Author: News Desk

Jharkhand : लातेहार जिले में सोमवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के नौ उग्रवादियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. आत्मसमर्पण करने वालों में संगठन का सुप्रीमो रविंद्र यादव, सब-जोनल कमांडर अखिलेश यादव, बलदेव गंझु और मुकेश राम जैसे बड़े नाम शामिल हैं. इन चारों पर पांच-पांच लाख का इनाम घोषित था. इनके अलावा तीन लाख का इनामी पवन उर्फ राम प्रसाद महतो, एरिया कमांडर राजू राम, विजय यादव, श्रवण सिंह और मुकेश गंझु ने भी हथियार डाल दिए. नक्सलियों ने आत्मसमर्पण के दौरान चार एके-47 राइफल, तीन एसएलआर, दो…

Read More

Ranchi : PM नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अपशब्द कहे जाने के विरोध में झारखंड BJP महिला मोर्चा ने सोमवार को रांची में जोरदार प्रदर्शन किया. BJP की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जयपाल सिंह स्टेडियम से आक्रोश मार्च निकाला और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को घेरने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें रांची विश्वविद्यालय के मेन गेट के पास रोक दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी महिलाओं की पुलिस के साथ तीखी झड़प हुई. कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की. BJP महिला मोर्चा ने ‘वोट अधिकार यात्रा’ के दौरान दरभंगा में पीएम मोदी की मां के खिलाफ…

Read More

Jamshedpur : राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा (25 अगस्त से 8 सितंबर) के तहत सोमवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नेत्र विभाग की ओर से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. इस रैली में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. नेत्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा कुमारी ने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान हर वर्ष विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य लोगों में नेत्रदान के महत्व को समझाना और उन्हें इसके लिए प्रेरित करना है. उन्होंने कहा कि नेत्रदान से जरूरतमंदों की जिंदगी में नई रोशनी लाई जा सकती है. डॉ. कुमारी ने सभी से नेत्रदान के…

Read More

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र में कसमार गांव के 50 वर्षीय वृंदावन दत्ता की कथित तौर पर मारपीट कर हत्या कर दी गई. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. वृंदावन दत्ता की पत्नी अल्पना दत्ता के बयान पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपियों में ललीन मुखी, कार्तिक मुखी, मनोज मुखी, रोहित मुखी, ममतो मुखी, पूरा मुखी, लवली मुखी, पिंटू महंती और अरूपा महंती शामिल हैं. सभी आरोपी कसमार गांव के ही निवासी हैं. पुलिस के अनुसार, यह घटना 31 अगस्त…

Read More

Ranchi : झारखंड CID के प्रांगण में आयोजित त्रिदिवसीय क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 का समापन सोमवार को हुआ. यह प्रतियोगिता 28 से 30 अगस्त तक DIG चंदन झा के नेतृत्व में आयोजित की गई थी. समापन समारोह में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. इस मीट में CID, ACB, STF, स्पेशल ब्रांच और रेल के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में CID के एसआई निशांत कुमार ने इंडिविजुअल चैंपियन का खिताब जीता, जबकि उनके ही साथी किरण पंडित इंडिविजुअल रनर-अप रहे. चयनित प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट में भाग लेंगे. समापन अवसर पर…

Read More

Ranchi : तुपुदाना ओपी की पूर्व प्रभारी दारोगा मीरा सिंह की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. ED ने उन्हें कांड संख्या ECIR 8/2025 में अभियुक्त बनाते हुए प्रॉसिक्यूशन कंप्लेन (PC) दाखिल की है. हालांकि फिलहाल विशेष PMLA कोर्ट ने इस पर संज्ञान नहीं लिया है. कोर्ट ने 17 सितंबर को मामले की सुनवाई तय की है. ED ने मार्च 2024 में मीरा सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान 12.50 लाख रुपये नकद और आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए थे. पूछताछ में वह रुपयों के स्रोत को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं. गौरतलब है कि मीरा…

Read More

New Delhi. वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स की पिछले महीने थोक बिक्री सालाना आधार पर दो प्रतिशत बढ़कर 73,178 इकाई रही, जबकि बीते वर्ष अगस्त में यह 71,693 इकाई थी. टाटा मोटर्स ने सोमवार को एक बयान में कहा कि हालांकि अगस्त में कुल घरेलू बिक्री सालाना आधार पर दो प्रतिशत घटकर 68,482 इकाई रही, जबकि पिछले साल अगस्त में यह 70,006 इकाई थी. घरेलू बाजार में कंपनी के कुल यात्री वाहनों की बिक्री पिछले महीने सात प्रतिशत घटकर 41,001 इकाई रही, जो अगस्त 2024 में 44,142 इकाई थी.आलोच्य महीने में कुल घरेलू वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री छह प्रतिशत बढ़कर 27,481…

Read More

Jamshedpur. श्री श्री हरो पार्वती सर्वजानिन दुर्गा पूजा समिति की ओर से पारडीह कालिबाड़ी में सोमवार सुबह 9 बजे भूमि पूजन किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडाल निर्माण विधिवत रूप से शुरू कर दिया गया. दरअसल यहां 1954 से पूज का आयोजन किया जा रहा है. इस वर्ष 2 लाख रुपये की लागत से भव्य पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. मुख्य आकर्षण भजन संध्या होगा. जास्सी पाजी के द्वारा माता का भजन संध्या का शुभारंभ सप्तमी संध्या 7 बजे से किया जायेगा. पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज भगत निर्मल सिन्हा विजय शर्मा, आपूर्बा पाल, सत्येन्द्र…

Read More

Patna. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पटना में वोटर अधिकार यात्रा के समापन समारोह में शामिल हुए. हेमंत सोरेन ने एसआईआर के खिलाफ आवाज उठाई और केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. मंच पर राहुल गांधी के साथ तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी, दीपांकर भट्टाचार्य समेत कई नेता मौजूद थे. हेमंत सोरने ने कहा कि वोट किसी पार्टी का नहीं बल्कि देश का है. दुर्भाग्य से कुछ चतुर लोगों ने धन के बल पर देश की सत्ता को 2014 में हासिल कर लिया. वोट के माध्यम से ही इन्हें फिर से हटाना है. आज मौका है आपके पास…

Read More

Jamshedpur. परसुडीह थाना अंतर्गत प्रधान टोला में रविवार रात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया. जानकारी के अनुसार, प्रधान टोला निवासी विनोद दास के घर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने ताले को काटकर घर में प्रवेश किया और घर में रखे सामान समेत 10 हजार रुपये नकद एवं अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया. विनोद दास का कहना है कि वे अपने परिवार के साथ टेल्को में रह रहे थे. आज सुबह जब वे घर लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है और कई सामान गायब हैं.…

Read More