Jamshedpur. झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे. यहां परिषदन में संवाददाताओं से बातचीत के दौरान जीएसटी दरों में कटौती पर केंद्र सरकार को घेरा. साथ ही सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि केंद्र ने दूध, पनीर और पराठा पर जीएसटी शून्य कर दिया है, लेकिन झारखंड के गरीब तो मड़वा और मकई खाकर जीवन काटते हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड को जीएसटी व्यवस्था से सालाना 2000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है. उन्होंने बताया कि झारखंड में स्टील और कोयला का भारी उत्पादन होता है, लेकिन इसका खपत अन्य राज्यों में होती है,…
Author: News Desk
Medninagar. पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में एक गरीब दंपती ने अपने मासूम बच्चे को 50 हजार रुपए में बेच दिया. बताया जा रहा है कि दंपती ने बीमारी का इलाज कराने के लिए बच्चे का सौदा किया. पिता उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर का रहने वाला है. वह यहां अपनी ससुराल के पास यात्री शेड में रहता है और मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता है. लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है. ऐसा है तो कार्रवाई की जायेगी.
Ranchi.झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में कई तरह के फर्जीवाड़े भी सामने आए हैं. इनमें अवैध तरीके से योजना का लाभ उठाने वाले शामिल रहे हैं, जिसमें कई पुरुष भी इस योजना का लाभ ले रहे थे. अब प्रशासन इस मामले पर सख्त नजर आ रहा है. प्रशासन का कहना है कि मंईयां सम्मान योजना में किसी भी तरह का फर्जीवाड़ा करनेवालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. मिली जानकारी के के अनुसार, इस योजना से करीब साढ़े चार लाख महिला लाभुकों का नाम हटाया गया है. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की शुरूआत में करीब 55 लाख…
New Delhi.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने के अंत में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक उच्च-स्तरीय सत्र में शामिल नहीं होंगे. यहां जारी वक्ताओं की संशोधित अनंतिम सूची से यह जानकारी मिली है. संयुक्त राष्ट्र महासभा का 80वां सत्र नौ सितंबर को शुरू होगा. उच्च स्तरीय सत्र 23 से 29 सितंबर तक होगा जिसमें ब्राजील पारंपरिक रूप से सत्र का पहला वक्ता होगा उसके बाद अमेरिका दूसरे स्थान पर होगा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 23 सितंबर को यूएनजीए के मंच से वैश्विक नेताओं को संबोधित करेंगे. व्हाइट हाउस में अपने दूसरे कार्यकाल में संयुक्त राष्ट्र सत्र में यह उनका…
Newyork.शुल्क और रूसी तेल खरीद को लेकर अमेरिका और भारत के मध्य मौजूदा तनाव के बीच, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच ‘विशेष संबंध’ हैं और चिंता की कोई बात नहीं है बस “कभी-कभी कुछ ऐसे पल आ जाते हैं. ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपने कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में शुक्रवार को कहा, मैं हमेशा (नरेन्द्र) मोदी का दोस्त रहूंगा… वह शानदार प्रधानमंत्री हैं लेकिन मुझे इस समय उनके द्वारा किए जा रहे काम पसंद नहीं आ रहे हैं. लेकिन भारत और अमेरिका के बीच विशेष संबंध है, चिंता की कोई बात नहीं है.…
Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन री-डेवलपमेंट का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है. यह बातें चक्रधरपुर मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) आदित्य चौधरी ने कही. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उन्होंने बताया कि स्टेशन पुनर्निर्माण का काम इस तरह से शुरू किया जाएगा, ताकि ट्रेनों की आवाजाही व यात्रियों को परेशानी न हो. उन्होंने बताया कि टाटानगर रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म की संख्या कुल आठ हो जाएगी. फिलहाल हम फाइनल ड्राइंग आने का इंतजार कर रहे हैं. काम शुरू होने से पहले स्टेशन के सामने संचालित मुख्य सड़क के मार्ग को संकटा सिंट पेट्रोल पंप से डायवर्ट किया जाएगा. इसके…
Jamshedpur. सड़कों पर दौड़ रहीं पुरानी और प्रदूषण फैलाने वाली गाड़ियों को कबाड़ में बेचने के बजाय अब उनका वैज्ञानिक तरीके से निपटारा किया जाएगा, जिससे पर्यावरण की सुरक्षा होगी और संसाधनों का दोबारा इस्तेमाल भी संभव होगा. इस बड़ी पहल के लिए टाटा समूह की दो दिग्गज कंपनियों, टाटा स्टील और टाटा मोटर्स ने हाथ मिलाया है.इस पहल का उद्घाटन टाटा स्टील के औद्योगिक उप-उत्पाद प्रबंधन विभाग के कार्यकारी प्रभारी दीपांकर दासगुप्ता ने किया. यह सुविधा झारखंड में अपनी तरह की पहली है, जो आम लोगों के साथ-साथ कंपनियों के लिए भी उपलब्ध होगी. ‘री-वाइ-री’ की टीम घर पर…
New Delhi. टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि वह जीएसटी दर में हुई कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देने के इरादे से अपने यात्री वाहनों की कीमतों में 65,000 रुपये से लेकर 1.55 लाख रुपये तक की कटौती करेगी. कंपनी ने कहा कि यात्री वाहनों की कीमतों में यह कटौती 22 सितंबर से प्रभावी हो जाएगी. कंपनी का यह फैसला जीएसटी परिषद के बुधवार को लिए गए फैसले के अनुरूप है. इसमें यात्री वाहनों के लिए कर की दरों में कटौती का फैसला किया गया था. मुंबई स्थित कंपनी ने एक बयान में कहा कि टाटा मोटर्स की…
New Delhi.. रेलवे बोर्ड ने अपने सभी जोन के अधिकारियों को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की जांच के लिए स्वतंत्र मंजूरी देने से परहेज करने का निर्देश दिया है. बोर्ड ने कहा कि यह कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के निर्देशों का उल्लंघन है क्योंकि ऐसी मंजूरी उसके सतर्कता विभाग द्वारा दी जानी चाहिए. रेलवे बोर्ड ने सभी जोन को संबोधित एक हालिया परिपत्र में कहा, ‘रेलवे बोर्ड सतर्कता के संज्ञान में आया है कि कुछ जोनल रेलवे/उत्पादन इकाइयां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (2018 में संशोधित) की धारा 17ए के तहत स्वतंत्र रूप से अनुमति दे रही हैं.…
Devghar. झारखंड के देवघर से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक और पूर्व मंत्री सुरेश पासवान (60) को गुर्दे और यकृत में संक्रमण का पता चलने के बाद शुक्रवार दोपहर दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी. विधायक के करीबी सहयोगी और उनके साथ मौजूद राजद नेता सुमन कुमार देव ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ पासवान पूरी मेडिकल जांच के लिए दिल्ली गए हैं. उन्होंने कहा कि मेडिकल रिकॉर्ड देखने के बाद चिकित्सकों ने बताया कि गुर्दे व यकृत में हल्का संक्रमण है और उनका रक्तचाप व…
