Bokaro : बोकारो के बेरमो थाना क्षेत्र में शनिवार को सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट वायरल होने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. देखते ही देखते लोग सड़कों पर उतर आए और आरोपी पर तुरंत कार्रवाई की मांग करने लगे. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बेरमो थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई. पुलिस ने पोस्ट डालने के आरोप में एक शख्स को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विवादित पोस्ट की जांच की जा रही है और यदि दोषी पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.…
Author: News Desk
Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम ने एक जेबकतरे को रंगेहाथ पकड़ लिया. पकड़े गए आरोपी का नाम फै़सल अंसारी है, जो लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कर्बला चौक का रहने वाला है. ASI अनिल कुमार ने बताया कि कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर स्टेशन परिसर में लगातार निगरानी रखी जा रही है. इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या एक पर फै़सल अंसारी को जेब काटते हुए पकड़ लिया गया. दरअसल, लातेहार निवासी यात्री सुरेश महतो ने शिकायत की थी कि ट्रेन में चढ़ते समय उनकी जेब से पैसे चोरी हो गए. शिकायत…
Ranchi: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की नेता निशा भगत को कुड़मी समुदाय के संबंध में अनुचित बयान देने के मामले में पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है. निशा भगत गुमला से पार्टी की पूर्व प्रत्याशी थी. उन्हें पार्टी ने सभी पदों और जिम्मेदारियों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है. साथ ही, अगले छह वर्षों तक उन्हें पार्टी की किसी भी गतिविधि, पद या दायित्व में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया है. पार्टी ने आदेश जारी कर कहा है कि संगठन का मूल उद्देश्य सभी समाज, लिंग, संप्रदाय, धर्म और जातियों के सम्मान और समानता की रक्षा…
Jamshedpur: जमशेदपुर के बिष्टुपुर में व्यापारी से दिनदहाड़े हुई 30 लाख रुपये की लूट से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए SIT गठित की और घटनास्थल साथ ही आसपास के करीब 15 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले. जांच में सामने आया कि अपराधी इनोवा कार और स्कूटी से आदित्यपुर की ओर भागे. इसके बाद पुलिस ने सरायकेला और चाईबासा के कई इलाकों में छापेमारी की. आपको बता दे की ये मामला गुरुवार का है. सूत्रों के अनुसार बदमाशों ने कारोबारी साकेत अगीवाल की दिनचर्या पर वारदात से तीन दिन पहले…
Jamshedpur : मानगो के जवाहर नगर, रोड नंबर 13 में शनिवार सुबह एक गंभीर हादसा हुआ, जिसमें एक स्थानीय राजमिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया. डिमना बस्ती निवासी रमेश पात्रो निर्माण कार्य के दौरान घर में बांस का भाड़ा बांध रहे थे, तभी ऊपर से गुजरते 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आ गए. जानकारी के अनुसार, घर के मालिक ने उन्हें बार-बार चेतावनी दी थी, लेकिन रमेश गलती से तार को छू बैठे. जोर का बिजली का झटका लगने के कारण वह नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के तुरंत बाद…
New Delhi. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने जीएसटी दर में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए अपने यात्री वाहनों की कीमत को तत्काल प्रभाव से 1.56 लाख रुपये तक घटा दिया है. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शनिवार को एक बयान में कहा कि कीमत में कटौती तीन सितंबर, 2025 को आयोजित 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक में संशोधित जीएसटी की घोषणा के बाद की गई है. कंपनी ने कहा कि सभी लागू आईसीई वाहनों के लिए संशोधित कीमतें छह सितंबर 2025 से प्रभावी होंगी और ये बदलाव सभी डीलरशिप और डिजिटल मंच पर पारदर्शिता के साथ अपडेट किए जाएंगे.…
Jamshedpur. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में शनिवार को सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मान के साथ विदाई दी गई. इस अवसर पर यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, स्वस्थ और सुखद जीवन की शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया. इन सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया.
Dhanbad. धनबाद जिले में एक आदिवासी महिला ने अपने शराबी पति की विवाद के बाद कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को 10 दिनों से अधिक समय तक घर के अंदर दफनाये रखा. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह घटना टुंडी थानाक्षेत्र के तिलैयातन गांव की है. पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का शव शनिवार को निकाला जाएगा और पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा जाएगा. टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर ने बताया कि सुरजी मझियान (42) ने अपने पति सुरेश हांसदा (45) की हत्या कर दी और शव गांव में…
Gumla. गुमला जिले में शनिवार को एक पिकअप वैन की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार घटना सुबह करीब 7:30 बजे भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-23 रांची-गुमला पर नवाटोली नहर के पास हुई. मृतक की पहचान हाटू स्थित एक मदरसे के छात्र फरहान मिरदाहा (12) के रूप में हुई है. भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने बताया, “बेड़ो थाना क्षेत्र अंतर्गत हाटू स्थित एक मदरसे में पढ़ने वाले दो बच्चे सुबह के समय मदरसे से भागकर भरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने…
Jamshedpur. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने शनिवार को जमशेदपुर सर्किट हाउस में एक प्रेस कांफ्रेंस कर राज्य की हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला. कई गंभीर आरोप भी लगाए. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार पूरी तरह से कमीशनखोरी और करप्शन में डूबी हुई है. पूर्व सीएम ने कहा कि झारखंड में शराब, कोयला, बालू और पत्थर खनन जैसे कई सिंडीकेट सक्रिय हैं, जिन्हें सरकारी संरक्षण प्राप्त है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन सिंडीकेट्स को सरकार खुद चला रही है. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा GST की दरों में कटौती…
