Author: News Desk

Patna. नेपाल में सरकार के खिलाफ हो रहे उग्र प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी है. प्रदर्शन के मद्देनजर सीमा से सटे बिहार के सात जिलों-पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण, किशनगंज की बॉर्डर सील कर दी गई है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सीमा पर आने-जाने वालों की कड़ी तलाशी ली जा रही है तथा सीमा सुरक्षा बल (एसएसबी) को अलर्ट कर दिया गया है. अररिया के पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने सोमवार को बताया कि नेपाल की स्थिति को देखते हुए जिले की सीमा पर तैनात पुलिस और एसएसबी के जवानों को किसी…

Read More

Saraikela. सरायकेला- खरसावां के चांडिल में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. बच्ची घर से जंगल की ओर कुछ काम से गयी थी. उसी दौरान कुछ युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद बच्ची बेहोश होकर वहीं पर पड़ी रही. इसके बाद उसके परिजन बेहोशी की हालत में उसे चिलगू के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया. यहां लड़की की स्थिति को देखते हुए एमजीएम रेफर कर दिया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी दिलशन बिरुआ ने बताया कि सोमवार दोपहर हमें सूचना मिली कि आदिम जनजाति परिवार की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न दलों के सांसदों ने देश के नए उप राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान किया. लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य इस चुनाव में हिस्सा लेते हैं. उप राष्ट्रपति पद के लिए सी. पी. राधाकृष्णन, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार हैं, जिनका सीधा मुकाबला विपक्ष के प्रत्याशी सुदर्शन रेड्डी से है.उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान सुबह 10 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे समाप्त होगा. नतीजे मंगलवार को ही देर शाम तक घोषित होने की उम्मीद है. मतदान संसद भवन के कमरा संख्या एफ-101, वसुधा में…

Read More

Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची के सिल्ली थाना क्षेत्र में कल देर रात अवैध बालू खनन एवं परिवहन को लेकर हंगामा खड़ा हो गया.सूत्र बताते है कि स्थानीय लोगों ने कल रात लगभग 1 बजे 4 बालू लदे हाइवा और 6 टर्बो ट्रक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.अवैध बालू परिवहन में जब्त किए गए सभी वाहन सिल्ली थाना परिसर में रखे गए हैं और उनके चालकों से पूछताछ की जा रही है. स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आदेश के बावजूद इलाके में बड़े पैमाने पर बालू का अवैध उठाव और कारोबार…

Read More

Mumbai. वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच प्रमुख शेयर सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त हुई. इस महीने के अंत में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती करने की उम्मीद से भी बाजार की धारणा मजबूत हुई. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 366.87 अंक बढ़कर 81,154.17 पर पहुंच गया। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 101.35 अंक चढ़कर 24,874.50 पर था. सेंसेक्स की कंपनियों में, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स और लार्सन एंड टुब्रो में उल्लेखनीय बढ़त हुई. हालांकि, इटरनल, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को अपना जन्मदिन मनाया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णमा साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि जन्मदिन की अनेक-अनेक शुभाशीष और जोहार. मरांग बुरु आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं. विधायक के एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं का बधाई देने के लिए तांता लगा रहा. पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस स्थित सिदो कान्हू बस्ती में महिलाओं को सम्मानित किया. साथ ही उनके बीच साड़ी एवं खाद्य सामग्री का विरण किया.

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारियों को सोमवार को विदाई दी गयी. इसे लेकर यूनियन के कॉन्फ्रेंस हॉल में सम्मान सभा की गयी. इसमें 19 सेवानिवृत कर्मचारियो को अभिनंदन किया गया. साथ ही गिफ्ट कूपन भी सौंपा गया. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने सभी सेवानिवृत कर्मचारियो से उनका कुशलक्षेम जाना. साथ ही यूनियन द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया. इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज ने की. मौके पर यूनियन के उपाध्याय संजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

Read More

Kathmandu. नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में राजधानी काठमांडू और कुछ अन्य इलाकों में सोमवार को युवाओं ने हिंसक प्रदर्शन किया, जिसके दौरान कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. काठमांडू में हालात को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों को सेना को तैनात करना पड़ा. काठमांडू में ‘जेन ज़ी’ के बैनर तले स्कूली छात्रों समेत हजारों युवा संसद भवन के सामने इकट्ठा हुए और प्रतिबंध को तुरंत हटाने की मांग करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए. नेपाली मीडिया के अनुसार इस…

Read More

Ranchi.  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है. यह रिजल्ट झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर जारी किया गया है. आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नया परिणाम प्रकाशित करते हुए कहा है कि यह संशोधन आरक्षण नीति की त्रुटियों को सुधारने के उद्देश्य से किया गया है. संशोधित रिजल्ट में 4333 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं, जबकि पहले 4817 सफल घोषित किये गये थे. रिजल्ट को स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में संशोधित किया गया है.इं टरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य…

Read More

Gua.गुवा गोलीकांड शहादत दिवस पर राजस्व मंत्री दीपक बिरुवा ने शहीदों की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उन्होंने शहीदों के शिलापट पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. मंत्री बिरुवा ने कहा कि गुवा गोलीकांड के शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उनके संघर्ष और त्याग ने समाज को न्याय और अधिकार की लड़ाई के लिए प्रेरित किया है. उन्होंने कहा कि सरकार शहीदों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके परिवारों के हितों की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और…

Read More