Jamshedpur. जमशेदपुर में दिनदहाड़े डकैती की घटना सामने आयी है. सोनारी थाना क्षेत्र के डिस्पेंसरी रोड की वर्द्धमान आभूषण दुकान में अपराधियों ने बुधवार दोपहर डकैती की घटना को अंजाम दिया. विरोध करने पर दुकानदार पंकज को पीटकर भाग निकले. दुकानदार को सिर में चोट लगी है. उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया है. घटना दोपहर 12:58 बजे की बताई जा रही है. दुकान के मालिक पंकज जैन और मनीष जैन दोनों दुकान में थे. सूचना पर वरीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है. वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की गतिविधि सीसीटीवी…
Author: News Desk
New Delhi. टाटा मोटर्स की सब्सिडियरी कंपनी जगुआर लैंड रोवर पर बड़ा साइबर अटैक हुआ है. इस बात की जानकारी कंपनी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर दिया. इस अटैक से कंपनी के प्रोडक्शन समेत दूसरे ऑपरेशन्स प्रभावित हुए हैं. हालांकि कंपनी ने कस्टमर के डेटा चोरी की बात से इनकार किया है. साइबर सेंधमारी के कारण कंपनी की खुदरा और उत्पादन गतिविधियों में व्यवधान उत्पन्न हुआ. ब्रिटिश ब्रांड जगुआर लैंड रोवर ने एक बयान में बताया कि इस साइबर घटना से कंपनी प्रभावित हुई है. वाहन निर्माता ने एक बयान में बताया,हमने अपने सिस्टम को बंद कर इसके…
Mumbai. वैश्विक बाजारों के कमजोर रुझानों और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. जीएसटी परिषद की आज से शुरू हो रही बैठक से पहले शेयर बाजार में भी सतर्कता का माहौल रहा. यह दो दिवसीय बैठक नयी दिल्ली में प्रस्तावित दरों में कटौती पर चर्चा के लिए हो रही है. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 153.28 अंक की गिरावट के साथ 80,004.60 अंक पर और एनएसई निफ्टी 46.4 अंक फिसलकर 24,533.20 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर,…
New Delhi. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से हरित हाइड्रोजन चालित ट्रकों के संचालन के लिए देश के विभिन्न हिस्सों में 10 राजमार्ग खंडों की पहचान की है. गडकरी ने कहा कि इन खंडों पर वाहनों में हाइड्रोजन डालने के लिए स्टेशन होंगे. हाइड्रोजन पंप की स्थापना इंडियन ऑयल और रिलायंस पेट्रोलियम करेंगी. उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स, अशोक लेलैंड और वोल्वो ने पहले ही हाइड्रोजन चालित ट्रक बनाना शुरू कर दिया है. चिन्हित राजमार्ग खंडों में ग्रेटर नोएडा-दिल्ली-आगरा, भुवनेश्वर-पुरी-कोणार्क,…
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर सोमवार की रात छापेमारी अभियान चलाया गया. सरायकेला एसडीपीओ समीर संवैया व चांडिल एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा के नेतृत्व में विभिन्न कांडों के आदित्यपुर से ड्रग पेडलर डॉली परवीन समेत 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि जिला में अपराध नियंत्रण और रोकथाम के लिए विभिन्न अपराधों (शीर्ष यथा आर्म्स एक्ट,एनडीपीएस एक्ट, हत्या, उत्पाद अधिनियम, संपत्तिमूलक कांड, नक्सल कांड) में अपराधियों का भौतिक सत्यापन कर गिरफ्तार किया गया. इन्हें किया गया गिरफ्तार एसपी ने बताया कि गम्हरिया थाना से आनंद हांसदा, आरआइटी थाना क्षेत्र से दवाला…
Ranchi. हेमंत सोरेन की सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के रांची स्थित मोरहाबादी आवास को उनकी पत्नी रूपी सोरेन को आवंटित करने का मंगलवार को फैसला किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा कि मंत्रिमंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के बाद उनकी पत्नी रूपी सोरेन को आवास आवंटित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) संस्थापक शिबू सोरेन का चार अगस्त को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया…
Hazaribag. हजारीबाग शहर में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी भाइयों सिदो और कान्हू की प्रतिमाएं 15 दिन के भीतर दूसरी बार तोड़ी गईं. इससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मंगलवार को कई घंटे तक मुख्य सड़क को जाम कर दिया. यह घटना आदिवासियों के सबसे बड़े त्योहार करम पूजा की पूर्व संध्या पर हुई. पुलिस ने बताया कि मंगलवार तड़के यहां एक कॉलेज के पास एक मंच पर स्थित प्रतिमाओं के एक हिस्से को कुछ अज्ञात बदमाशों ने क्षतिग्रस्त कर दिया था. करीब 15 दिन पहले भी इन्हीं प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाया गया था, लेकिन दोषियों को अब तक पकड़ा नहीं जा सका.…
Chaibasa. 8 सितंबर को गुवा में होने वाले शहीद दिवस व दिशुम गुरु शिबू सोरेन का अंतिम जोहार यात्रा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को झामुमो जिला समिति की बैठक गुवा के डीबी में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने और अंतिम जोहार यात्रा से संबंधित तैयारी को लेकर समीक्षा की गई. बैठक में गुवा शहीद दिवस को लेकर जिला स्तरीय तैयारी समिति का गठन भी किया गया. तैयारी समिति का मार्गदर्शन के लिए मंत्री दीपक बिरुवा, सांसद जोबा माझी, विधायक निरल पुरती, सुखराम उरांव व विधायक जगत…
Chakardharpur. पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित झुमका मोहल्ले से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है.यहां 65 वर्षीय अर्जुन प्रसाद साव और उनकी कैंसर पीड़ित पत्नी शकुंतला देवी को अपने ही बेटे-बहू के खिलाफ न्याय मांगने के लिए सड़क पर उतरना पड़ा. दोनों मंगलवार को पवन चौक पर धरने पर बैठ गए. उनका आरोप है कि बेटा आलोक कुमार साव उर्फ सन्नी साव और बहू सुषमा देवी संपत्ति हड़पने की नीयत से उन पर लगातार अत्याचार कर रहे हैं. बेटे-बहू ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया है. विरोध में दोनों पति-पत्नी शहर के पवन चौक पर धरना पर…
Jamshedpur. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने दो विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं के अंतर्गत साकची कालीमाटी गोलचक्कर से बंसत सेंट्रल रोड तक पेवर्स ब्लॉक लगाने और नाली मरम्मत का काम होगा. बर्मामाइंस के लक्ष्मीनगर और रामाधीन बागान में सड़कों का निर्माण कराया जायेगा. दोनों योजनाओं पर कुल 28.42 लाख रुपये खर्च होंगे. सांसद और विधायक ने संवेदकों को कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी. दोनों जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जयेगा. उन्होंने कहा कि दोनों ही योजनाएं लोगोंे के लिए…
