Jamshedpur. जुगसलाई में दुक्कु मार्केट के बाद ट्रेन की चपेट में आकर जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड निवासी अंकित कुमार 17 वर्ष शनिवार देर शाम जख्मी हो गया. बताया जाता है कि, लाइन पार करने के दौरान अंकित ट्रेन की चपेट में आया था. सूचना पाकर जुगसलाई मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को लाइन से उठाकर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया लेकिन मामले को टाटानगर जीआरपी में भेज दिया. इधर अस्पताल में युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है.
Author: News Desk
Medninagar.पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में भूख और बीमारी से विवश दंपती द्वारा मात्र 50 हजार रुपये में अपने नवजात शिशु को बेच देने का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद प्रशासन और बाल संरक्षण संस्थाएं हरकत में आ गई हैं. इस मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी संज्ञान लिया है. उन्होंने शनिवार शाम पलामू के उपायुक्त को गहन जांच करने, पीड़ित परिवार को तत्काल हरसंभव सहायता मुहैया कराने और नवजात शिशु को माता-पिता के पास सुरक्षित वापस लाने का निर्देश दिया. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है और संबंधित…
Jamshedpur.बिरसानगर थाना अंतर्गत विजया गार्डन के पास रविवार दोपहर दो पक्षों में झड़प हो गई. इस दौरान एक पक्ष ने तलवार निकालकर हमला कर दिया जिसमें एक व्यक्ति के घायल हों गया. घटना की सूचना बिरसानगर पुलिस को दी गई. सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने के गई. वहीं घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद घायल को छोड़ दिया गया. इस संबंध में बिरसानगर थाना में लिखित शिकायत की गई है.
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला के छोटानागरा मुख्य मार्ग पर चिड़िया थाना क्षेत्र के टीमरा के समीप रविवार सुबह यात्रियों से भरी सवारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे गाड़ी में सवार दर्जनभर लोग घायल हो गए. घायलों में महिला व बच्चे भी शामिल है. हादसे में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. घटना के बाद पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. घटना के बावत गाड़ी चालक बासु पूर्ति ने बताया की रविवार को वो…
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया. नक्सली पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था. मुठभेड़ सुबह गोइलकेरा थानाक्षेत्र के बुर्जुवा पहाड़ी पर शुरू हुई. कोल्हान के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अनुरंजन किस्पोट्टा ने कहा कि सुबह नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच एक मुठभेड़ हुई. बाद में तलाशी अभियान के दौरान एक शव बरामद किया गया है. मारे गए नक्सली की पहचान अमित हंसदा उर्फ अप्टन के रूप में हुई है, जो भाकपा (माओवादी) का स्वयंभू जोनल कमांडर था और उस पर 10 लाख रुपये का इनाम था.…
Jamshedpur. दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में सिनी-टाटा रेलखंड पर मशीन और वेल्डिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा. यह ब्लॉक 6 से 16 सितंबर 2025 तक प्रतिदिन 2 घंटे 30 मिनट का रहेगा.वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ने बताया कि इस दौरान रखरखाव कॉरिडोर उपलब्ध नहीं होगा. इंजीनियरिंग कार्यों के लिए ब्लॉक आवश्यक है.इसके चलते कई ट्रेनें प्रभावित होंगी. जमशेदपुर-पुरुलिया मेमो पैसेंजर 8, 10, 12 और 14 सितंबर को पूरी तरह रद्द रहेगी. टाटा-आसनसोल मेमो पैसेंजर 6, 8, 10, 12 और 14 सितंबर को टाटा से आद्रा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी. आसनसोल-टाटा एक्सप्रेस 7, 9 और 16…
Garhwa. गढ़वा जिले में 26 वर्षीय एक युवक ने शनिवार को अपनी प्रेमिका की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि चैनपुर के सेमरटांड़ गांव निवासी सुमित कुमार का 24 वर्षीय ज्योति कुमारी से प्रेम संबंध था, जो शादीशुदा थी. उन्होंने बताया कि हाल ही में सुमित की शादी तय हुई थी और जब ज्योति को इस बात का पता चला, तो उसने सुमित को मिलने के लिए बुलाया. गढ़वा पुलिस थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के मुताबिक,…
Jamshedpur. मानगो से सटे कपाली थाना क्षेत्र में रंगदारी के विवाद को लेकर फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई। जिसमें एक युवक प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. घटना शनिवार देर रात की है. परिजनों ने आरोप लगाया है कि इलाके के इरफान और अन्य युवकों ने प्रिंस से रंगदारी की मांग की थी. रंगदारी देने से इंकार करने पर आरोपितों ने उस पर फायरिंग कर दी. हमलावरों ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें से…
BOKARO : विधायक जयराम महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गई है. उन्होंने खुद फेसबुक पर पोस्ट कर यह जानकारी साझा की. महतो ने बताया कि लगातार दौरे और कार्यक्रमों की वजह से उनकी सेहत पर असर पड़ा है. जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पांच दिन पूर्ण विश्राम की सलाह दी है. महतो ने लिखा कि जनता के आशीर्वाद से वे धीरे-धीरे स्वस्थ हो रहे हैं, लेकिन फिलहाल आराम करना जरूरी है. महतो ने स्पष्ट किया कि अगले चार-पाँच दिन वे किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं. उन्होंने जनता…
Ranchi : झारखंड में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि 8 सितंबर से राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएँ चल सकती हैं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है. विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. शनिवार को राँची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही. हालांकि बीच-बीच…
