजूर, डीएसपी ट्रैफिक श्री नीरज, डीएसपी हेडक्वार्टर श्री भोला प्रसाद व अन्य डीएसपी, एमवीआई श्री सूरज हेंब्रम समेत…
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीम), एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, डीटीओ, एसडीएम, डीएमओ रहे मौजूद अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी ऑनलाइन जुड़े जमशेदपुर . उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई . बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद, डीटीओ श्री धनंजय, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्र, एसडीएम धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला श्री अजीत कुजूर, डीएमओ श्री सतीश नायक समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी…
जमशेदपुर. चाकुलिया प्रखंड के ग्राम पंचायत जुग्गीशोल अंतर्गत ग्राम मुड़ाठाकुरा तथा ग्राम पंचायत भातकुंडा अंतर्गत ग्राम काशियाबेड़ा का भ्रमण कर उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान ने ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री जन मन योजना, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मनरेगा योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया . निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि ग्राम पंचायत जुग्गीशोल में प्रधानमंत्री जन मन योजना अंतर्गत अधिकांश आवासों का कार्य लिंटेल लेवल तक पूर्ण हो चुका है. उप विकास आयुक्त ने इसे जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया. ग्राम पंचायत भात कुंडा अंतर्गत ग्राम काशियाबेड़ा में प्रधानमंत्री जन मन योजना…
जमशेदपुर. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. उपायुक्त ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराना है, साथ ही सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम उठाना है. उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लाभुकों को योजना से जोड़ा जाए. उपायुक्त द्वारा 30 सितंबर तक 1000 आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. उन्होंने निर्देशित किया कि लक्षित…
Ranchi : परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद के 60वें शहादत दिवस पर राजधानी में ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला. परमवीर अब्दुल हमीद स्मारक समिति के तत्वाधान में और अध्यक्ष मुन्ना के नेतृत्व में परमवीर अब्दुल हमीद चौक स्थित स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित हुआ. इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यसभा सांसद महुआ माजी की विशेष उपस्थिति रही. समारोह में मुख्यमंत्री ने सांसद कोष से कराए गए स्मारक के जीर्णोद्धार और सौंदर्यकरण कार्य का उद्घाटन किया और शहीद को नमन किया. समिति के अध्यक्ष मुन्ना भाई ने भावुक होते हुए कहा कि “40 सालों बाद यह गौरवपूर्ण…
