Chakardharpur. पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर स्थित झुमका मोहल्ले से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है.यहां 65 वर्षीय अर्जुन प्रसाद साव और उनकी कैंसर पीड़ित पत्नी शकुंतला देवी को अपने ही बेटे-बहू के खिलाफ न्याय मांगने के लिए सड़क पर उतरना पड़ा. दोनों मंगलवार को पवन चौक पर धरने पर बैठ गए. उनका आरोप है कि बेटा आलोक कुमार साव उर्फ सन्नी साव और बहू सुषमा देवी संपत्ति हड़पने की नीयत से उन पर लगातार अत्याचार कर रहे हैं. बेटे-बहू ने प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया है. विरोध में दोनों पति-पत्नी शहर के पवन चौक पर धरना पर…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा साहू ने दो विकास योजनाओं का शिलान्यास किया. इन योजनाओं के अंतर्गत साकची कालीमाटी गोलचक्कर से बंसत सेंट्रल रोड तक पेवर्स ब्लॉक लगाने और नाली मरम्मत का काम होगा. बर्मामाइंस के लक्ष्मीनगर और रामाधीन बागान में सड़कों का निर्माण कराया जायेगा. दोनों योजनाओं पर कुल 28.42 लाख रुपये खर्च होंगे. सांसद और विधायक ने संवेदकों को कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने की हिदायत दी. दोनों जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जयेगा. उन्होंने कहा कि दोनों ही योजनाएं लोगोंे के लिए…
जमशेदपुर. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिला में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम को लेकर खनन टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंगड़ीह बालूघाट एवं श्यामसुंदरपुर थाना अंतर्गत विभिन्न बालूघाटों पर जिला खनन कार्यालय की टीम द्वारा सघन छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान बालू खनिज का अवैध परिवहन करते हुए कुल 4 वाहनों को जप्त किया गया तथा बिरसानगर एवं श्यामसुंदरपुर थाना में संबंधित वाहनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई. जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु आगे भी इसी प्रकार…
Jharkhand : दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर मंडल को गर्व का पल मिला है. यहां के रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को भारत सरकार गृह मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय पदक और प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान उन्हें 10 सितंबर 2025 को नई दिल्ली स्थित रेल भवन में होने वाले समारोह में प्रदान किया जाएगा. इस कार्यक्रम की मेज़बानी रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड करेंगे. दक्षिण पूर्व रेलवे से राष्ट्रीय स्तर पर चुने गए संतोष कुमार अकेले सदस्य हैं. यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत का नतीजा है, बल्कि पूरे दक्षिण पूर्व रेलवे और रेलवे…
Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले की शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिली है. राज्य सरकार की पहल पर जिले को गणित और विज्ञान विषय के 32 नए सहायक आचार्य मिले हैं. इन शिक्षकों की नियुक्ति से जिले के मध्य विद्यालयों में शिक्षा स्तर में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है. जिला शिक्षा अधीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय काउंसलिंग के बाद चयनित सहायक आचार्यों में से 5 शिक्षकों को रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को बच्चों के…
Chatra . चतरा जिले में झोलाछाप डॉक्टरों की लापरवाही से लगातार हो रही मौतों ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है. महज दो दिनों के भीतर इन फर्जी डॉक्टरों की वजह से दो मासूम जिंदगियां समय से पहले बुझ गईं. इस दर्दनाक घटनाक्रम ने न सिर्फ जिलेवासियों को झकझोर दिया है, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. पहली घटना हंटरगंज बाजार स्थित बालाजी जीवन रक्षा नर्सिंग होम की है. यहां 22 वर्षीय रंजू देवी को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि अवैध तरीके से संचालित…
Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है. इसी दिशा में लगातार कई कदम उठाए जा रहे हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं. मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण सह मेधा सम्मान समारोह में उन्होंने यह बातें कहीं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना और झारखंड ई-शिक्षा महोत्सव 2025 का शुभारंभ भी किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास में हर नागरिक की भूमिका जरूरी है. चाहे आप किसी भी क्षेत्र से जुड़े हों, अपने योगदान…
Jamshedpur: शहरवासियों को ट्रैफिक जाम और अपराध की समस्या से राहत दिलाने के लिए पुलिस को 70 नई हाई-स्पीड बजाज पल्सर बाइक उपलब्ध कराई गई हैं. फिलहाल इन बाइकों को गोलमुरी पुलिस लाइन में रखा गया है, जहाँ इनमें GPS सिस्टम, रेडियम और विशेष हॉर्न लगाए जा रहे हैं. इनकी निगरानी सीधे कंट्रोल रूम से होगी और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को लगातार निर्देश दिए जाएंगे. त्योहारों और भीड़भाड़ के समय जाम बड़ी समस्या बन जाता है. बड़े वाहनों के कारण पुलिस कई बार समय पर घटनास्थल तक नहीं पहुँच पाती. अब हाई-स्पीड बाइक की मदद से पुलिस 5 से…
Jamshedpur: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में आरवीएस स्कूल के पास रविवार सुबह पुलिस बल पर हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने की घटना सामने आई. एएसआई अमर सिंह राठौर के बयान पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले में सीतारामडेरा निवासी सुमित बेक और डिमना लेक स्थित अलकतरा फैक्ट्री के पास रहने वाले गुहीराम सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है. इसके अलावा 8–10 अज्ञात लोगों पर भी केस दर्ज हुआ है. सूचना मिली थी कि दो पक्षों में विवाद हो रहा है. पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराने का प्रयास कर रही थी,…
Ranchi: राजधानी में विभिन्न इलाकों में खाली घरों में दिनदहाड़े सेंधमारी कर जेवरात को बिहार खपाने वाले गिरोह के दो शातिर चोर को पुलिस ने पकड़ा है. पकड़े गए आरोपियों में सन्नी कुमार साहु और आलोक कुमार सिंह शामिल है. डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा के आदेश पर गठित टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ा है. दोनों सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. इनकी गिरफ्तारी से रांची पुलिस के कई अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए चोरी कांड का खुलासा हुआ है. उक्त जानकारी एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि इनलोगों का सबसे बड़ा…
