Jamshedpur : जमशेदपुर में रविवार को टाटा मोटर्स के साउथ गेट के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर धारदार हथियार (चापड़) से हमला कर दिया. जख्मी युवक की पहचान अमन के तौर पर की गई है, जो विद्यापति नगर का रहने वाला है. घटना गोविंदपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है. यह हादसा इतनी तेजी से हुई कि आसपास के लोग कुछ समझ नहीं पाए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हमले में बेतरह जख्मी अमन को तुरंत टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया.…
Author: News Desk
Palamu : झारखंड के नक्सल प्रभावित पलामू जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. मनातू और तरहसी थाना क्षेत्र के सिल्दिलिया खुर्द, पंचरूखिया और गौरवाटांड़ जंगलों में पुलिस और टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें संगठन का सब-जोनल कमांडर एवं 5 लाख का इनामी मुखदेव यादव उर्फ तुफान जी मारा गया. पलामू की पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी का जोनल कमांडर शशिकांत गंझू उर्फ आरिफ (10 लाख इनामी), सब-जोनल कमांडर मुखदेव यादव (5 लाख इनामी) और उमेश सिंह खेरवार उर्फ नगीना सिंह अपने 5-6 दस्ता सदस्यों के…
MUMBAI : यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से बड़ी रकम का लेन-देन अब पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 15 सितंबर 2025 से UPI पेमेंट्स की लिमिट बढ़ा दी है. इसका फायदा खासतौर पर व्यापारियों, निवेशकों और आम लोगों को मिलेगा. P2M ट्रांजेक्शन की लिमिट बढ़ी अब कोई भी व्यक्ति दुकानदार या बिजनेस को UPI के जरिए एक दिन में 10 लाख रुपये तक भुगतान कर सकेगा. पहले यह सीमा केवल 2 लाख रुपये थी. निवेश और इंश्योरेंस सेक्टर को राहत अब कैपिटल मार्केट में निवेश और इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान प्रति ट्रांजेक्शन…
Jamshedpur एमजीएम थाना क्षेत्र के सिरकाटोला बारीडीह में रविवार सुबह एक खौफनाक घटना सामने आयी. जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसक झड़प में जगदीश हेंब्रम (26) की हत्या कर दी गई. घटना तब घटी जब जगदीश की पत्नी लकड़ी लेने गई थी. उसी दौरान पहले मौखिक विवाद हुआ, जो जल्द ही हाथापाई और तलवार, डंडा, कुल्हाड़ी से हमला करने तक बढ़ गया. आरोपी पक्ष के लोगों ने बेरहमी से हमला कर जगदीश हेंब्रम की जान ले ली. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया.प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि…
Chaibasa. कुमारडूंगी प्रखंड के सरबिजा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां तालाब में डूबने से गांव के सुभाष दास की 11 वर्षीय बेटी हसीता दास की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार हसीता सुबह करीब 9 बजे ट्यूशन पढ़कर अपनी दो सहेलियों के साथ घर लौट रही थी. रास्ते में तालाब में खिले कमल को तोड़ने के लिए वह पानी में उतर गई. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गई. साथ में मौजूद दोनों सहेलियों ने गांव जाकर घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके…
Saraikela.दुर्गापूजा को लेकर रविवार को नीमडीह थाना क्षेत्र के जुगिलोंग में पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत जुगिलोंग में तीन महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया एवं करीब 300 किलो ग्राम जावा-महुआ को विनष्ट कर दिया गया. छापेमारी टीम को देखकर भट्टी के संचालक भागने में सफल रहा. थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि अवैध देशी शराब भट्ठी संचालकों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है. दुर्गापूजा को देखते हुए पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी है.
Ranchi. राज्य में वर्ष 2026 से मैट्रिक व इंटर परीक्षा के प्रश्न पत्र के पैटर्न में बदलाव किया जायेगा. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसके तहत प्रश्न के स्तर को तीन भाग में बांटा जायेगा. परीक्षा में 40 फीसदी प्रश्न सामान्य, 40 फीसदी मोडरेट व 20 फीसदी प्रश्न कठिन स्तर के होंगे. परीक्षा में 50 अंक के प्रश्न ऑब्जेक्टिव व 30 अंक के प्रश्न सब्जेक्टिव होंगे. वहीं, 20 अंक का स्कूल के स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन होगा. इस आधार पर ही मॉडल प्रश्न पत्र तैयार किया जा रहा है. झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया…
Ranchi/jamshedpur. रेलवे ने ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इसी क्रम में रांची-जयनगर ट्रेन 18 अक्तूबर से एक नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी. वहीं जयनगर-रांची ट्रेन 19 अक्तूबर से दो नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी. मालूम हो कि नियमित राउरकेला-जयनगर ट्रेन में अत्यधिक भीड़ और वेटिंग के कारण लोगों को टिकट मिलने में परेशानी हो रही है. यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन राउरकेला से और तीन दिन जयनगर से चलती है. रेल संघर्ष समिति ने की मांग रेल संघर्ष समिति के नेतृत्वकर्ता ज्योति मिश्रा ने कांग्रेस प्रेक्षक एवं गुजरात…
नई दिल्ली. आयकर रिटर्न (Income Tax Return) फाइल करने की लास्ट डेट आ गयी है. अब तक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने लास्ट डेट को आगे बढ़ाने के लिए कोई ऐलान नहीं किया है. अगर 15 सितंबर ही आईटीआर फाइल करने की लास्ट डेट रहती है तो अब सिर्फ 36 घंटे बचे हैं. अगर आपने अभी तक अपना रिटर्न दाखिल नहीं किया है, तो घबराएँ नहीं. अंतिम 36 घंटों में भी, आप इसे आसानी से फाइल कर सकते हैं, बशर्ते आपके पास सही चेकलिस्ट हो. यहाँ आम टैक्सपेयर्स के लिए एक सिम्पल, स्टेप-बाय-स्टेप गाइड दी गई है. सभी जरूरी दस्तावेज इकट्ठा…
, नई दिल्ली. नीट यूजी काउंसिलिंग राउंड 2 रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज यानी 14 सितंबर निर्धारित है. ऐसे में जो छात्र किसी कारणवश अभी तक काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए पंजीकरण नहीं कर सके हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन होने के बाद छात्रों को च्वाइस फिलिंग/ च्वाइस लॉकिंग करना होगा. च्वाइस लॉकिंग के लिए विंडो कल यानी 15 सितंबर 2025 तक ओपन रहेगी. राउंड 2 काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए पात्रता नीट यूजी राउंड 1 काउंसिलिंग में रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट्स जिन्हें…
