Author: News Desk

Ghatsila.टिटलागढ़-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन से सोमवार दोपहर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ. आरपीएफ ने के एस-5 कोच से बरामद शव को घाटशिला रेलवे स्टेशन पर उतारकर 108 एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. आरपीएफ एएसआई चंद्रशेखर महतो ने बताया कि ट्रेन में सफर कर रहे जवानों ने शव देख कर इसकी जानकारी घाटशिला स्टेशन को दी. सूचना मिलते ही स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया और शव को उतारा गया।मृतक की विस्तृत पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. हालांकि, टीटी के अनुसार मृतक टिटलागढ़ से शालीमार की ओर जा…

Read More

Ranchi. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राजस्थान स्थित जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सोमवार को महासभा के झारखंड प्रतिनिधिमंडल सदस्य शामिल हुए. इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बीनू सिंह ने कहा कि समाज को संगठनात्मक रूप से मजबूत करने की आवश्यकता है, ताकि आनेवाली पीढ़ियों तक सांस्कृतिक धरोहर सुरक्षित रह सके. वहीं झारखंड के कार्यकारी अध्यक्ष ललन सिंह ने युवाओं से महासभा की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया. उन्होंने बताया कि देशभर से आए प्रतिनिधियों ने संगठन के विस्तार, समाज की एकता और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर…

Read More

Jamshedpur. अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार और जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष कुमार पांडे ने संयुक्त रूप से समाहरणालय से साक्षरता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ जिले के सभी प्रखंडों में भ्रमण कर वयस्क शिक्षा के महत्व पर लोगों को जागरूक करेगा. कार्यक्रम में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर का विमोचन भी किया गया. 21 सितंबर को जिले में कलम परीक्षा, जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु के अशिक्षित व्यक्तियों को साक्षर बनाया जाएगा. इस…

Read More

Jamshedpur. बागबेड़ा कॉलोनी की जर्जर सड़कों पर जल्द ही लोगों का सब्र टूट सकता है. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 2 करोड़ 57 लाख की राशि से स्वीकृत रोड नंबर 1 से लेकर 6 तक का निर्माण कार्य तीन महीने पूर्व शिलान्यास होने के बावजूद अब तक शुरू नहीं हुआ है. इससे स्थानीय लोगों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पंचायत प्रतिनिधियों ने सोमवार को ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता नीरज कुमार मिश्रा से मुलाकात कर अपनी नाराज़गी जताई. उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान सड़क पर पानी का जमाव हो रहा है,…

Read More

Ranchi : झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बोकारो में हुए जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) फंड घोटाले को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा. मरांडी सोमवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस लूट और घोटाले के सरगना है. उन्होंने डीएमएफटी फंड को अपना एटीएम कार्ड बना लिया है और अधिकारियों को रुपये निकालने के लिए लगा दिया है. लूट का सारा पैसा उनकी (हेमंत सोरेन) तिजोरी में जमा हो रहा है. बाबूलाल…

Read More

Jamshedpur : साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज की एनएसएस यूनिट की ओर से सोमवार को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह कार्यक्रम Hulladek Recycling कंपनी के सहयोग से हुआ, जो देश की अग्रणी ई-वेस्ट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक है. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज को ई-वेस्ट, प्लास्टिक और बैटरी वेस्ट मैनेजमेंट के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें रिसाइक्लिंग के महत्व से अवगत कराना था. Hulladek Recycling कंपनी से आए विशेषज्ञ अविषेक मोदक और देबोपम मजूमदार ने प्रस्तुति (Presentation) के माध्यम से विस्तार से बताया कि इलेक्ट्रॉनिक कचरे का सही निपटान और पुनर्चक्रण कर…

Read More

Jamshedpur : सिदगोड़ा में एक विवाहिता स्नेहा श्रीवास्तव का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है. मायके वालों का आरोप है कि विवाहिता की हत्या कर सबूत छुपाने के लिए शव फंदे से लटका दिया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर बागबेड़ा से उनके महिला के मायके वाले सिदगोड़ा पहुंचे. इसके बाद शव को टीएमएच ले जाया गया. शव को टीएमएच में शीत गृह में रख दिया गया है. बागबेड़ा के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी बहन सनेहा श्रीवास्तव का विवाह 8 साल पहले सिदगोड़ा में निखिल श्रीवास्तव से हुआ था. बताते हैं की शादी के बाद…

Read More

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र के हतनाबुरु गांव में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई. गांव के 22 वर्षीय युवक मास्टर हांसदा उर्फ़ सोमा हांसदा ने घर के पास कटहल के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि देर रात जब उन्होंने सोमा को देखा तो वह पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. सूचना पाकर छोटानागरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. परिवारजन भी यह नहीं…

Read More

उपायुक्त ने प्रखंडवार भी टीमें गठित कर डायरिया पीड़ितों का इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बेलगोडा तथा पटमदा प्रखंड के पुरनाडीह गांव में डायरिया पीड़ित मरीजों की सूचना पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल कैंप लगाकर मरीजों की जांच करे तथा उन्हें दवा, उपचार एवं चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराए. उक्त निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चिकित्सा शिविर आयोजित किया. कैंप में मरीजों की जांच की गई एवं…

Read More

Saraikela: सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर सोमवार को डीवीसी मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया. रॉंग साइड से तेज रफ्तार में आ रही बाइक अचानक सामने से गुजर रही स्कूटी से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर बिखर गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक इतनी तेज रफ्तार में थी कि स्कूटी चालक को संभलने का मौका ही नहीं मिला. हादसे में स्कूटी चला रहा छात्र, जो आइडीटीआर से लौट रहा था, गंभीर रूप से…

Read More