Author: News Desk

Hazaribag. हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र के राम जानकी मंदिर के समीप बाइक की चपेट में आने से महिला आरती देवी की मौत हो गयी. इस घटना के बाद गुस्साये परिजनों ने बाइक चालक दीपक उर्फ गोलू को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. यह घटना तीन अगस्त की रात करीब 11 बजे की है. सड़क दुर्घटना में दीपक के अलावा बाइक पर सवार तीन अन्य युवक निखिल कुमार, रवींद्र कुमार एवं संदीप कुमार घायल हो गये. इस मामले में मृतका आरती देवी और मृतक दीपक के परिजनों…

Read More

Ranchi. हाइकोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस एके राय की खंडपीठ में सहायक अभियंता नियुक्ति एवं प्रोन्नति नियमावली लागू करने की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान अदालत ने मामले में जेपीएससी से जवाब मांगा है. अदालत ने पूछा है कि सरकार की ओर से भेजी गई संशोधित नियमावली पर जेपीएससी ने अब तक क्या निर्णय लिया है. अगली सुनवाई 15 सितंबर को होगी. जेपीएससी ने एक सप्ताह में नियमावली पर अपना मंतव्य राज्य सरकार को भेजने की बात कही है. इसको लेकर डिप्लोमा इंजीनियरिंग एसोसिएशन एवं अन्य ने याचिका दाखिल की…

Read More

Dumka. दुमका जिले में एक बुजुर्ग महिला पर छह अन्य लोगों के साथ मिलकर एक व्यक्ति की जीभ काटने का आरोप लगाया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. शिकारीपाड़ा थाने के प्रभारी अमित लाकड़ा ने बताया कि पुलिस को बुधवार सुबह लिखित शिकायत मिली की कि लता कंदर गांव में एक बुजुर्ग महिला ने छह अन्य लोगों के साथ मिलकर मंगलवार रात 38 वर्षीय लाल्टू शेख की जीभ काट दी. लाकड़ा ने कहा, ‘‘हमने आरोपी महिला कलावती मुर्मू और उसकी पड़ोसन मीनू मोहाली को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. मुर्मू पर स्थानीय लोगों ने आरोप…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के बोड़ाम प्रखंड के गांव बंगोई निवासी शान्तनु मोदक को झारखंड सरकार की ओर से 1 करोड़ की स्कॉलरशिप मिली है. इसके जरिए शांतनु लंदन में उच्च शिक्षा हासिल करेंगे. शांतनु की मेहनत ने एक छोटे से गांव से उन्हें लंदन के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय इंपीरियल कॉलेज एवं वारविक बिजनेस स्कूल तक पहुंचने का मार्ग प्रशस्त किया है. वे वहां से मास्टर इन बिजनेस एनालिटिक्स का कोर्स करेंगे. साधारण किसान निर्मल मोदक के बेटे शान्तनु का बचपन साधारण आर्थिक परिस्थितियों और सीमित संसाधनों में बीता, फिर भी पिता निर्मल मोदक ने पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी. पिता…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में दिनदहाड़े पेट्रोल पंपकर्मी से पांच लाख रुपये लूट मामले में पुलिस को चौथे दिन कामयाबी मिली. इस लूटकांड में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में लखन जामुदा, पोटका होसाई, चक्रधरपुर, रितिक मुंडा, पोटका, चक्रधरपुर, राजेश केराई, डुमरडीहा, कराइकेला, शिवासामद उर्फ पोताेह, डुमरडीहा, कराइकेला, बिरसा मुंडा, डोबासाई, टोकलो शामिल है. यह जानकारी एएसपी पारस राणा ने गुरुवार को दी. एएसपी ने बताया कि एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एसडीपीओ बहामन टूटी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. आरोपी बिरसा मुंडा ने पुलिस को बताया कि…

Read More

Chakardharpur.चक्रधरपुर रेल मंडल के ओडिशा में स्थित सागरा-सोनाखान स्टेशनों के बीच डाउन रेल लाइन के किलोमीटर पोल नंबर 453/24 के बीच ट्रेन नंबर 02832 भुवनेश्वर -धनबाद स्पेशल ट्रेन से एक हाथी टकरा गया. इस हादसे के बाद घायल हाथी रेल लाइन पर अधमरा हालत में पड़ा था. जिससे अप व डाउन लाइन में ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया. इस दौरान करीब दो घंटे तक रेल परिचालन प्रभावित रहा. अप व डाउन लाइन की 12 ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोका गया. अधिकारियों ने बताया कि पटरी पर हाथी के गिर जाने के कारण ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से…

Read More

Jamshedpur.टाटा स्टील में अब महिला कर्मचारी तीनों शिफ्ट में ड्यूटी करेंगी। कंपनी प्रबंधन ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी साझा की है. कंपनी प्रबंधन का कहना है कि उनके कलिंगानगर प्लांट के आउटबाउंड लॉजिस्टिक्स विभाग में सभी तीन शिफ्टों में महिला कर्मचारियों की सफल तैनाती की है. यह उपलब्धि औद्योगिक परिचालन में लैंगिक समानता की दिशा में कंपनी की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. एक ऐसा क्षेत्र, जो पारंपरिक रूप से पुरुष-प्रधान माना जाता रहा है. जनवरी 2025 में टाटा स्टील कलिंगानगर ने 2023 बैच से 39 ट्रेड अप्रेंटिस का स्वागत किया, जिनमें से 26 महिलाएं थीं. इनमें से…

Read More

Jamshedpur. ईद मिलादुन्नबी को लेकर पांच सितंबर को बस को छोड़ कर सभी प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन में फेर बदल किया गया है. पांच सितंबर की सुबह छह बजे से रात 11 बजे तक बस को छोड़ कर सभी प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा. उक्त आदेश जिले के उपायुक्त, एसएसपी और यातायात डीएसपी ने संयुक्त रूप से जारी किया है. यातायात डीएसपी श्रीनीरज ने बताया कि पर्व के दौरान कोई दिक्कत या परेशानी न हो, इसके लिए भारी वाहनों के संबंध में नो इंट्री का आदेश निर्गत किया गया है.

Read More

Jamshedpur. जिला पोक्सो स्पेशल अदालत से गुरुवार को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में धनबाद के युवक को 20 साल की सजा सुनाई है. दोषी विशाल रब्बानी ने मानगो में शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में यह सजा सुनाई गई है. अदालत ने उस पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है. इस बारे में नाबालिग की मां ने 2023 में विशाल रब्बानी के खिलाफ केस दर्ज कराया था. अदालत में अभियोजन पक्ष के 10 गवाहों की पेशी हुई. गवाहों के पुलिस जांच रिपोर्ट का समर्थन करने से विशाल के खिलाफ अदालत में दोष सिद्ध हो गया…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी उमेश विक्रम कुमार को आधिकारिक रूप से पुरुष एकल वर्ग में विश्व नंबर 1 का खिताब मिला है. यह घोषणा 2 सितंबर को जारी नवीनतम बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन विश्व रैंकिंग में की गई. यह उपलब्धि न केवल कुमार के शानदार करियर का ऐतिहासिक पड़ाव है, बल्कि भारतीय पैरा खेलों के लिए भी एक महत्वपूर्ण क्षण है. कुमार का विश्व नंबर 1 तक का सफर बेहद प्रेरणादायी रहा है, जिसमें 2025 सीज़न के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन की श्रृंखला शामिल है. शीर्ष स्थान तक पहुंचने की उनकी यात्रा जनवरी में आयोजित इजिप्ट पैरा बैडमिंटन चैम्पियनशिप…

Read More