Author: News Desk

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने लगातार दूसरे दिन शहर में हुई लूट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कल ज्वेलरी शॉप में लूट की घटना हुई और आज 30 लाख रुपये की लूट हो गई. इससे साफ पता चलता है कि पुलिस पूरी तरफ विफल है. पुलिस को इस बात का विश्लेषण करना चाहिए कि बिष्टुपुर जैसे पॉश इलाके में इस तरह की घटना घटी तो कैसे घटी. पुलिस का सूचना तंत्र क्या कर रहा था. जो खुफिया सूचना देने वाले लोग हैं, वो क्या कर रहे हैं. भारी मात्रा में जो गोपनीय धनराशि इन…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में लगातार दो दिनों में सोनारी व बिष्टुपुर में दो बड़े लूटकांड के संदर्भ में सांसद बिद्युत बरण महतो ने कहा कि झारखंड में विधि व्यवस्था चरमरा गई है, जमशेदपुर में लूटकांड उसका यह जीता जागता सबूत है. सांसद श्री महतो ने कहा कि व्यापारियों, उद्यमियों से लेकर आम नागरिक अपने को भयाक्रांत महसूस कर रहे हैं. सांसद श्री महतो ने कहा की जमशेदपुर की पुलिसिंग पूरी तरह फेल कर गई है. आए दिन शहर में चेन और मोबाइल की छिनतई से जनता पहले ही पर त्रस्त थी अब इस तरह की बड़ी घटनाओं ने यह साबित कर…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के बिष्टूपुर में गुरुवार को अपराधियों ने कारोबारी साकेत पर हमला कर 30 लाख रुपये लूट लिए. लूट के बाद लुटेरों ने कारोबारी की आंख में मिर्च पाउडर डालकर बैग छीन लिया और हवाई फायरिंग भी की. जमशेदपुर के सबसे पॉश इलाका बिष्टूपुर थाना क्षेत्र में यह.वारदात हुई है. घटना गुरुवार दोपहर गुरुद्वारा के पास घटी. लुटेरे कार में पहले से घात लगाए बैठे थे. कारोबारी बैंक में रुपये जमा करने जा रहा था, तभी कार सवार लुटेरों ने हमला कर बैग छीन लिया. कारोबारी की आंख में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया. जाते-जाते लुटेरों ने दहशत फैलाने…

Read More

Chakulia.चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक के पास गुरुवार की दोपहर एक हृदय विदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया. एक मामूली गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी. सड़क पर गिरे बाइक सवार को सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इससे उसकी मौत हो गई. इस हादसे में मृतक की 14 वर्षीय पुत्री बाल-बाल बच गई. मृतक की पहचान चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत जमुआ पंचायत के खेजुरिया गांव निवासी सालखान मुर्मू (45) के रूप में हुई है. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले…

Read More

Jamshedpur. पुरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस का मार्ग 8 सितंबर को बदलेगा चक्रधरपुर मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण यह आदेश हुआ है. मार्ग बदलने के कारण अप डाउन में ट्रेन टाटानगर नहीं आकर झारसुगुड़ा स्टेशन से कटक संबलपुर होकर चलेगी. दूसरी ओर हावड़ा टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस भी 8 सितंबर को राउरकेला से लौट जाएगी. यात्री सुविधा में टाटानगर स्टेशन पर दोनों ट्रेनों के परिचालक स्थिति को लेकर पूछताछ केंद्र से उद्घोषणा कराई जा रही है.

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के बोड़ाम और पटमदा प्रखंड में डायरिया के मरीजों की सूचना पर उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को तुरंत कैंप लगाने के निर्देश दिए. स्वास्थ्य टीम ने मरीजों की जांच की, दवाइयाँ दीं. दरअसल, बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत बेलगोडा तथा पटमदा प्रखंड के पुरनाडीह गांव में डायरिया पीड़ित मरीजों की सूचना पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल कैंप लगाकर मरीजों की जांच करे तथा उन्हें दवा, उपचार एवं चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध कराए. उक्त निर्देश के आलोक में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने…

Read More

Jamshedpur. झारखंड पुलिस ने अमेरिकी नागरिकों को ठग रहे जमशेदपुर के लगभग 12 साइबर अपराधियों की पहचान की है, जिनके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने बताया कि साइबर अपराधियों द्वारा अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाए जाने की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टेल्को, गोविंदपुर और बिरसानगर थाना क्षेत्रों में संचालित कुछ कॉल सेंटरों पर ध्यान केंद्रित किया. उन्होंने कहा कि पहचाने गए कुछ साइबर अपराधी एक साल पहले तक छोटे-छोटे काम करते थे, लेकिन अब उनके पास लग्जरी कारें, फ्लैट और जमीनें हैं. उन्होंने कहा, हमने उनसे संपत्तियों के वैध दस्तावेज दिखाने…

Read More

Medninagar. पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता के. एन. त्रिपाठी के दो अंगरक्षकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर उन पर थप्पड़ मारने और जातिसूचक गालियां देने का मामला दर्ज कराया है. मेदिनीनगर टाउन थाना प्रभारी ज्योति लाल राजवार ने बताया कि अंगरक्षकों ने बुधवार को ‘शून्य प्राथमिकी’ दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं में से एक आदिवासी और एक दलित समुदाय से संबंधित है. राजवार ने कहा, ‘शिकायत के अनुसार, यह घटना मंगलवार दोपहर लातेहार जिले में हुई जब कांग्रेस नेता लातेहार के जुबली चौक पर यातायात जाम में फंस गए थे. हमने आगे की कार्रवाई के लिए प्राथमिकी…

Read More

Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. सेंसेक्स में करीब 900 अंक का उछाल आया. जीएसटी परिषद के माल एवं सेवा कर व्यवस्था में पूर्ण बदलाव को मंजूरी दिए जाने के बाद निवेशकों में उत्साह है। जीएसटी परिषद ने स्लैब को पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत तक सीमित करने को मंजूरी दे दी है जो 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन से प्रभावी होगा. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 888.96 अंक की बढ़त के साथ 81,456.67 अंक और एनएसई निफ्टी 265.7 अंक चढ़कर 24,980.75 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30…

Read More

Jamshedpur. उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दाब क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के उत्तरी ओड़िशा तट पर स्थित था. अगले 24 घंटे के दौरान इसके उत्तर-ओड़िशा और उससे सटे झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है. राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान अच्छी बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम में 65.6 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 54.2 मिमी हुई है. मौसम विभाग ने दो दिनों तक भारी बारिश का कई जिलों में अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, जमशेदपुर, रांची समेत राज्य के कई जिलों में गुरुवार…

Read More