Jamshedpur. जमशेदपुर में डिमना चौक के पास अपराधियों ने बंटी कुमार नामक युवक पर गोली चला दी. गोली लगने से घायल युवक को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. अपराधी मौके से फरार हो गए. पुलिस घटना की जांच कर रही है, लेकिन फायरिंग का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. उलिडीह थाना क्षेत्र के लक्ष्मणनगर में यह घटना रात के करीब 12 बजे के आसपास हुई. अपराधियों ने अचानक बंटी कुमार पर हमला किया और गोली मारकर भाग गए. आसपास के लोगों ने घायल युवक को तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों…
Author: News Desk
Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सली 35 वर्षीय अमित हांसदा उर्फ उपटन का पोस्टमार्टम सोमवार को सदर अस्पताल में तीन सदस्य मेडिकल टीम के द्वारा किया गया. वह बोकारो के चीलकु टोली,दौड़ी चतरो चुभी का रहने वाला था. नक्सली के शरीर के विभिन्न हिस्सों में छह गोलियां लगी थीं. मेडिकल टीम में डॉक्टर दीपक कुमार सिन्हा, डॉक्टर एके झा और डॉक्टर प्रदीप कुमार शामिल थे. मजिस्ट्रेट के रूप में सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार , चक्रघरपुर के एसडीपीओ शिवम् प्रकाश उपस्थित थे. दरअसल, रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में…
Rajgir. दिलप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने गत चैम्पियन दक्षिण कोरिया को रविवार को फाइनल में 4.1 से हराकर आठ साल बाद एशिया कप खिताब जीता और अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये भी क्वालीफाई कर लिया .भारत ने चौथी बार एशिया कप खिताब जीता है और इसके साथ ही वह पांच बार की चैम्पियन कोरिया के बाद टूर्नामेंट की दूसरी सबसे सफल टीम बन गई. भारत ने इससे पहले 2003 (कुआलालंपुर) , 2007 (चेन्नई) और आखिरी बार 2017 (ढाका) में एशिया कप जीता था. दक्षिण कोरिया ने 1994, 1999, 2009,…
Jamshedpur. रविवार को दुर्लभ पूर्ण चंद्र ग्रहण देखने के लिए आसमान की ओर टिकी रहीं. रात 9:57 बजे पृथ्वी की छाया ने चंद्रमा को ढकना शुरू कर दिया था. हालांकि देश के कुछ हिस्सों में मानसूनी बारिश के बीच चंद्रमा बादलों से घिरे आसमान में लुका-छिपी खेलता नजर आया. रात 11:01 बजे पृथ्वी की छाया ने चंद्रमा को पूरी तरह से ढक लिया, जिससे चंद्रमा का रंग तांबे जैसा लाल हो गया और पूर्ण चंद्रग्रहण का दुर्लभ नजारा देखने को मिला. भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान के विज्ञान, संचार, जन संपर्क एवं शिक्षा (स्कोप) अनुभाग के प्रमुख नीरुज मोहन रामानुजम ने…
New Delhi. टाटा मोटर्स ने कहा कि वह अपने संपूर्ण वाणिज्यिक वाहन खंड पर जीएसटी कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देगी, जो 22 सितंबर, 2025 से प्रभावी होगा. टाटा मोटर्स वाहन कंपनी ने कहा कि वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें 30,000 रुपये से 4.65 लाख रुपये तक कम होंगी. हुंडई मोटर इंडिया ने जीएसटी दर में कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए अपनी समूची मॉडल श्रृंखला की कीमतों में 2.4 लाख रुपये तक की कटौती करने की घोषणा की है. कंपनी ने रविवार को कहा कि वरना पर 60,640 रुपये से लेकर प्रीमियम एसयूवी टूसों पर 2.4 लाख…
Ranchi.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. मरांडी ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा की हत्या को पुलिस एनकाउंटर बताकर सच छिपा रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि खनन माफियाओं और सत्ता संरक्षित तंत्र ने मिलकर उन्हें रास्ते से हटाया. इसके साथ ही नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर भी सरकार पर आदिवासी विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया. मरांडी ने घोषणा की कि इन दोनों मुद्दों पर भाजपा 11 सितंबर 2025 को राज्य के सभी 216 प्रखंड मुख्यालयों में…
Chaibasa.गुवा शहीद दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को गुवा में शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे. उनके आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. रविवार को उपायुक्त चंदन कुमार, डीआइजी व एसपी राकेश रंजन ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गुवा में उतरेगा. इसके बाद मुख्यमंत्री श्रद्धांजलि सभा पहुंचेंगे. शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद गुवा सेल के फुटबॉल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं का आनलाइन शिलान्यास करेंगे. बैठक के दौरान बताया गया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की गाड़ियों को सभा स्थल से…
Saraikela. चांडिल के गांगुडीह पुनर्वास कॉलोनी निवासी पिंकी सोरेन (32) की संदिग्ध हालात में शनिवार को मौत हो गयी थी. बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात में पिंकी और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. बाद में सभी परिजन सो गये. सुबह जब महिला नहीं उठी तो मायके वालों ने पति पर मारपीट कर हत्या की आशंका जताई. मृतका का मायका भी गांगुडीह पुनर्वास कॉलोनी में ही है. देर शाम मायके वालों ने इस घटना की सूचना चांडिल पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू…
Jamshedpur.जमशेदपुर पश्चिमी के जदयू विधायक सरयू राय ने रविवार को 12.38 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. डिमना रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने नगर विकास विभाग के तहत 1,55,75,900 रुपये के कार्यों का उद्घाटन किया. वहीं 15वें वित्त आयोग के मद से 7,84,06,752 रुपये के कार्यों का भी उद्घाटन किया गया. इसके अतिरिक्त नगर विकास विभाग की 2,98,78,300 रुपये की नयी परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया. विधायक सरयू राय ने कहा कि अब मानगो दो-दो पावर ग्रिड से जुड़ गया है, जिससे बिजली की समस्या लगभग खत्म हो गयी है. उनका सपना है…
मुंबई. मुंबई के दहिसर में एक 24 मंजिला इमारत में आग (Mumbai Fire) लगने से एक महिला की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए. अधिकारी ने बताया कि दहिसर पूर्व के शांति नगर स्थित न्यू जनकल्याण सोसाइटी में दोपहर करीब 3 बजे आग लग गई. अधिकारियों के मुताबिक, 24 मंजिला इमारत में लगी आग में से 36 लोगों को बचाया गया है, जिनमें से 19 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. रोहित अस्पताल में भर्ती सात लोगों में से एक महिला की मौत हो गई. इनमें से एक पुरुष की हालत गंभीर है. अन्य…
