KOLKATA. दक्षिण पूर्व रेलवे (South Eastern Railway) में पदोन्नति के बाद इंतजार कर रहे कॉमर्शियल के पदाधिकारियों ACM का पोस्टिंग ऑर्डर मंगलवार 9 सितंबर 2025 को जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही निर्धारित कार्यकाल पूरा करने वाले कुछ एसीएम को भी इधर से उधर किया गया है. इसमें खड़गपुर एसीएम आशुतोष कुमार सिंह को चक्रधरपुर रेलमंडल (Chakradharpur Railway Division) का नया एसीएम बनाया गया है. जबकि यहां से बबन कुमार को हटाकर खड़गपुर भेजा गया है. बबन कुमार पहले भी खड़गपुर में एसीएम रह चुके हैं जबकि चक्रधरपुर से एके सिंह का पुराना नाता रहा है. उधर दूसरी…
Author: News Desk
Giridih : गिरिडीह जिले के उदनाबाद में सोमवार को शिवम आयरन एंड स्टील प्लांट में हुए हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. फैक्ट्री के ओपनकास्ट यूनिट में काम कर रहे 25 वर्षीय मजदूर मुकेश वर्मा उर्फ लालू की अचानक एक दुर्घटना में मौत हो गई. घटना इतनी गंभीर थी कि साथी मजदूरों और फैक्ट्री प्रशासन की कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. स्थानीय लोगों के अनुसार मुकेश रोज की तरह ड्यूटी पर पहुंचे थे, तभी काम के दौरान यह हादसा हो गया. मौत की खबर मिलते ही उनके गांव में मातम छा गया और परिजनों का…
पूर्णिया. बिहार के पूर्णिया शहर के मधुबनी बाजार इलाके में रविवार की शाम एक दिल दहला देने वाली घटना घटी. मधुबनी थाना क्षेत्र में रहने वाली 27 वर्षीय छोटी कुमारी केसरी की हत्या उसके ही भाई ने कर दी. आरोपी भाई ने बहन के प्रेम संबंध से नाराज़ होकर घर में मौका पाकर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाई. इनमें से दो गोलियां सीधे बहन को लगीं. सूत्रों के अनुसार, छोटी कुमारी पिछले ढाई साल से पिता के परिचित के बेटे के साथ प्रेम संबंध में थी. इस कारण घर में कई बार तनाव की स्थिति बनी. लड़की दो बार घर से…
Ramgarh : जिले में अपराधियों का खौफ एक बार फिर देखने को मिला, जब सोमवार की देर रात आठ नकाबपोश बदमाशों ने एक वृद्ध दंपति को बंधक बना लिया. अपराधियों ने दंपति के बेटे से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी. हालांकि, पुलिस की तत्परता और फिल्मी अंदाज में चले ऑपरेशन ने इस खतरनाक वारदात को नाकाम कर दिया. घटना कुजू ओपी क्षेत्र के लोहा गेट इलाके की है. यहां रहने वाले नंदकिशोर सिंह और उनकी पत्नी अचानक आधी रात अपराधियों के निशाने पर आ गए. हथियारबंद नकाबपोशों ने उनके घर में धावा बोला और उन्हें बंधक बना लिया. लूटपाट…
Ranchi : कुख्यात गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव से जुड़े शिव शर्मा उर्फ कुमार शिवेंद्र उर्फ राजू शर्मा को आज यानी मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी है. उसे 20-20 हजार रुपये के दो मुचलके पर बेल मिली है. शिव शर्मा अवैध हथियार बरमदगी और कंपनी प्रबंधक से लेवी वसूली की साजिश के आरोप में जेल में बंद है. इससे पहले इसी मामले में आरोपी दीपक कुमार को भी 2 सितंबर को जमानत मिल चुकी है. यह मामला पतरातू थाना में दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है. पुलिस ने 6 जनवरी 2025 को कुल नौ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर की…
Bokaro : चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बांधडीह स्थित रेलवे साइडिंग पर अंधाधुंध फायरिंग की घटना घटी है. मामला मंगलवार दोपहर की है. इस घटना में एक को गोली लगी है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो की संख्या में पहुंचे अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने आस्था कंस्ट्रक्शन कंपनी के चालक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस हमले में चालक को गोली लगी है. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास काम कर रहे कर्मियों ने तत्काल घायल चालक को उठाकर बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद पुलिस अधिकारी पहुंचकर पूरे मामले की…
Chakradharpur : दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई. आसनतालिया गांव के पास डाउन लाइन पर जा रही मालगाड़ी के वैगन का लॉक तोड़कर अज्ञात चोरों ने सैकड़ों बोरे चावल चोरी कर लिए. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया. मंगलवार सुबह आरपीएफ की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया. टीम ने पाया कि झाड़ियों और रेल ट्रैक के किनारे कई चावल के बोरे बिखरे पड़े थे. आरपीएफ ने चोरी के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, चोरी…
Hazaribagh : हजारीबाग के चरही में देश की रत्न कंपनी CCL को तगड़ा नुकसान पहुंचाने वाले सात संदेही गुनहगारों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. गिरफ्तार बदमाशों के नाम इमदाद रजा, सचीन कुमार रविदास, अफसर वारिस, छोटन कुमार रविदास, साहिल रजा, गणेश यादव और सुनिल कुमार दास बताये गये. सभी की उम्र 18 से 24 साल के बीच है इन लोगों में इमदाद रजा, अफसर वारिस और साहिल रजा हजारीबाग के रहने वाले हैं. बाकी के चार संदेही का घर कोडरमा के तिलैया और चंदवारा में है. इन लोगों के पास से पुलिस ने छह पीस जिंदा…
Ranchi: झारखंड में पहली बार कला और राजनीति की बड़ी साझेदारी देखने को मिली. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की समेत कई नेताओं के साथ राज्य के दर्जनों कलाकार एक मंच पर जुटे. इस महाजुटान में लोकगायक पद्मश्री मधुर मंसूरी के अलावा नागपुरी, खोरठा, कुड़ुख, संताली सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के गायक, अभिनेता और निर्देशक शामिल हुए. कार्यक्रम में कलाकारों की भूमिका और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण पर जोर दिया गया. बंधु तिर्की ने घोषणा की कि झारखंड कलाकार सोसाइटी का गठन किया जाएगा. इसमें 25 सदस्यीय टीम होगी, साथ…
Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटा बांकी डैम में 30 वर्षीय सागर मुर्मू नहाने के दौरान डैम में डूब गए. सागर अपने दो दोस्तों के साथ सुबह लगभग 6:30 बजे नहाने गया था. नहाते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया. दोस्तों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने सागर को पानी से बाहर निकालकर एमजीएम अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया. सागर मजदूरी करता था और घर का छोटा बेटा था. वह घोड़ाबांधा क्षेत्र का निवासी था. परिजनों ने…
