Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»बालू माफियाओं की दबंगता, वाहन थाना ले जा रहे CO के बॉडीगार्ड पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर
Crime

बालू माफियाओं की दबंगता, वाहन थाना ले जा रहे CO के बॉडीगार्ड पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर

News DeskBy News DeskSeptember 16, 2025Updated:September 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chatra : चतरा में अवैध बालू कारोबारियों का आतंक एक बार फिर सामने आया है. हंटरगंज में बालू माफियाओं ने CO यानी अंचल अधिकारी की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया. इल्जाम है कि जब्त की गयी ट्रेक्टर से CO के बॉडीगार्ड चौकिदार को कुचलने की कोशिश की गयी. ट्रैक्टर के चौकिदार के पैरों पर चढ़ दिया गया, जिससे वह बेतरह जख्मी हो गया.

जानकारी के अनुसार हंटरगंज अंचल अधिकारी ऋतिक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि खूंटी केवाल इमलियाटांड़ इलाके में अवैध रूप से बालू की ढुलाई हो रही है. उन्होंने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर जब्त किया और उसे थाना लाने का निर्देश दिया. जब्त ट्रैक्टर पर CO ने अपने बॉडीगार्ड चौकीदार जोगेंद्र कुमार को बैठा दिया. CO की गाड़ी ट्रैक्टर से आगे निकल गयी. तभी अचानक ट्रैक्टर मालिक सह चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और आरा-तिरछा दौड़ाना शुरू कर दिया. थोड़ी ही देर में ट्रैक्टर पर बैठे जोगेंद्र सड़क पर गिर गए और ट्रॉली का टायर उनके दोनों पैरों पर चढ़ गया. इसके बाद ट्रैक्टर पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया.

Jharkhand CID ने JSSC CGL भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में 3 अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अंचल अधिकारी और पुलिस को सूचना दी. तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चौकीदार को सदर अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया. घायल जोगेंद्र कुमार चतरा के ही सदर थाना क्षेत्र के सिन्दूवारी बधार गांव के रहने वाले बताए जाते हैं.

…अब SIR नोटिस मिलने पर अब घर आकर दस्तावेज देखेंगे अधिकारी, ‘हेल्प डेस्क’ बनेगा, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि भी बढ़ायी

घटना के बाद पुलिस ने जब्त ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और फरार चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. थानेदार प्रभात कुमार ने बताया कि आरोपी ट्रैक्टर मालिक की पहचान कर ली गई है और जल्द ही वह पुलिस के शिकंजे में होगा. इधर, चौकीदार संघ ने अंचल अधिकारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए घायल चौकीदार के समुचित इलाज और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand CID ने JSSC CGL भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में 3 अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार

September 27, 2026

…अब SIR नोटिस मिलने पर अब घर आकर दस्तावेज देखेंगे अधिकारी, ‘हेल्प डेस्क’ बनेगा, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि भी बढ़ायी

September 27, 2026

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स बाजार में बढ़ाएगा अपनी हिस्सेदारी, कंपनी के MD शैलेश चंद्रा ने की घोषणा

September 27, 2026
Recent Post

Jharkhand CID ने JSSC CGL भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में 3 अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार

September 27, 2026

…अब SIR नोटिस मिलने पर अब घर आकर दस्तावेज देखेंगे अधिकारी, ‘हेल्प डेस्क’ बनेगा, दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अवधि भी बढ़ायी

September 27, 2026

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स बाजार में बढ़ाएगा अपनी हिस्सेदारी, कंपनी के MD शैलेश चंद्रा ने की घोषणा

September 27, 2026

Jamshedpur: जमशेदपुर के एलआईसी बिल्डिंग में लगी आग, शॉट सर्किट की जताई जा रही है संभावना

September 27, 2026

Jamshedpur में भारी वाहनों की रफ्तार फिर बनी जानलेवा, टाटानगर स्टेशन के सामने ट्रेलर ने युवक को रौंदा, मौत, वाहन छोड़ भाग निकला चालक

September 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group