काठमांडू .नेपाल की राजधानी काठमांडू में बढ़ते Gen Z प्रदर्शनों के दौरान पूर्व पीएम और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा तथा उनकी पत्नी आरजू राणा देउबा पर हमला हुआ. उनकी पत्नी की मौत होने की खबर है. सोशल मीडिया पर प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ नेपाली युवाओं का विरोध हिंसक रूप ले चुका है. प्रदर्शनकारियों ने कई शहरों में तोड़फोड़ की और हंगामा मचाया. इस दौरान नेपाल के वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को सड़क पर दौड़ाकर पीटा गया. इस हिंसक विरोध ने सरकार की नींव हिला दी है. विस्तारित हिंसा और प्रदर्शनकारियों के दबाव के बाद गृह मंत्री…
Author: News Desk
Ranchi : मुख्य सचिव अलका तिवारी ने ट्रांसजेंडरों की स्थिति और जरूरतों को जानने के लिए राज्यव्यापी सर्वे कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा कि सर्वे से जिलावार संख्या और उनकी वास्तविक समस्याओं का पता चलेगा. इसके आधार पर उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनके कल्याण के लिए बजट व सुविधाएं तय करना आसान होगा. मुख्य सचिव मंगलवार को झारखंड ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं. बैठक में यह मुद्दा सामने आया कि अधिकांश ट्रांसजेंडर अपनी पहचान सार्वजनिक करने से हिचकिचाते हैं. इसकी वजह से पहचान पत्र, आरक्षण, पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड, गरिमा गृह…
Jamshedpur. जमशेदपुर में मंगलवार सुबह से तेज धूप रही, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा. जमशेदपुर समेत झारखंड में 10 सितंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई है. साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी दी गई है. इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
Jamshedpur. साकची थाना क्षेत्र में गणेश पूजा कार्यक्रम के दौरान फायरिंग करने का आरोपी राहुल राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को तामुलिया रोड, ब्रह्मानंद अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया. उसके पास से देशी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस मिले हैं. आरोपी राहुल राय सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर ह्यूम पाइप एरिया का रहने वाला है. साकची स्थित एसएसपी ऑफिस में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि 26 अगस्त की रात साकची स्थित तामरिया रोड में राज क्लब कमेटी द्वारा आयोजित गणेश पूजा कार्यक्रम में राहुल तिवारी और सूरज…
Jamshedpur. जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित निराला पथ में तीसरी शादी और धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ. एक महिला द्वारा अपने पति पर धोखे से शादी और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाने के बाद यह मामला तुल पकड़ गया. महिला ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2012 में उसकी शादी कालू बागान निवासी एक मुस्लिम युवक से हुई थी. विवाह के समय ही उसने साफ कर दिया था कि वह धर्म परिवर्तन नहीं करेगी और न ही प्रतिबंधित मांस का सेवन करेगी. बाद में उसे पता चला कि पति पहले से दो शादियां…
Jamshedpur. टाटा स्टील के वन शेयर्ड सर्विसेज में 15 सितंबर से कई बदलाव होने जा रहा है. कंपनी के सीईओ सह प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन के हस्ताक्षर से सर्कुलर जारी किया गया है. इसके मुताबिक मेटालिक डिवीजन के मेन्टेनेंस प्रैक्टिस को और मजबूत बनाने के लिए चीफ मेकेनिकल मेन्टेनेंस, आयरन मेकिंग जमशेदपुर चन्द्र भूषण को चीफ, शेयर्ड सर्विसेज, मेटालिक बनाया गया है. चीफ, मेकेनिकल मेन्टेनेंस, स्टील एंड मिल्स, कलिंगानगर अमित विक्रम सेनगुप्ता को चीफ मेकेनिकल मेन्टेनेंस, आयरन मेकिंग जमशेदपुर बनाया गया है. इसी तरह चीफ, सेन्ट्रल मेकेनिकल मेन्टेनेंस कलिंगानगर एमएन शुक्ला को चीफ, मेकेनिकल मेन्टेनेंस, स्टील एंड मिल्स, कलिंगानगर बनाया…
Kathmandu. नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने देश में जारी सरकार विरोधी जबर्दस्त प्रदर्शनों के मद्देनजर मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. यह जानकारी अधिकारियों ने दी. ओली ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों द्वारा सरकार विरोधी नारे लगाते हुए उनके कार्यालय में घुसने के कुछ ही देर बाद पद छोड़ दिया. ओली के इस्तीफे से कुछ घंटे पहले प्रदर्शनकारियों ने सोमवार की मौतों की जवाबदेही की मांग करते हुए बालकोट स्थित नेपाली नेता के निजी आवास में आग लगा दी थी. सोशल मीडिया साइट पर सरकार के प्रतिबंध के खिलाफ सोमवार को हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों में कम…
Giridih. गिरिडीह जिले में दो बड़ी घटनाओं ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. मंगलवार सुबह जब यह खबर फैली, तो इलाके में सनसनी फैल गई. पहली घटना गांवा थाना क्षेत्र की है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते दो महिलाओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई. गांवा थाना क्षेत्र के तीसरी गांव की रहने वाली रिंकू देवी (30) और सोनी देवी (30) बीते चार दिनों से लापता थीं. दोनों के शव सोमवार देर रात नीमाडीह जंगल से बरामद किए गए. पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि श्रीकांत चौधरी नामक व्यक्ति का अवैध संबंध दोनों…
Bokaro. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी को एक महीने के भीतर दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है. यह धमकी उन्हें एक अनजान मोबाइल नंबर से तब मिली, जब वह बोकारो परिसदन पहुंचे थे. मंत्री के अनुसार, यह कॉल उत्तर प्रदेश के वाराणसी से किया गया था. कॉल करने वाले ने उन्हें अपशब्द कहते हुए जान से मारने की खुली धमकी दी. धमकी देने वाले ने कहा कि तुम बस इंतजार करो. तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे. उत्तर प्रदेश से निकल गये हैं. रास्ते में हैं. धमकी मिलने के बाद, मंत्री के आप्त सचिव मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तुरंत…
Khunti. खूंटी जिले में बनई नदी पर एक पुल के ढह जाने के बाद करीब 300 ग्रामीण सामूहिक श्रमदान करते हुए पुल के किनारे एक वैकल्पिक सड़क का निर्माण कर रहे हैं. पेलोल गांव के मुखिया ने सोमवार को यह जानकारी दी. बिचना पंचायत के पेलोल गांव के ग्राम प्रधान शिवशंकर तिरु (42) ने कहा कि खूंटी से विधायक राम सूर्य मुंडा और जिला प्रशासन के खोखले आश्वासन से ग्रामीण निराश हैं. चाहे स्कूल जाने वाले बच्चे हों, गर्भवती महिलाएं हों, किसान हों या व्यापारी हों, सभी को टूटे हुए पुल और एक वैकल्पिक सड़क न होने के कारण समस्याओं…
