RANCHI : अब स्किन संबंधी बीमारियों का इलाज करने वाले डॉक्टरों के लिए नए नियम लागू हो गए हैं. इंडियन डर्मेटोलॉजी, वेनेरोलॉजी एंड लेप्रोलॉजिस्ट एसोसिएशन (IADVL) ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि स्किन स्पेशलिस्ट (Skin Specialists) यदि प्रैक्टिस करना चाहते हैं, तो उन्हें अनिवार्य रूप से एसोसिएशन में रजिस्ट्रेशन कराना होगा. नए नियम के तहत डॉक्टरों को फॉर्म भरकर आवेदन करना होगा. इसके बाद एसोसिएशन डॉक्टरों के डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई करेगी और सही पाए जाने पर उन्हें एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर प्रदान किया जाएगा. यह नंबर डॉक्टरों के लिए प्रिस्क्रिप्शन पर लिखना अनिवार्य होगा. नियम के अनुसार, अब बिना…
Author: News Desk
Jamshedpur : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उत्तरी सरजामदा पंचायत भवन में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की. इस मीटिंग में इलाके की समस्याओं पर चर्चा हुई. डीसी ने एक एक समस्या सुनी और उनके निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए. डीसी ने जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट समेत कई समस्याओं का निस्तारण किया. बैठक में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह, प्रखंड प्रमुख, मुखियागण, पंसस, वार्ड सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. बैठक में छोटा गोविंदपुर जलापूर्ति योजना की कार्यप्रणाली पर चर्चा हुई. यह योजना 21 पंचायतों में…
NEW DELHI : यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) यूजर्स के लिए बड़ी खबर है. नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI ट्रांजैक्शन के नियमों में अहम बदलाव किए हैं, जो सोमवार (15 सितंबर 2025) से लागू हो गए हैं. अब PhonePe, Paytm, GPay जैसे ऐप्स से इंश्योरेंस, कैपिटल मार्केट, लोन EMI और ट्रैवल जैसे क्षेत्रों में एक दिन में 10 लाख रुपये तक का पेमेंट किया जा सकेगा. NPCI ने कहा कि UPI अब छोटे-बड़े सभी तरह के पेमेंट्स के लिए लोगों की पहली पसंद बन चुका है. बाजार की जरूरतों को देखते हुए हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन्स को आसान बनाने के…
Jamshedpur : जमशेदपुर में BSNL के ब्रॉडबैंड सर्विस प्रोवाइडर संवेदकों ने सोमवार को जीएम कार्यालय का घेराव किया. संवेदकों का कहना है कि विभाग पिछले कई महीनों से बिना किसी पूर्व सूचना के उनके खातों से पैसे काट रहा है. इसको लेकर सभी संवेदकों ने मिलकर विरोध जताया. संवेदकों ने BSNL महाप्रबंधक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि कटे हुए पैसे जल्द वापस नहीं किए गए तो पूरे शहर में ब्रॉडबैंड सेवा बंद कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत से उपभोक्ताओं तक इंटरनेट सेवा पहुंच रही है और अगर उनके साथ अन्याय जारी रहा…
Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची में सागर होटल के पास एक भीषण सड़क हादसे में युवती की जान चली गई. घरेलू काम से लौट रही युवती पेट्रोल टैंकर की चपेट में आ गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोलचक्कर के पास मोड़ लेते समय टैंकर अचानक सामने आ गया और हादसा हो गया. ये बीती देर रात की बात है. गंभीर रूप से घायल युवती को स्थानीय लोगों ने तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई. परिजनों का आरोप है कि मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव देने से मना कर…
NEW DELHI . सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर महत्वपूर्ण अंतरिम फैसला सुनाया. कोर्ट ने कानून की पूरी तरह रोक लगाने की मांग को खारिज कर दिया, लेकिन एक विवादास्पद प्रावधान पर स्थगन आदेश जारी किया. चीफ जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि कानून पर केवल दुर्लभतम मामलों में ही रोक लगाई जा सकती है. कोर्ट ने प्रत्येक धारा की प्रथम दृष्टया जांच की और पाया कि पूरे कानून पर रोक का कोई आधार नहीं बनता. तीन प्रमुख मुद्दों पर अंतरिम फैसला कोर्ट ने निम्नलिखित तीन मुद्दों पर अंतरिम आदेश दिए :…
New Delhi. आयकर विभाग ने स्पष्ट किया है कि आकलन वर्ष 2025-26 के लिए आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है. विभाग ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के विपरीत उसने आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने की अंतिम तारीख को आगे नहीं बढ़ाया है. आयकर विभाग ने 14 सितंबर को देर रात एक्स पर एक पोस्ट में सोशल मीडिया पर प्रसारित एक बयान को फर्जी करार दिया, जिसमें कहा गया था कि आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है. विभाग ने करदाताओं से किसी भी सूचना के…
Jamshedpur. मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित चाणक्यपुरी में 12 सितंबर को खुद को आग लगाकर आत्मदाह करने वाली स्नेहा कुमारी (25) की स्थिति गंभीर बनी हुई है. फिलहाल उसका टीएमएच में इलाज चल रहा है. पुलिस ने घायल स्नेहा का बयान दर्ज कर बिहार के कैमूर निवासी कृष्णा सिंह उर्फ शिवम सिंह और उसकी पत्नी अनिता के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी पति कृष्णा सिंह उर्फ शिवम सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. घायल स्नेहा कुमारी का टीएमएच में इलाज चल रहा है. दरअसल, स्नेहा कुमारी का…
Jamshedpur. महिलाओं को सशक्त करने के उदेश्य से मारवाड़ी महिला मंच जमशेदपुर शाखा का कंज्यूमेक्स मेला 2025 (प्रदर्शनी सह बिक्री) बिष्टुपुर तुलसी भवन में मंगलवार 16 सितंबर तक चलेगा. तीन दिवसीय कंज्यूमेक्स मेला का विधिवत उद्घाटन रविवार को किया गया था. मेला सुबह 10 से रात 09 बजे तक चल रहा है. इस प्रदर्शनी मेला में 60 स्टॉल लगाये गये हैं, जिसमें दुर्गा पूजा एवं दीपावली से संबंधित सही दाम पर एक ही छत के नीचे अनेक समान लोगों को मिल रहे हैं. मेला में जमशेदपुर एवं रांची समेत कोलकाता, मुंबई, कानपुर, रायरंगपुर, राउरकेला, बनारस आदि शहरों से महिलाएं स्टॉल…
Jamshedpur. टाटानगर रेलवे में विभिन्न ट्रेनों के बेस किचन की औचक जांच होगी. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में टाटानगर समेत चक्रधरपुर, रांची, आद्रा और खड़गपुर मंडल के बेस किचन जांच के लिए वाणिज्य और खानपान विभाग के 15 सुपरवाइजर की टीम बनी है. टीम के सदस्य एक-दो दिनों में टाटानगर आकर स्टेशन के आसपास के बेस किचन की जांच करेंगे. इससे स्वच्छता के साथ खाना बनाने के साधन, कच्चा राशन, तेल समेत खाना सुरक्षित रखने के यंत्र की जांच होनी है.
