Author: News Desk

Chatra : चतरा में अवैध बालू कारोबारियों का आतंक एक बार फिर सामने आया है. हंटरगंज में बालू माफियाओं ने CO यानी अंचल अधिकारी की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया. इल्जाम है कि जब्त की गयी ट्रेक्टर से CO के बॉडीगार्ड चौकिदार को कुचलने की कोशिश की गयी. ट्रैक्टर के चौकिदार के पैरों पर चढ़ दिया गया, जिससे वह बेतरह जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार हंटरगंज अंचल अधिकारी ऋतिक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि खूंटी केवाल इमलियाटांड़ इलाके में अवैध रूप से बालू की ढुलाई हो रही है. उन्होंने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर जब्त किया और…

Read More

जमशेदपुर. दुर्गा पूजा समिति की बैठक सोनारी गुरुद्वारा परिसर में संपन्न हुई. सोमवार को आयोजित बैठक में सोनारी क्षेत्र की विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए. बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति को और सशक्त बनाने के लिए समाजसेवी एवं उत्कृष्ट व्यक्तित्व वाले लोगों को जोड़ा जाएगा. इसी क्रम में समिति के उपाध्यक्ष नीरज सिंह की पहल और महासचिव आशुतोष सिंह की घोषणा के बाद समाजसेवी पवन सिंह को जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति का संरक्षक मनोनीत किया गया. इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने पवन सिंह का स्वागत करते हुए उन्हें संरक्षक का पद…

Read More

जमशेदपुर. एक्सएलआरआइ की टीम सामर्थ्य ने अपनी प्रमुख सामाजिक पहल ‘पाखी’ का आयोजन केरला पब्लिक स्कूल, कदमा में किया. माहवारी स्वच्छता संबंधी जागरूकता बढ़ाने और किशोरियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माहवारी से जुड़े मिथकों को तोड़ना और किशोरियों को सही जानकारी एवं आत्मविश्वास प्रदान करना था, ताकि वे अपने जीवन में स्वस्थ आदतें अपना सकें. इस बार का आयोजन मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज (एमटीएमसी), जमशेदपुर के सहयोग से किया गया, जिसमें 11 वर्ष और उससे अधिक आयु की करीब 120 छात्राओं ने हिस्सा लिया. इंटरैक्टिव सत्रों का संचालन एमटीएमसी…

Read More

Ranchi. रांची स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय में मंगलवार सुबह आग लग गई. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के डेटा केंद्र में आग तड़के करीब पांच बजे लगी. उन्होंने बताया कि दो दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया. पुलिस ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है. उसने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है. धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में मंगलवार सुबह आग लग गई. यह आग डाटा सेंटर के ठीक ऊपर बने डेवलपमेंट रूम में लगी, जिससे वहां रखी वायर…

Read More

जमशेदपुर. टेल्को थाना क्षेत्र में तैनात टाइगर जवान मोहम्मद तबरेज की सतर्कता और बहादुरी ने एक बड़े अपराध योजना को विफल कर दिया. जानकारी के अनुसार, कन्हैया लाल, बर्मामाइंस के ईस्टप्लान बस्ती का निवासी, उड़ीसा से बस के माध्यम से जमशेदपुर आया था. वह मानगो बस स्टैंड पर उतरा और टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट टीओपी के पास पहुंचा. इस दौरान जवान तबरेज ने उसकी संदिग्ध हरकतों पर ध्यान दिया. युवक की घबराई हुई गतिविधियों ने जवान को शक में डाल दिया. तुरंत उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल और दो मैगजीन बरामद की गई. जवान तबरेज…

Read More

New Delhi.मदर डेयरी ने मंगलवार को कहा कि वह माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में 100 प्रतिशत कटौती का लाभ उपभोक्ताओं को देगी और मूल्यवर्धित डेयरी उत्पाद और प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ (सफल ब्रांड के तहत) सहित उसके अधिकांश उत्पाद 22 सितंबर से सस्ते हो जाएंगे. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी मदर डेयरी ने कहा कि पनीर (200 ग्राम) की कीमतें 95 रुपये से घटकर 92 रुपये, घी कार्टन पैक (एक लीटर) 675 रुपये से घटकर 645 रुपये और मक्खन 100 ग्राम 62 रुपये से घटकर 58 रुपये हो जाएगा. इसी तरह कसाटा आइसक्रीम, अचार,…

Read More

Patna. बिहार सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने वाले छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में मदद के लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा. इससे पहले, सामान्य वर्ग के पुरुष आवेदकों को चार प्रतिशत और महिला, दिव्यांग एवं ट्रांसजेंडर आवेदकों को एक प्रतिशत की ब्याज दर पर चार लाख रुपये तक का शिक्षा ऋण प्रदान किया जाता था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘अब, सभी आवेदकों के लिए ऋण ब्याज मुक्त होगा. बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना दो अक्टूबर, 2016 से…

Read More

New Delhi.रेलवे ने 1 अक्टूबर से ऑनलाइन आरक्षित टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है. टिकट बुकिंग शुरू होने के शुरुआती 15 मिनट में केवल आधार-प्रमाणित उपयोगकर्ता ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से टिकट बुक कर सकेंगे. यह बदलाव टिकट दलालों पर नकेल कसने के उद्देश्य से किया गया है. किसी भी ट्रेन के लिए बुकिंग आरंभ होने पर शुरूआती 15 मिनट के दौरान केवल आधार-प्रमाणित उपयोगकर्ताओं को ही आईआरसीटीसी वेबसाइट या ऐप के माध्यम से आरक्षित सामान्य टिकट बुक करने की अनुमति देगा. वर्तमान में, यह प्रतिबंध केवल तत्काल बुकिंग पर लागू है. मंत्रालय के…

Read More

New Delhi.. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि भारत एक ऐसे ‘महत्वपूर्ण मोड़’ पर है, जहां उसके पास कृत्रिम मेधा (एआई) को अपनाने और व्यापक प्रभाव डालने के अपार अवसर है. नीति आयोग की ‘विकसित भारत के लिए एआई: तेज आर्थिक वृद्धि का अवसर’ शीर्षक वाली रिपोर्ट के विमोचन के मौके पर उन्होंने यह बात कही. चंद्रशेखरन ने उद्योग जगत से एआई का लाभ उठाने में सरकार के साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि हम एक ऐसे महत्वपूर्ण मोड़ पर हैं, जहां हमारे पास अपने देश पर व्यापक प्रभाव डालने के लिए एआई…

Read More

Devghar. देवघर जिले में चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये गिरफ्तारियां रविवार को जसीडीह थाना क्षेत्र के रायडीह के निकट की गईं. खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने रायडीह इलाके में छापेमारी की और फर्जी ग्राहक सेवा प्रतिनिधि और सरकारी अधिकारी बनकर घूम रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया. लोगों को कैशबैक या पीएम किसान योजना के तहत लाभ दिलाने का वादा करके आरोपी उनके साथ ठगी करते थे. उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और सात सिम कार्ड जब्त किये गये.

Read More