Author: News Desk

Dhanbad. कतरास क्षेत्र अंतर्गत अंगारपथरा ओपी क्षेत्र की कांटापहाड़ी आउटसोर्सिंग में शुक्रवार की सुबह 10 बजे भू-स्खलन में कंपनी का सर्विस वैन तीन सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा. इससे उस पर सवार छह लोगों की मौत हो गयी. घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी. मृतकों की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो पायी है. सूचना पर कतरास क्षेत्र के कोल अधिकारी, कतरास अंचल के सभी थानों की पुलिस व सीआइएसएफ टीम ने पूरी परियोजना को सुरक्षा घेरे में लेकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है. जानकारी के अनुसार सर्विस वैन पर सवार सभी कर्मी परियोजना…

Read More

Jamshedpur. टाटा मोटर्स ने लैंगिक समानता और कार्यस्थल पर विविधता को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. कंपनी ने अपने जमशेदपुर प्लांट में एक ऐसी असेंबली लाइन शुरू की है, जिसे पूरी तरह से महिला कर्मचारी संचालित करेंगी. यह देश के ऑटोमोबाइल उद्योग में अपनी तरह की पहली पहल है, जहां वाहनों की असेंबलिंग और प्रोडक्शन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में होगी. शुक्रवार को प्लांट-3 में स्थित एलपी ट्रिम लाइन का उद्घाटन हुआ, जिसे अब पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा संभाला जायेगा. इस कदम को कंपनी में विविधता और समावेशन को बढ़ावा देने…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया. मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड से लेकर धतकीडीह तक जश्न का माहौल नजर आया. जुलूस-ए-मोहम्मदी मानगो गांधी मैदान, जुगसलाई और मकदमपुर से उलेमा की तकरीर के बाद निकला. सबसे आगे उलेमा कारी जिया-उल-मुस्तफा और अन्य मौलाना चल रहे थे, जबकि उनके पीछे आमजन, मानगो से लेकर साकची और धतकीडीह तक जगह-जगह लगाए गए स्टॉलों से अकीदतमंदों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया. चाय, हलवा, बिरयानी, चना, टॉफी, संतरा और बिस्किट बांटे गए. इस मौके पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सैकड़ों की संख्या में पुलिस जवानों…

Read More

Jamshedpur.जमशेदपुर में शुक्रवार को सुबह से धूप निकली. इस धूप से तापमान में मामूली वृद्धि हुई है. मौसम विभाग ने कहा कल से फिर से हल्की या मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र उत्पन्न होने के कारण इस तरह का बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड के विभिन्न जिलों में शनिवार से फिर से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा…

Read More

Potka.पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर व गंगाडीह में शुक्रवार को हर्सेषोल्लास में जश्न ए ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया. जुलूस ए मोहम्मदी के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी. सर्वप्रथम स्थानीय आजाद बस्ती से ईद मिलादुन्नबी जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकला जो खुर्शीद चौक,जामा मस्जिद चौक, कीर्तन पाड़ा, मुख्य बाजार होते हुए मुबारक बस्ती के पास पहुंच कर संपन्न हुआ. दूसरा जुलूस गंगाडीह से डीजे बाजे गाजे के साथ कोतवाली मुख्य पथ,भेलाईडीह, हल्दीपोखर बाजार होते हुए मुबारक बस्ती पहुंच कर पुरा हुआ. सुरक्षा में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात…

Read More

Pakud. पाकुड़ शहर के उत्कृष्ट विद्यालय राज प्लस टू में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विद्यालय परिसर में अचानक 11,000 वोल्ट का हाईटेंशन तार टूटकर गिर पड़ा. शुक्रवार को स्कूल में छुट्टी होने के कारण बच्चा या कर्मचारी मौके पर मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ी बड़ी त्रासदी टल गई. विद्यालय के गार्ड राहुल ने बताया कि सुबह अचानक तार टूटकर प्रांगण में गिर गया. तत्काल इसकी सूचना प्रभारी प्राचार्य को दी गई. जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रशासन ने बिजली विभाग को सूचित किया. इसके बाद विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तार की बिजली आपूर्ति बंद…

Read More

Patna. बिहार की राजधानी पटना के फतुहा इलाके में 22 वर्षीय एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पीड़िता का कहना है कि उसे अगवा कर दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद पीड़िता ने पेट्रोलिंग गाड़ी से संपर्क किया और पूरी जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. फतुहा के एसडीपीओ अवधेश कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है. आरोपियों की पहचान सोनू कुमार उर्फ सोनू सन्नाटा और निरंजन कुमार के रूप में हुई है. सोनू कुमार फतुहा रेलवे कॉलोनी का निवासी…

Read More

Jamshedpur. सोनारी के वर्द्धमान ज्वेलर्स में बुधवार की दोपहर हुए लूटकांड में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की भी पहचान कर ली है. इस गैंग का मास्टरमाइंड पलामू निवासी ऋतुराज सोनी है. ऋतुराज ने एक साल पूर्व ही एमबी ज्वेलर्स में लूट की घटना को अंजाम दिया था. हालांकि उस वक्त वह नाबालिग था, जिस कारण कोर्ट ने उसे जमानत दे दी थी. यहां से जाने के बाद ऋतुराज ने अपनी गैंग खड़ा किया और लूटपाट करने लगा. ऋतुराज के पिता लूट में ही जेल में बंद हैं, जबकि भाई मंटू भी इसी तरह आभूषण कारोबारियों को…

Read More

Mumbai.वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 318.55 अंक चढ़कर 81,036.56 अंक पर और एनएसई निफ्टी 98.05 अंक की बढ़त के साथ 24,832.35 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में बढ़त दर्ज की गई. आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और सन फार्मा के शेयर नुकसान में रहे.

Read More

Gharwa. गढ़वा जिले में ‘करम पूजा’ उत्सव के दौरान नदी में स्नान करने गई दो बच्चियों की डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यह घटना केतार पुलिस थानाक्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को हुई. मृतक बच्चियों की पहचान बुधनी कुमारी (8) और सोनम कुमारी (7) के रूप में हुई है. केतार थाने के प्रभारी अधिकारी अरुण कुमार रवानी ने बताया, “ताली और बक्सीपुर गांवों की लगभग 12 महिलाएं और लड़कियां अनुष्ठान के तहत पांडा नदी में स्नान करने गई थीं. अनुष्ठान के दौरान छह लड़कियां फिसलकर नदी में गिर गईं लेकिन…

Read More