Author: News Desk

Hazaribagh : हजारीबाग में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. बुधवार शाम न्यायालय परिसर में हुई झड़प के बाद गुरुवार को भी माहौल शांत नहीं हो सका. दोनों ओर से लगातार बयानबाजी और बैठकों का दौर जारी रहा. झारखंड पुलिस एसोसिएशन की प्रदेश कमेटी गुरुवार को हजारीबाग पहुंची. प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि न्यायालय कक्ष में सब-इंस्पेक्टर के साथ मारपीट बेहद शर्मनाक और कायराना हरकत है. उन्होंने कहा कि जवान भी किसी के बेटे हैं, उन पर हमला पुलिस बल का मनोबल तोड़ने जैसा है. मुर्मू…

Read More

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण, यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR), जल्द ही शुरू होने जा रहा है. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी जिलों के ईआरओ, एईआरओ और उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर आवश्यक निर्देश साझा किए. उन्होंने कहा कि 17 सितंबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन पूरा कर रिपोर्ट जमा की जाए. साथ ही 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाता सूची का मिलान अविलंब सुनिश्चित करना अनिवार्य है. मुख्य चुनाव अधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि अधीनस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर और बीएलओ (बूथ…

Read More

Patna : बिहार के पटना-गया रेल खंड के पोठाही हॉल्ट के पास शुक्रवार सुबह एक प्रेमी-प्रेमिका के शव रेलवे ट्रैक पर मिले. दोनों के शव 6 टुकड़ों में बंटे हुए थे. पुलिस ने इसे ऑनर किलिंग का मामला बताया है. मृतकों की शिनाख्त सुबोध कुमार (19) और लवली कुमारी (16) के तौर पर की गई है. सुबोध श्रीरामपुर गांव और लवली छातीपुर गांव की रहने वाली थी. दोनों धनरूआ थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. पुलिस के मुताबिक, सुबोध और लवली 6 सितंबर को अपने घर से भाग गए थे. इसके बाद वे पटना के रामकृष्ण नगर में किराए के…

Read More

Patna : बिहार में कांग्रेस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पोस्ट किए गए एक AI जनरेटेड वीडियो ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. इस वीडियो में PM मोदी और उनकी मां के किरदार को दिखाया गया है, जिसे बीजेपी ने अपमानजनक बताया है. बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर PM मोदी की मां का अपमान करने का आरोप लगाया है. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर कहा, “कांग्रेस ने नीचता की सारी हदें पार कर दीं. AI तकनीक का दुरुपयोग कर पीएम मोदी की मां का अपमान किया जा रहा है. यह कांग्रेस की गिरी हुई सोच…

Read More

Jamshedpur: जमशेदपुर में 54वीं राष्ट्रीय जूनियर (अंडर-19) और 39वीं राष्ट्रीय जूनियर बालिका शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन दिसंबर 2025 में किया जाएगा. सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज संघ ने तैयारियों को लेकर बैठक की, जिसमें विभिन्न उप-समितियों का गठन किया गया. आवास, परिवहन, स्वागत-सत्कार, प्रचार-प्रसार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी अलग-अलग समितियों को सौंपी गई है. यह प्रतियोगिता 16 से 24 दिसंबर तक द वेव इंटरनेशनल, जमशेदपुर में होगी. इसमें देशभर से चुनिंदा प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें जीएम, आईएम, डब्ल्यूजीएम और डब्ल्यूआईएम जैसे युवा सितारे शामिल होंगे. प्रतियोगिता 11 राउंड स्विस प्रणाली से खेली जाएगी और इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों का…

Read More

Ramgarh : रामगढ़ जिले में बाप बेटे के बीच हुई मामूली विवाद में पिता ने बेटे की हत्या कर दी. यह घटना वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बड़गांव में घटी है. शुक्रवार की सुबह हुई इस घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया. घटना के संबंध में वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि बड़गांव में सुशील जायसवाल और उनके बेटे संगीत जायसवाल के बीच विवाद हुआ. यह विवाद पैसे के लेनदेन को लेकर होने की बात बताई जा रही है. सुशील जायसवाल ने इस विवाद के बाद अपने बेटे को डंडे से पीटना शुरू किया.…

Read More

MUMBAI. स्पाइसजेट की कांडला से मुंबई जा रही फ्लाइट उड़ान भरते ही तकनीकी गड़बड़ी का शिकार हो गई. उड़ान के दौरान विमान का एक बाहरी पहिया रनवे पर गिर गया. उस समय विमान में कुल 75 यात्री सवार थे. हालांकि स्थिति गंभीर हो सकती थी, लेकिन पायलट की सूझबूझ से विमान ने बिना किसी रुकावट के मुंबई तक उड़ान जारी रखी और सुरक्षित लैंडिंग की. एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ. प्रवक्ता ने कहा, “12 सितंबर को Q400 विमान जब कांडला से उड़ान भर रहा था, तभी उसका एक…

Read More

NEW DELHI : भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान गलत सूचना और अफवाहों पर रोक लगाने के लिए शुक्रवार को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की. यह कार्यक्रम नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ, जिसमें देशभर के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए 51 मीडिया और सोशल मीडिया नोडल अधिकारी शामिल हुए. कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किया. इस मौके पर चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी मौजूद रहे. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि भारत में चुनाव संविधान और कानून के अनुसार कराए जाते हैं.…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में 4 सितंबर को गुरुद्वारा रोड पर हुई 30 लाख रुपये लूट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया. इस मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि तीन आरोपी अब भी फरार है. पुलिस ने आरोपियों से 10 लाख 69 हजार 700 रुपए नगद, एक इनोवा कार, एक देशी पिस्टल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पीड़ित साकेत अगीवाल की शिकायत पर दर्ज मामले में सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया. टीम ने 50 से अधिक सीसीटीवी…

Read More

Patna. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि दशहरा, दीपावली, छठ और होली जैसे त्योहारों पर राज्य आने-जाने वाले यात्रियों और कामगारों को बस किराये में विशेष छूट दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार ने 24 करोड़ छह लाख रुपये की स्वीकृति दी है. उपमुख्मयंत्री का कहना है कि यह छूट लोक-निजी भागीदारी (पीपीपी मॉडल) के तहत चलने वाली ‘डीलक्स नॉन-एसी’, ‘डीलक्स एसी’ और ‘डीलक्स स्लीपर एसी’ बसों पर लागू होगी. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआर टीसी) ने इस योजना की अनुमानित लागत 24.06 करोड़ रुपये बताई थी, लेकिन बजट में अभी केवल 10 करोड़…

Read More