Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»झारखंड में अब स्किन डॉक्टरों को IADVL में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य, फर्जी डॉक्टरों पर लगेगी लगाम
    Headlines

    झारखंड में अब स्किन डॉक्टरों को IADVL में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य, फर्जी डॉक्टरों पर लगेगी लगाम

    News DeskBy News DeskSeptember 15, 2025Updated:September 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    RANCHI : अब स्किन संबंधी बीमारियों का इलाज करने वाले डॉक्टरों के लिए नए नियम लागू हो गए हैं. इंडियन डर्मेटोलॉजी, वेनेरोलॉजी एंड लेप्रोलॉजिस्ट एसोसिएशन (IADVL) ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि स्किन स्पेशलिस्ट (Skin Specialists) यदि प्रैक्टिस करना चाहते हैं, तो उन्हें अनिवार्य रूप से एसोसिएशन में रजिस्ट्रेशन कराना होगा.

    नए नियम के तहत डॉक्टरों को फॉर्म भरकर आवेदन करना होगा. इसके बाद एसोसिएशन डॉक्टरों के डॉक्यूमेंट्स को वेरिफाई करेगी और सही पाए जाने पर उन्हें एक यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर प्रदान किया जाएगा. यह नंबर डॉक्टरों के लिए प्रिस्क्रिप्शन पर लिखना अनिवार्य होगा. नियम के अनुसार, अब बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के कोई भी डॉक्टर स्किन संबंधी बीमारियों का इलाज नहीं कर सकेगा. इतना ही नहीं स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टरों को अपना नंबर बोर्ड पर भी डिसप्ले करना होगा.

    एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस कदम से न केवल मरीजों को फायदा होगा बल्कि फर्जी और अपंजीकृत डॉक्टरों पर भी लगाम लगेगी. हाल के दिनों में रांची और आसपास के क्षेत्रों में बिना डिग्री वाले लोग खुद को स्किन एक्सपर्ट बताकर इलाज करते पाए गए है. इसकी लिस्ट भी एसोसिएशन ने तैयार कर ली है. जिसकी शिकायत विभाग से की जाएगी. ऐसे में IADVL का यह निर्णय मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और क्वालिटी ट्रीटमेंट उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    क्या है आवेदन की प्रक्रिया

    IADVL ने डॉक्टरों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल बनाया है. इच्छुक स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के साथ मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया या स्टेट मेडिकल काउंसिल द्वारा जारी डिग्री और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट संलग्न करना अनिवार्य होगा. वहीं पीजी करने के बाद मेडिकल कॉलेज की डिग्री भी अपलोड करना है. डॉक्यूमेंट्स की जांच के बाद एसोसिएशन द्वारा रजिस्ट्रेशन नंबर जारी कर दिया जाएगा.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    कैसे काम करता है एसोसिएशन

    IADVL के बारे में स्टेट सेक्रेट्री डॉ राजू कुमार ने बताया कि देशभर में स्किन स्पेशलिस्ट का सबसे बड़ा संगठन है. इसका मुख्य उद्देश्य स्किन डिजीज के इलाज की गुणवत्ता बढ़ाना, डॉक्टरों की क्षमता को बढ़ावा देना और फर्जी प्रैक्टिस को रोकना है. एसोसिएशन का मानना है कि इस कदम से न केवल मरीजों को सुरक्षित और बेहतर इलाज मिलेगा बल्कि डॉक्टरों की पहचान भी मजबूत होगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    fake doctors will be curbed it is mandatory for skin doctors to register with IADVL Now in Jharkhand RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR Ranchi news झारखंड की खबर रांची न्यूज राजधानी की खबरें राज्य में अपराध
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group