Author: News Desk

Gua. गुवा गोलीकांड शहादत दिवस पर आज विभिन्न नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को नमन किया. कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मंत्री बड़कुवर गागराई एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने शिरकत कर शहीदों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. नेताओं ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही उनके बलिदान को याद किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहीदों का संघर्ष और बलिदान हमेशा जनमानस को प्रेरित करता रहेगा.

Read More

Ghatsila. एक बार फिर डायन के शक में हत्या की वारदात सामने आयी है. घाटशिला थाना क्षेत्र के घोड़ासाईं गांव में रविवार की देर रात 70 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गयी. इस मामले में पुलिस ने धोराशाई गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार, लुकूई धीवर 70 वर्ष अपने घर में अकेले रहती थी. पिछले 2 साल पहले उसे डायन बोलकर गांव के ही सुनील धीवर नामक व्यक्ति ने मारपीट की थी. ताजा घटनाक्रम के अनुसार लुकुई धीवर रविवार को खाना पीना खाकर अपने…

Read More

Jhargram. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित रूप से रेत माफिया गिरोह में शामिल लोगों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सोमवार को झाड़ग्राम, कोलकाता सहित पश्चिम बंगाल के विभिन्न स्थानों पर एक साथ छापे मारे. अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में बेहला, रीजेंट पार्क, विधाननगर और कल्याणी सहित कई इलाकों में छापेमारी की जा रही है. छापेमारी करने वाले ईडी अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान भी मौजूद हैं. पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले में रेत माफिया गिरोह में बड़ा नाम शेख जहीरुल को निशाना बनाते हुए यह कार्रवाई की जा रही…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर आसनसोल मेमू ट्रेन को मंगलवार को आद्रा स्टेशन के बाद रद्द करने का आदेश दक्षिण पूर्व रेलवे जोन ने दिया है. झाड़ग्राम-धनबाद मेमू ट्रेन 12 व 14 सितंबर को बोकारो व धनबाद स्टेशन के बीच रद्द होगी. आद्रा रेल मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण सोमवार को भी झाड़ग्राम मेमू ट्रेन धनबाद नहीं गई. दोनों ट्रेनों के परिचालन दूरी में कटौती से झारखंड और बंगाल के सैकड़ो यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होगी. बताया जाता है की लाइन ब्लॉक को लेकर बक्सर टाटानगर एक्सप्रेस का परिचालन भी प्रभावित होगा.

Read More

Ranchi.रांची पुलिस ने लालपुर थाना क्षेत्र में एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओम गर्ल्स हॉस्टल में अवैध रूप से सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है. यहां से पश्चिम बंगाल की 10 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर लालपुर में महिला छात्रावास में छापा मारा गया और लड़कियों को हिरासत में लिया गया. पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) (नगर) कुमार वी. रमन ने कहा, ‘‘ये सभी लड़कियां कथित रूप से देह व्यापार में लिप्त थीं, जिसे छात्रावास से संचालित किया जा रहा था.…

Read More

Ranchi. रांची के रातू में रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अंधाधुंध फायरिंग कर जमीन कारोबारी रवि कुमार की हत्या कर दी गयी. वहीं दूसरे व्यक्ति मुंडा टोली निवासी स्व किशुन गोप के पुत्र राजबलम गोप उर्फ बलमा को पीछा करने पर गोली मारकर घायल कर दिया गया. घटना के वक्त दोनों व्यक्ति प्रकाश लोहरा उर्फ चरका के घर पर शराब पी रहे थे. फायरिंग दो नकाबपोश अपराधियों द्वारा की गयी. मृतक रवि कुमार (46) हजारीबाग के केरेडारी का निवासी था. घायल राजबलम के जबड़े में गोली फंसी हुई है. सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे…

Read More

Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से टाटानगर स्टेशन चौक पर सोमवार को धरना दिया जा रहा है. साथ में बागबेड़ा महानगर विकास समिति भी साथ दे रही है. बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सुबोध झा ने बताया कि, पंचायत क्षेत्र में सफाई, बडौदा घाट पर पुल समेत ग्रामीण और कॉलोनी जलापूर्ति योजना का काम जल्द शुरू करने की मांग पर भारतीय जनता पार्टी के साथ धरना आयोजित किया गया है, ताकि स्थानीय प्रशासन का ध्यान हजारों लोगों की समस्या की ओर आकृष्ट कर सके. उन्होंने बताया कि, बागबेड़ा की समस्याओं को दूर करने की मांग पर हमेशा…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में डिमना चौक के पास अपराधियों ने बंटी कुमार नामक युवक पर गोली चला दी. गोली लगने से घायल युवक को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. अपराधी मौके से फरार हो गए. पुलिस घटना की जांच कर रही है, लेकिन फायरिंग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. उलिडीह थाना क्षेत्र के लक्ष्मणनगर में यह घटना रात के करीब 12 बजे के आसपास हुई. अपराधियों ने अचानक बंटी कुमार पर हमला किया और गोली मारकर भाग गए. आसपास के लोगों ने घायल युवक को तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सली 35 वर्षीय अमित हांसदा उर्फ उपटन का पोस्टमार्टम सोमवार को सदर अस्पताल में तीन सदस्य मेडिकल टीम के द्वारा किया गया. वह बोकारो के चीलकु टोली,दौड़ी चतरो चुभी का रहने वाला था. नक्सली के शरीर के विभिन्न हिस्सों में छह गोलियां लगी थीं. मेडिकल टीम में डॉक्टर दीपक कुमार सिन्हा, डॉक्टर एके झा और डॉक्टर प्रदीप कुमार शामिल थे. मजिस्ट्रेट के रूप में सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार , चक्रघरपुर के एसडीपीओ शिवम् प्रकाश उपस्थित थे. दरअसल, रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में…

Read More

Rajgir. दिलप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने गत चैम्पियन दक्षिण कोरिया को रविवार को फाइनल में 4.1 से हराकर आठ साल बाद एशिया कप खिताब जीता और अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये भी क्वालीफाई कर लिया .भारत ने चौथी बार एशिया कप खिताब जीता है और इसके साथ ही वह पांच बार की चैम्पियन कोरिया के बाद टूर्नामेंट की दूसरी सबसे सफल टीम बन गई. भारत ने इससे पहले 2003 (कुआलालंपुर) , 2007 (चेन्नई) और आखिरी बार 2017 (ढाका) में एशिया कप जीता था. दक्षिण कोरिया ने 1994, 1999, 2009,…

Read More