Author: News Desk

Potka. पोटका प्रखंड के कोवाली मंगलासाई स्थित निर्माणाधीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का सोमवार को विधायक संजीव सरदार ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विधायक ने छात्रावास, रसोई घर, डाइनिंग एरिया, वार्डन क्वार्टर समेत सभी भवन निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्य एक महीने के भीतर पूरा किया जाए, ताकि छात्रों को जल्द से जल्द बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें. विधायक सरदार ने निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण योजनाए पोटका विधानसभा में जल्द शुरू होंगे. वर्तमान में…

Read More

Jamshedpur. ईद मिलादुन्नवीं के अवसर पर शहर में निकलने वाले जुलूस के शांतिपूर्ण संचालन एवं विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकारियों, आवश्यक सेवा प्रदाताओं के साथ समाहरणालय सभागार में सोमवार को बैठक आयोजित हुई. बैठक में आवश्यक नागरिक सुविधाएं, आवश्यकतानुरूप बैरीकेडिंग हेतु नगर निकायों तथा जुलूस की निगरानी एवं असामाजिक तत्वों पर त्वरित कार्रवाई को लेकर थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि नागरिक सुविधा जैसे पेयजल, बिजली, साफ-सफाई आदि की समस्या का संज्ञान लेते हुए नगर निकाय प्रशासन यथोचित कार्रवाई सुनिश्चित करें. अंचलाधिकारी-थाना…

Read More

Jamshedpur. जेम्को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से रविवार को दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि पूजन संपन्न हुआ. इस दौरान सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियो की उपस्थीति में भूमि पूजन किया गया. समिति इस बार अपना 76 वां स्थापना वर्ष मना रहा है. इस वजह से भी कमेटी इस वर्ष भव्य पूजा करने जा रही है. भूमि पूजन के दौरान पूजा कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार झा, महा मंत्री निमय कुमार कोणा अध्यक्ष राज शेखर, अभय कुमार उपाध्यक्ष जय नाथ ठाकुर, शाथ सिंह निजेन्दर सिंह समेत अन्य सदस्यगण पंकज, रमेश, विजय, राहुल, शिवम, पप्पू, जितेंदर आदि सदस्य मौजूद रहें.

Read More

Chaibasa.चाईबासा में सोमवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना सामने आयी है. पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है. यहां बैंक ऑफ बडौदा मैं पैसा जमा करने जा रहे आईबीपी पैट्रोल पंप के मालिक पुनित सेठिया के 2 कर्मचारियों से 5 लाख रुपए की लूट हुई है. जायका होटल के सामने सड़क पर करीब 10:30 बजे 3 हथियार बंद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. बैंक मे पैसा जमा कराने आये सिंहभूम पैट्रोल पंप चाईबासा के 2 कर्मियों विमलेश कुमार और संजय नंदी से पैसे की यह लूट हुई है. दोनों कर्मी बैंक में पैसा जमा कराने जा…

Read More

Patna. भोजपुरी गायक पवन सिंह और अभिनेत्री अंजलि राघव के विवाद के बीच, गायक की पत्नी ज्योति सिंह ने कहा कि वह अपने पति से ‘कुछ पारिवारिक और राजनीतिक मामलों’ पर बात करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है. ज्योति ने शुक्रवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें वह पवन के साथ दिखाई दे रही हैं. दोनों की शादी 2018 में हुई थी। ज्योति, पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं जबकि उनकी पहली शादी प्रियाकुमारी सिंह से हुई थी. ज्योति ने पोस्ट में कहा, आदरणीय पति श्री पवन सिंह जी मैं कई…

Read More

Ranchi. झारखंड में एक सितंबर यानी सोमवार (आज) से राज्यभर में नई उत्पाद नीति लागू हो गयी है. नई नीति के तहत शराब की बिक्री निजी हाथों में चली गयी. इस पर उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा है कि शराब के दाम में कोई विशेष बढ़ोतरी नहीं हुई है. प्रीमियम बढ़ा है और 70 प्रतिशत वैट घटा है. प्रीमियम ब्रांड सस्ते हुए हैं और जो रेगुलर ब्रांड की शराब हैं, वे 10 से 20 रुपए महंगी हुई हैं. उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों यथा दिल्ली, कोलकाता से आने वाली प्रीमियम ब्रांड की शराब की बिक्री से…

Read More

Jamshedpur: जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील में रविवार रात सुरक्षा टीम की सतर्कता से चोरी की एक बड़ी घटना टल गई. एलडी-1 ट्रैक हॉपर क्षेत्र में घेराबंदी कर कंपनी सुरक्षा कर्मियों ने चोरी की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आरोपी को मौके पर दबोच लिया. घटना देर रात करीब 11:50 बजे की है. कंपनी सुरक्षा विभाग को पहले से सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व चोरी की योजना बना रहे हैं. इसी आधार पर टीम ने क्षेत्र में कड़ी निगरानी और घेराबंदी की. संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर कार्रवाई की गई और धातकीडीह निवासी रहमत कुरैशी (35), पिता अनमल…

Read More

Jamshedpur. मानसून कमजोर पड़ रहा है, पर 2 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसके असर से दो से पांच सितंबर तक रांची समेत झारखंड के कई हिस्सों में गर्जन और तेज हवाओं के साथ वज्रपात संभव है. आसमान में बादल छाए रहेंगे. हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इधर, झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ बहुत हल्के दर्जे की वर्षा हुई. मौसम केंद्र के अनुसार, अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. उसके बाद दो…

Read More

रांची. रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार यादव ने रांची रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री के साथ अश्लील हरकत करने के अभियुक्त सनवर अंसारी को तीन साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. कोर्ट ने अभियुक्ति पर 20 हजार का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना की राशि नहीं देने पर उसे अलग से छह माह की साधारण कारावास की सजा काटनी पड़ेगी. यह घटना 25 सितंबर 2021 की शाम रांची रेलवे स्टेशन पर उस समय घटी जब मधुबनी बिहार के हरिशंकर ठाकुर अपनी बेटी का सीआइपी रांची से इलाज करा कर वापस लौट रहे थे. बेटी को प्लेटफार्म पर बैठाकर टिकट…

Read More

Ranchi.  सितंबर में रांची से विभिन्न शहरो के लिए परिचालन होने वाले विमान सेवाओं के समय में बदलाव किए गए है. यह बदलाव एक सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक लागू होंगे. इनमें कई विमानों के आने-जाने के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है. इन विमान सेवाओं के समय में 5 मिनट से लेकर आधे घंटे तक का बदलाव किया गया है. इस महीने में कुल 24 विमानों की आवाजाही होगी. इसमें पांच बेगंलुरु, सात दिल्ली, दो भुवनेश्वर, हैदराबाद की दो, तीन मुंबई, तीन कोलकाता समेत पटना, पुणे के लिए विमान सेवाए उपलब्ध होगी. इसमें इंडिगो की 16 और…

Read More