Ranchi : JCI रांची के कार्यालय में सोमवार को एक खास कार्यक्रम हुआ. यहां एक्सपो उत्सव 2025 का पोस्टर लॉन्च किया गया. साथ ही पूरे सप्ताह चलने वाले कार्यक्रमों की सूची का अनावरण किया गया. इस मौके पर JCI के तमाम सदस्य मौजूद थे. इस बार एक्सपो उत्सव के मुख्य प्रायोजक बाबूलाल प्रेमकुमार हैं, जबकि इसे पावर दे रहे हैं श्री गजानंद ज्वेलर्स. इसके अलावा कई सह प्रायोजक भी जुड़े हैं जिनमें प्रभुजी, कैंपटी, मोशन कोटा, शुभम घोष फोटोग्राफी, रेडियो धूम, झारखंड एक्सप्रेस कोरियर, बागला सिक्योरिटी एंड ऑटोमेशन, कैफीनेटर्स, रमादा बाय विंडम और अन्नपूर्णा ट्रेडिंग कंपनी शामिल हैं. कार्यक्रम की…
Author: News Desk
Jamshedpur: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मानगो क्षेत्र में 12 करोड़ 38 लाख 60 हजार 952 रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. यह कार्यक्रम डिमना रोड स्थित एक होटल में आयोजित हुआ. नगर विकास विभाग की 1 करोड़ 55 लाख 75 हजार 900 रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और 2 करोड़ 98 लाख 78 हजार 300 रुपये की योजनाओं का शिलान्यास किया गया. इसके अलावा, 15वें वित्त आयोग से 7 करोड़ 84 लाख 6 हजार 752 रुपये की योजनाओं की शुरुआत हुई. इस मौके पर विधायक सरयू राय ने कहा कि उनका लक्ष्य मानगो सहित पुल…
नई दिल्ली. नवरात्रि 22 सितंबर से शुरू हो रही है, जिसके बाद त्योहारों का सिलसिला चलेगा. लेकिन इससे पहले सोमवार (8 सितंबर 2025) को सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण घरेलू बाजार में सोने-चांदी के रेट नीचे आए. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 606 रुपये (0.56%) गिरकर 1,07,122 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. शुक्रवार को यह 1,07,807 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर था. दिसंबर डिलीवरी वाला सोना भी 612 रुपये की गिरावट के साथ 1,08,176 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा.…
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले नीतीश कुमार सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है. CM नीतीश कुमार ने सोमवार को ऐलान किया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं का मानदेय 7,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये और सहायिकाओं का मानदेय 4,000 रुपये से बढ़ाकर 4,500 रुपये किया जाएगा. इस प्रस्ताव को मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी जाएगी. CM ने सोशल मीडिया पर कहा कि नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण व स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है. समेकित बाल…
विधि व्यवस्था के अनुसार राज्य के तमाम जिलों की जरूरतों का किया जा रहा आकलन Ranchi : गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रस्ताव पर जमशेदपुर के मानगो को नया पुलिस अनुमंडल बनाने के लिए सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति ने स्वीकृति प्रदान की. वहीं मुख्य सचिव ने डीजीपी को निर्देश दिया कि विधि व्यवस्था के कुशल संधारण के लिए राज्य के तमाम जिलों की जरूरतों का आकलन कराएं. उन्होंने कहा कि इससे हमारे पास जिलों के अपराध ग्राफ, उसके ट्रेंड आदि के साथ वर्तमान संसाधन और क्या करने की आवश्यकता है, इसका समुचित डाटा…
Patna. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने दिवाली और छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए 12000 से अधिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. उपमुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ लिखा कि इस वर्ष विशेष ट्रेन की कुल संख्या 12739 होगी, जबकि 2024 में यह संख्या 7500 से अधिक थी. उन्होंने कहा कि इनमें से 8591 ट्रेन की अधिसूचना पहले ही जारी हो चुकी है. भाजपा विधानमंडल दल के नेता चौधरी ने इस फैसले को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह बिहार के उन लाखों लोगों को सुविधा पहुंचाने…
Chaibasa. गुवा गोलीकांड की बरसी पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी और खरसावां विधायक दशरथ गगराई ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और झामुमो कार्यकर्ता भी मौजूद रहे. कुणाल षाडंगी ने कहा कि 8 सितंबर 1980 को गुवा में हुई गोलीबारी में कई निर्दोष शहीद हुए थे. उनका बलिदान व्यर्थ नहीं गया, बल्कि उसी ने झारखंड आंदोलन की ज्वाला को और प्रखर किया और राज्य निर्माण की दिशा में मजबूत नींव रखी. उन्होंने कहा कि गुवा गोलीकांड झारखंड की अस्मिता और अधिकार की लड़ाई का…
Jamshedpur. साकची आमबागान मैदान स्थित जमशेदपुर सार्वजनिन पूजा कमिटी (द बंगाल क्लब) इस वर्ष अपनी दुर्गा पूजा की 53वीं वर्षगांठ मना रही है. समिति की ओर से खूंटी पूजा के साथ पूजा का औपचारिक शुभारंभ हुआ. इस वर्ष की पूजा की विशेष आकर्षण झारखंड की संस्कृति के अनुसार पंडाल का प्रारूप और पारंपरिक ढाकेर सजा की प्रतिमा है. प्रतिमा को आकार देने की जिम्मेदारी कोलकाता के कलाकारों को दी गई है. पंचमी के दिन पूजा का उद्घाटन होगा और प्रसिद्ध गायक अमित गांगुली संगीत प्रस्तुत करेंगे. महाषष्ठी की शाम को कोलकाता के नंदी कंपनी द्वारा अमी राजपथेर राजकन्या नामक एक…
Gua. गुवा गोलीकांड शहादत दिवस पर आज विभिन्न नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को नमन किया. कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने शिरकत कर शहीदों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. नेताओं ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही उनके बलिदान को याद किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीदों का संघर्ष और बलिदान हमेशा जनमानस को प्रेरित करता रहेगा.
Ghatsila. एक बार फिर डायन के शक में हत्या की वारदात सामने आयी है. घाटशिला थाना क्षेत्र के घोड़ासाईं गांव में रविवार की देर रात 70 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी. इस मामले में पुलिस ने धोराशाई गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, लुकूई धीवर 70 वर्ष अपने घर में अकेले रहती थी. पिछले 2 साल पहले उसे डायन बोलकर गांव के ही सुनील धीवर नामक व्यक्ति ने मारपीट की थी. ताजा घटनाक्रम के अनुसार लुकुई धीवर रविवार को खाना पीना खाकर अपने…
