Author: News Desk

Ranchi. रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. रांची के चुटिया में एक पिता अपनी दस साल की बेटी से यौन शोषण किया करता था, जिसे चुटिया पुलिस ने बच्ची की शिकायत के बाद गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि बच्ची दूसरी कक्षा तक पढ़ाई की है. लेकिन, पैसे की कमी की वजह से एक साल पहले बच्ची ने पढ़ाई छोड़ दी और घर पर ही रहने लगी. इसी दौरान पिता शराब के नशे में बच्ची के साथ जबरन रेप किया करता था. विरोध करने पर बच्ची के साथ मारपीट भी करता था. इसके…

Read More

Medninagar. पलामू जिला के मनातू थाना क्षेत्र के श्रीकेदाल जंगल में बुधवार की देर रात को पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गयी. इस दौरान पलामू पुलिस के दो जवान सुनील राम और संतन मेहता शहीद हो गए, जबकि जिला पुलिस बल का जवान रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल जवान का इलाज मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है, बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि श्रीकेदाल जंगल में नक्सलियों का जमावड़ा है और वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना मिलते ही जिला…

Read More

New Delhi. मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) बुधवार को अपना नया मध्यम आकार एसयूवी मॉडल ‘विक्टोरिस’ पेश किया. कंपनी तेजी से बढ़ते मध्यम आकार के एसयूवी खंड में अपनी उपस्थिति बढ़ाना चाहती है. देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी फिलहाल घरेलू बाजार में फ्रॉन्क्स, ब्रेजा, जिम्नी और ग्रैंड विटारा जैसे एसयूवी मॉडल बेचती है. ‘विक्टोरिस’ को पेश करने के लिए आयोजित समारोह में मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हिसाची ताकेउची ने कहा कि भारत में दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी है, जो वृद्धि को गति देगी. साथ ही ये कंपनी के वर्तमान एवं…

Read More

New Delhi. जीएसटी परिषद ने बुधवार को आम सहमति से माल एवं सेवा कर में व्यापक सुधारों को मंजूरी दे दी. यह 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से लागू होगा. इस निर्णय से रोटी, पराठा से लेकर हेयर ऑयल, आइसक्रीम और टीवी तक आम उपयोग की वस्तुएं सस्ती होंगी। वहीं व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा प्रीमियम पर कर से पूरी तरह से राहत मिलेगी.जीएसटी में पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दो-स्तरीय कर संरचना को मंजूरी दी गयी है. नई दरें 22 सितंबर, यानी नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगी. व्यक्तिगत उपयोग की लगभग सभी वस्तुओं पर…

Read More

रांची. कुख्यात अमन साव गिरोह के अपराधी सुनील सिंह मीणा उर्फ मयंक सिंह ने छह दिनों तक झारखंड की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) की रिमांड पर पूछताछ के दौरान कई सनसनीखेज खुलासा किया है. उसने अपने अपराध का पूरा अर्थशास्त्र बताया है. बताया है कि करीब 50 लाख रुपये उसने हथियार आपूर्ति के एवज में पाकिस्तान को भुगतान किया था. लेवी-रंगदारी में उसने करोड़ों रुपये की उगाही की. हवाला व वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर के सहारे करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है. अब एटीएस मयंक सिंह से जुड़े बैंक खातों का भी विश्लेषण कर रही है. एटीएस को मयंक सिंह के…

Read More

धनबाद . बीसीसीएल के लोदना में काम करने वाले एक कर्मी से रिटायरमेंट की पावना राशि भुगतान को लेकर धौड़ा सुपरवाइजर ने 20 हजार रुपये की मांग की थी. मामले को लेकर सीबीआइ से शिकायत की गई थी. शिकायत के सत्यापन के बाद सीबीआइ ने मामले को सत्य पाया और बुधवार सुबह 8:30 बजे टीम लोदना पहुंची. कुछ देर इंतजार के बाद सीबीआइ ने छापामारी कर दो लोगों को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए लीगों में धौड़ा सुपरवाइजर राजकुमार सिंह और सहयोगी रामाश्रय गड़ेरिया हैं. सीबीआइ दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. सीबीआइ…

Read More

दुमका. शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के लताकांदर गांव में मंगलवार की रात गांव के एक घर अवैध रूप से देसी शराब पिलाने वाली आदिवासी महिला करीब 55 वर्षीय कलावती मुर्मू ने गांव के ही 38 वर्षीय लालटू शेख की जुबान काट ली. महिला ने कहासुनी के बाद घर में शराब पी रहे पति समेत पांच लोगों से उसके हाथ पैर बंधवाए और जुबान काटकर घर से बाहर फेंक दिया. युवक का पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने महिला को पेड़ से बांधकर पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने घायल की पत्नी के…

Read More

बेरमो. दुर्गा पूजा, दीपावली जैसे त्योहार नजदीक आने के साथ क्षेत्र में एक बार फिर से चोरी की घटनाओं में इजाफा होने लगा है. बोकारो जिला के गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग आफिसर कालोनी निवासी सह डीएवी पब्लिक स्कूल स्वांग की शिक्षिका रिंकू विश्वकर्मा के आवास से मंगलवार को दिनदहाड़े लाखों के जेवरात और कीमती वस्तुओं की चोरी हो गई. शिक्षिका ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि मंगलवार सुबह वह स्कूल ड्यूटी पर गई तब सब कुछ ठीक था. लेकिन छुट्टी के बाद दोपहर में घर पहुंची तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था. बाहर का…

Read More

रांची. गोड्डा जिले में एक आदिवासी सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा के 11 अगस्त को मुठभेड़ में मारे जाने के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान ले लिया है. झारखंड की राजनीतिक पार्टी आजसू के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता के आवेदन पर आयोग ने संज्ञान लिया है. आयोग ने कहा है कि शिकायतकर्ता के लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया पीड़ित के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन है. आयोग ने विशेषकर गोड्डा के एसपी को यह स्पष्ट करने का निर्देश दिया है कि वे आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार मुठभेड़ में हुई मौत के बारे में सूचना निर्धारित समय के भीतर…

Read More

Ranchi : झारखंडियों और मुस्लिम समुदाय से जुड़े अहम मुद्दों को लेकर आमया संगठन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया. मौके पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष एस. अली ने मुख्यमंत्री को विस्तृत मांग पत्र सौंपा और समुदाय की लंबे समय से लंबित समस्याओं को सामने रखा. संगठन ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि राज्य में स्थानीय नीति लागू न होने के कारण बाहरी अभ्यर्थियों को लाभ मिल रहा है, जबकि जिलावार बहाली में पिछड़ा वर्ग को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा.…

Read More