Patna : बिहार में बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिवर गांव में बीती रात विषाक्त भोजन खाने से 35 वर्षीय पिता के साथ 5 वर्षीय मासूम की भी मौत हो गई है, जबकि उसकी पत्नी और दो बच्चों के अलावे तीन अन्य लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थाना प्रभारी संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए. ग्रामीणों के अनुसार परिवार के सातों सदस्यों ने पास्ता खाने के बाद दूध पिया, जिसके बाद सभी की हालत गम्भीर होती चली गयी. थोड़ी देर के बाद ही बाप और…
Author: News Desk
रांची. राज्य में एक सितंबर से नई व्यवस्था के तहत शराब की खुदरा बिक्री शुरू हो चुकी है. निजी हाथों से शराब की खुदरा बिक्री शुरू होते ही दुकानों पर पहले की तरह ही भीड़ दिखी. हालांकि, सभी दुकानें अभी नहीं खुल सकी हैं, क्योंकि दुकानों में गोदाम से शराब की खेप पर्याप्त संख्या में नहीं पहुंच सकी थी. एक-दो दिनों में यह पूरी तरह व्यवस्थित हो जाएगा. वर्तमान में पुराने एमआरपी वाली शराब भी निर्धारित नए दर पर बिक रही है. यह स्थिति इस हफ्ते तक रहेगी, जब तक की नया एमआरपी प्रिंट नहीं हो जाता है. यह संभावना जताई…
रांची. झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियाेगिता परीक्षा पर्षद ने जीएनएम प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. यह प्रवेश परीक्षा 27 जुलाई को आयोजित की गई थी. पर्षद ने जीएनएम के साथ-साथ एएनएम पाठ्यक्रम संचालित करनेवाले सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में नामांकन के लिए काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी कर दिया है. एएनएम प्रवेश परीक्षा का परिणाम 29 अगस्त को प्रकाशित किया गया था. पर्षद द्वारा जारी अलग-अलग कार्यक्रम के अनुसार, एएनएम तथा जीएनएम में नामांकन के लिए पहली काउंसिलिंग मंगलवार से शुरू होगी. पंजीकरण तथा सीटों के विकल्प भरने की प्रक्रिया पांच सितंबर तक चलेगी. इसमें छह सितंबर तक संशोधन…
जमशेदपुर. डिजिटल क्रांति के इस दौर में आज क्यूआर कोड और ओटीपी यात्रियों के सामान की रक्षा करेगी. दक्षिण पूर्व रेलवे में टाटानगर पहला स्टेशन होगा जहां यात्रियों को डिजिटल लॉकर की सुविधा मिलेगी. इस नई व्यवस्था के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन में डीजी उर्फ डिजिटल लाकर लगाया जा रहा है. इसमें सामान रखने के लिए छोटे-छोटे 24 लॉकर होंगे, जो पूरी तरह से कम्प्यूटराइज्ड होंगे. इसमें लगभग 20 किलोग्राम तक के सामान रखने की सुविधा यात्रियों को मिलेगी और इसके लिए उन्हें प्रति घंटे 15 रुपये का भुगतान करना होगा. इस डिजिटल लॉकर में एक क्विक रिस्पांस (क्यूआर) कोड…
नई दिल्ली. एप्पल अगले हफ्ते अपने Awe-dropping इवेंट के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहा है. यह इवेंट 9 सितंबर को होने जा रहा है. इस इवेंट में नई आईफोन 17 सीरीज के लॉन्च होने की उम्मीद है. हालांकि इस नई सीरीज के लॉन्च से ठीक पहले मौजूदा मॉडल्स पर बड़ा डिस्काउंट देखने को मिल रहा है. कई ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म अभी से शानदार डील्स दे रहे हैं, जिससे आप सबसे कम कीमतों पर iPhone खरीद सकते हैं. यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है जिन्हें लेटेस्ट मॉडल की जरूरत नहीं है, लेकिन फिर भी एप्पल…
नागपुर. महाराष्ट्र के नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट बीच उड़ान के दौरान किसी पक्षी से टकरा गई. यह टकराव इतनी तेज थी कि फ्लाइट को यू-टर्न लेकर नागपुर वापस आना पड़ा. नागपुर एअरपोर्ट पर फ्लाइट की दोबारा लैंडिंग करवाई गई. नागपुर एअरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी ने आज सुबह इस घटना की जानकारी दी है. हादसे के बाद को नागपुर एअरपोर्ट पर फिर से लैंड करवाया गया. वहीं, बाद में इस फ्लाइट को रद कर दिया गया. नागपुर एअरपोर्ट के अधिकारी का कहना है कि फ्लाइट ने आज सुबह नागपुर से कोलकाता के लिए उड़ान भरी थी. मगर,…
Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली झारखंड राज्य कैबिनेट की बैठक में 50 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा की उम्मीद है. इनमें सबसे अहम प्रस्ताव पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के आवास को उनकी पत्नी रूपी सोरेन के नाम पर आवंटित करने का है. सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है. इसके अलावा, भवन निर्माण विभाग को अपनी योजनाओं के लिए 200 करोड़ रुपये से अधिक का बजट मिल सकता है. सोमवार शाम तक करीब 40 प्रस्ताव तैयार किए जा चुके थे, और मंगलवार को बैठक से पहले और प्रस्ताव…
MUMBAI. : भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते के दूसरे दिन मजबूत शुरुआत की. सेंसेक्स 155 अंक चढ़कर 80,520 पर खुला, जबकि निफ्टी 28 अंक ऊपर 24,653 पर कारोबार कर रहा है. बैंक निफ्टी में 36 अंक की बढ़त के साथ 54,038 का स्तर देखा गया. शुरुआती कारोबार में ज्यादातर सेक्टर हरे निशान में रहे, जिसमें रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा उछला. आज के टॉप गेनर्स में रिलायंस, एटर्नल, एनटीपीसी, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस शामिल हैं. वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एशियन पेंट्स टॉप लूजर्स रहे. घरेलू बाजार में सोना ₹1,04,800 और चांदी ₹1,24,990 प्रति किलो पर…
Dumka : झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सुंदराप्लान गांव में एक डबल मर्डर की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. यहां एक बुजुर्ग दंपति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि उनकी दो बेटियों पर भी हमला कर उन्हें बेतरह जख्मी कर दिया गया. यह वारदात बीती देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच हुई. मृतकों की शिनाख्त साहेब हेम्ब्रम (63) और उनकी पत्नी मंगली किस्कु (60) के तौर पर की गई है. हमले में जख्मी बेटियों के नाम हीरामुनि हेम्ब्रम (25) और बेनी हेम्ब्रम (17) हैं. घटना के बाद जख्मी…
Ranchi : झारखंड में मॉनसून का मिजाज इन दिनों काफी उलझनभरा बना हुआ है. सोमवार को राजधानी रांची में तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया, लेकिन मंगलवार को मौसम ने करवट ले ली है. मौसम विभाग ने राज्य के 6 जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, गुमला और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार दोपहर 2 बजे के बाद मौसम अचानक बदल सकता है. आसमान में घने बादल छाएंगे और तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने…
