पटना. राष्ट्रीय उच्च पथ के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजे का भुगतान अब बाजार मूल्य के आधार पर होगा. अब तक इसके लिए खतियान में दर्ज जमीन की किस्म को आधार बनाया जाता था. इस संदर्भ में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने रविवार को सभी प्रमंडलीय आयुक्तों एवं जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है. उन्होंने कहा कि भूमि का वर्गीकरण खतियान में दर्ज किस्म के आधार पर किया जाता रहा है. लगभग 100 वर्ष पुराने खतियान में दर्ज भूमि किस्म एवं भूमि की वर्तमान उपयोगिता में भारी अंतर के कारण रैयतों की आपत्ति और…
Author: News Desk
रांची. आगामी पर्व-त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 34 स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि में विस्तार कर इन्हें पूजा स्पेशल के रूप में चलाने का निर्णय लिया है. इसके तहत धनबाद-कोडरमा-गया मार्ग से होकर गुजरने वाली धनबाद-चंडीगढ़ स्पेशल ट्रेन की अवधि में 22 फेरे का विस्तार किया गया है, जो अब 16 सितंबर से 28 नवंबर तक मंगलवार और शुक्रवार को छोड़कर चलेगी. इसी प्रकार चंडीगढ़-धनबाद स्पेशल की अवधि में भी 22 फेरे का विस्तार किया गया है और यह ट्रेन 18 सितंबर से 30 नवंबर तक गुरुवार एवं रविवार को छोड़कर परिचालित की…
रांची. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा है कि भाजपा में अपराधी को भी सामाजिक कार्यकर्ता बताते हुए महिमामंडित किया जाता है. नैतिकता की तमाम बातें सिर्फ विपक्ष के लिए है. सिन्हा ने कहा कि भाजपा के लिए एक अपराधी अब सामाजिक कार्यकर्ता हो गया है. भ्रष्टाचारी भाजपा के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के पद पर पहले से ही काबिज हैं और नैतिकता की बातें सिर्फ विपक्ष के नेताओं के लिए है. पिछले दिनों हुए सूर्या हांसदा के एनकाउंटर पर बाबूलाल मरांडी के बयान पर…
चतरा. चतरा जिला पुलिस ने हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोसमाता लेजनवा रोड पर रविवार की शाम व्यापारी बनकर अवैध कारतूस की खेप ले जा रहे नाबालिग समेत दो अंतर्राज्यीय अपराधियों को दबोच लिया. पकड़े गए अपराधियों के पास से एके-47 की 393 चक्र जिंदा गोली, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान बिहार के गया जिले के लुदुआ थाना क्षेत्र के कुठीलवा गांव निवासी महेंद्र पासवान का पुत्र रोशन कुमार व एक नाबालिग के रूप में हुई है. पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने रविवार को अपने कार्यालय कक्ष में प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा…
चक्रधरपुर. चक्रधरपुर शहर में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. भारत भवन मैदान के पीछे स्थित कचरे के ढेर में एक बोरी में बंद इंसानी लाश जलाने का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है. इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोग दहशत में हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय लोग रोज की तरह कचरे के ढेर के पास से गुजर रहे थे. तभी उन्हें वहां से उठता धुआं और आग की लपटें दिखाई दीं. जब लोग पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बोरी के अंदर इंसानी लाश जल रही है. यह दृश्य देखते…
Palamu : हेमंत सोरेन सरकार को हर महीने करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान पहुंचाने का गंदा खेल पलामू में खेला जा रहा था. इस बात खुलासा तक हुआ जब पलामू की चैनपुर पुलिस ने एक लोडेड गाड़ी और उसके ड्राइवर को पकड़ा. गाड़ी के कागजात खंगालने पर बड़े गोलमाल का खुलासा हुआ. पता चला कि चालान मध्य प्रदेश का है और खनिज लोडिंग पलामू से की जा रही है. इस फर्जी काम को एक संगठित गिरोह अंजाम दे रहा था. पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ वाहन मालिक और क्रशर संचालक मिलकर एक संगठित गिरोह…
Jamshedpur. मानगो पुल पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया. दरअसल, यहां एक युवती ने स्वर्णरेखा नदी में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की. हालांकि, मौके पर मौजूद एक राहगीर युवक की सूझबूझ ने युवती की जान बचा ली. जानकारी के अनुसार, युवती पुल की रेलिंग पर चढ़ चुकी थी और छलांग लगाने ही वाली थी कि तभी वहां से गुजर रहे लोगों ने पकड़ लिया और नदी में कूदने से रोक दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और युवती को सुरक्षित थाने ले जाया गयी, जहां उससे पूछताछ चल रही…
Jamshedpur. टाटानगर आसनसोल इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार को रद्द कर दी गयी, जिससे टाटानगर स्टेशन पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. विभिन्न जगहों पर लाइन मरम्मत कार्य के कारण रेलवे ने ब्लॉक किया है. इससे कोल्हान और पश्चिम बंगाल मार्ग की ट्रेनों का परिचालन कई दिनों से अस्त-व्यस्त है. सोमवार को टाटानगर से गुजरने वाली झाड़ग्राम पुरुलिया मेमू ट्रेन का परिचालन रद्द होगा. हावड़ा से टिटलागढ़ और कांटाबाजी इस्पात एक्सप्रेस भी 8 और 9 सितंबर को राउरकेला से लौटेगी.
New Delhi. केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के चेयरमैन संजय कुमार अग्रवाल ने कहा है कि 22 सितंबर से घटी हुई माल एवं सेवा कर (जीएसटी) दरें लागू होने के बाद वस्तुओं की कीमतों में कमी न होने पर संबंधित उद्योग संगठनों के समक्ष इन शिकायतों को उठाया जाएगा. केंद्र और राज्यों की जीएसटी परिषद ने पिछले सप्ताह 375 वस्तुओं पर कर की दरों में कटौती करने और स्लैब की संख्या को वर्तमान के चार से घटाकर केवल दो करने का फैसला किया है. 22 सितंबर से, अधिकांश सामान्य उपयोग की वस्तुओं पर पांच प्रतिशत जीएसटी और…
Patna. बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ती सरगर्मी के बीच महागठबंधन के नेताओं की एक अनौपचारिक बैठक शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर हुई. कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी. बैठक में राजद की ओर से तेजस्वी यादव और संजय यादव, कांग्रेस की ओर से बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश राम तथा विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की ओर से मुकेश सहनी शामिल हुए. बैठक के बारे में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के मीडिया विभाग के प्रमुख राजेश राठौर ने बताया कि इसमें सीट बंटवारे समेत…
