Ranchi : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बुधवार को कांके स्थित रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइकेट्री एंड एलाइड साइंसेज (रिनपास) का दौरा किया और यहां आयोजित होने वाले शताब्दी समारोह की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को समारोह की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए. डॉ. अंसारी ने बताया कि आगामी 4 सितंबर को आयोजित होने वाला यह समारोह रिनपास के 100 गौरवशाली वर्षों का प्रतीक होगा. उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि तैयारियां समय पर और पूरी सतर्कता के साथ पूरी की जाएं. मंत्री ने विशेष रूप से मीडिया प्रबंधन, आमंत्रित अतिथियों का स्वागत, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर जोर देने को कहा.…
Author: News Desk
Khunti : खूंटी पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ सफलता हासिल की है. कर्रा थाना क्षेत्र के कुलहुटम जंगल के पास छापेमारी कर पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया. इनसे दो पिस्तौल, 44 जिंदा कारतूस, छह मैगजीन, 66,860 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. एसपी मनीष टोप्पो ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुलहुटम जंगल में कुछ तस्कर हथियारों की खरीद-फरोख्त के लिए इकट्ठा हुए हैं. इस पर तोरपा के एसडीपीओ क्रिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने युनूस…
Ranchi : करमा पर्व के खास मौके पर झारखंड सरकार ने रांची जिले की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अगस्त माह की सम्मान राशि महिलाओं के बैंक खातों में भेज दी गई है. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है. अगस्त महीने में रांची जिले की 3 लाख 78 हजार 641 महिलाओं को योजना का लाभ मिला है. सरकार ने इन सभी लाभुकों के बैंक खातों में कुल ₹94 करोड़ 66 लाख 2 हजार 500 रुपये सीधे ट्रांसफर किए हैं. हर महिला को ₹2500 की…
SONBHADRA . उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में पुलिस ने एक छह साल की बच्ची के अपहरण के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान झारखंड के गढ़वा जिले के 29 वर्षीय चंद्रेश कुमार बैठा के तौर पर की गई है. सर्किल ऑफिसर (सीओ) अमित कुमार ने बताया कि घटना रविवार को पिपरी थाना क्षेत्र में हुई, जहां आरोपी ने बच्ची को टॉफी का लालच देकर कथित तौर पर अपहरण किया था. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन मामला दर्ज किया और बच्ची को कुछ ही घंटों में सुरक्षित बचा लिया. सीओ के अनुसार,…
Ranchi : पलामू में पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री केएन त्रिपाठी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज हुई है. यह एफआईआर मेदिनीगर टाउन थाना में हुई है. जिसमें एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज हुई है. पूरे मामले की जांच दारोगा रैंक के पुलिस अधिकारी को बनाया गया है. मेदिनीनगर टाउन थाना के प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने एफआईआर की पुष्टि की है. मालूम हो कि झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी पर अपने अंगरक्षक से दुर्व्यवहार और जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है. पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी के दोनों बॉडीगार्ड ने पुलिस को लिखे आवेदन में कहा…
Jamshedpur : झामुमो मंत्री रामदास सोरेन के निधन के बाद घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने जा रहा है. पार्टी ने उनके बड़े बेटे सोमेश सोरेन को उम्मीदवार बनाने का निर्णय लिया है. विधानसभा समिति ने सर्वसम्मति से उनके नाम को मंजूरी देते हुए प्रस्ताव पार्टी आलाकमान को भेज दिया है. पिता के निधन के बाद सोमेश ने जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया है. उनका कहना है कि कम समय में ही उनके पिता ने घाटशिला में कार्य और समर्पण के बल पर एक अलग पहचान बनाई थी. अब उनकी कोशिश होगी कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को समझकर…
Ranchi : झारखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, रांची, पलामू, गुमला, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम, धनबाद सहित कई जिलों में बुधवार से शुक्रवार तक भारी बारिश हो सकती है. बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र ओडिशा की ओर बढ़ रहा है, जिससे पूरे राज्य में बारिश तेज हो गई है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. मंगलवार को रांची में बारिश के कारण तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री…
Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे ने चेन्नई-संतरागाछी और अजमेर-रांची विशेष ट्रेनों का परिचालन बढ़ाने का निर्णय लिया है. आगामी पर्व त्योहारों को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने यह फैसला लिया है. एमजीआर चेन्नेई सेंट्रेल- संतरागाछी सप्ताहिक ट्रेन का परिचालन आगामी 20 अक्टूबर तक होगा. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक शनिवार को चेन्नेई से चलने वाली ट्रेन नंबर 06077 चेन्नेई सेंट्रल-संतरागाछी सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक चलेगी. वहीं प्रत्येक सोमवार को संतरागाछी से चलने वाली ट्रेन नंबर 08078 संतरागाछी एमजीआर चेन्नेई सेंट्रल सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 6 अक्टूबर से…
Simdega. सिमडेगा जिले में बुधवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-143 पर एक एसयूवी के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए. यह जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि वाहन चला रहा किशोर नौवीं कक्षा का छात्र है. सिमडेगा सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि सुबह करीब 5.30 बजे सूचना मिली कि एक एसयूवी पेड़ से टकरा गई है. उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पता चला कि वाहन एक नाबालिग छात्र चला रहा था. उन्होंने बताया कि वाहन में चार नाबालिग सवार थे…
Jamshedpur. मानगो को अब दो पावर ग्रिड बालीगुमा और गम्हरिया से बिजली,की आपूर्ति होगी. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को जवाहर नगर में एक पावर सब स्टेशन का उद्घाटन किया. उद्घाटन के बाद सरयू राय ने कहा कि यह पावर सब स्टेशन बालीगुमा ग्रिड को कुंअर बस्ती के पावर सब स्टेशन के माध्यम से गम्हरिया पावर ग्रिड से जोड़ देगा और मानगो को दोनों ग्रिड से बिजली मिलेगी. राय ने कहा कि अगर गम्हरिया ग्रिड से जिन इलाकों में बिजली मिलती है, वहां कोई समस्या हुई तो उस इलाके को बालीगुमा ग्रिड से बिजली मिलेगी. उन्होंने कहा…
