Author: News Desk

Jamshedpur. दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस की चपेट में आकर 24 वर्षीय युवक जख्मी हो गया। घटना बीते रात जुगसलाई के बंद रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। स्थानीय लोगों की सूचना पर जुगसलाई पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. दूसरी ओर, जुगसलाई थाना से टाटानगर जीआरपी को युवक के जख्मी होने से अवगत कराया गया है. रेल पुलिस के युवक के अचेत होने से उसके नाम-पता की शिनाख्त नहीं हुई है.

Read More

Mumbai. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अपनी प्रमुख ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती के बाद आईटी शेयरों में खरीदारी से प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ खुले. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 447.5 अंक बढ़कर 83,141.21 पर पहुंच गया। दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 118.7 अंक चढ़कर 25,448.95 पर था. अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने इस साल ब्याज दरों में दो अतिरिक्त कटौती का संकेत दिया, जिससे कारोबारी भावना मजबूत हुई. सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा और टाटा मोटर्स में उल्लेखनीय बढ़त हुई.…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के गांधीनगर में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात हुई. बादल नामक युवक ने गांधीनगर निवासी पोपो मुंडा पर फायरिंग कर दी. जानकारी के मुताबिक पोपो मुंडा अपने घर पर लेटा हुआ था, तभी अचानक बादल वहां पहुंचा और फायरिंग कर दी. पोपो को दो गोलियां लगीं, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा. परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया. डॉक्टरों ने बताया कि पोपो मुंडा को दो गोलियां लगी हैं, लेकिन फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है. परिजनों ने राहत की सांस ली…

Read More

New Delhi. झारखंड के सारंडा वन से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड सरकार को अदालत की अवमानना का दोषी मानते हुए राज्य के मुख्य सचिव को तलब किया है. कोर्ट ने कहा है कि सरकार ने सारंडा वन को अभयारण्य के रूप में अधिसूचित करने के अपने वादे को तोड़ा है. अपने आदेशों का पालन न किए जाने से नाराज सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के मुख्य सचिव को आठ अक्टूबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर यह बताने का निर्देश दिया कि राज्य सरकार ने सारंडा वन्यजीव रिजर्व (एसडब्ल्यूएल) और सासंगदाबुरु संरक्षण रिजर्व (एससीआर)…

Read More

New Delhi. एयर कंडीशनर (एसी) बनाने वाली कंपनियों और डीलरों ने अगले हफ्ते से लागू होने वाली कम जीएसटी दरों के कारण एसी की बुकिंग शुरू कर दी है. कंपनियों को उम्मीद है कि कीमतों में कटौती के बाद ग्राहकों की मांग में तेजी आएगी. रूम एयर कंडीशनर बनाने वाली कंपनियों ने कहा है कि वे जीएसटी में 10 प्रतिशत की पूरी कटौती का लाभ ग्राहकों तक पहुंचा रही हैं और इससे ग्राहक, मॉडल के हिसाब से प्रति यूनिट 4,000 रुपये तक की बचत कर पाएंगे. इसी महीने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई जीएसटी परिषद की बैठक…

Read More

New Delhi.  घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) खंड में चीनी कंपनियों के साथ वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए अपने मॉडलों की कीमतों में समरूपता लाने का लक्ष्य रख रही है. टाटा मोटर्स के यात्री वाहन इलेक्ट्रिक परिवहन खंड के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने ‘एफटी लाइव एनर्जी ट्रांजिशन समिट इंडिया’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपनी कंपनी के ईवी लक्ष्यों का उल्लेख किया. चंद्रा ने कहा कि चीनी वाहन कंपनियों को व्यापक ईवी परिवेश और बड़े पैमाने पर उत्पादन का लाभ मिलने से उनकी लागत संरचना में फायदा होता है. उन्होंने कहा, हमें यकीन है…

Read More

Khunti. खूंटी जिले में एक बुजुर्ग महिला की सोते समय कथित तौर पर हत्या कर दी गई. पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात को सैको थाना क्षेत्र के गुडबुरू गांव में घटी. एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया, ‘इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. उन्होंने बताया कि पीड़िता की पहचान लुखी देवी (69) के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि विधवा महिला लुखी देवी के साथ उसकी शादीशुदा बेटी अपने पति के साथ रह रही थी. एसडीपीओ ने बताया कि घर से एक कुल्हाड़ी, एक कुदाल और…

Read More

जामताड़ा. जामताड़ा साइबर थाने की पुलिस ने एक ऐसे शातिर साइबर अपराधी को दबोचा है, जो ठगी के साथ फर्जी आईडी पर खरीदे गए सिम कार्ड का भी बड़ा सप्लायर था. यह शातिर फ्लाइट से असम पहुंचता था और वहां से ट्रेन के जरिए सिम कार्ड लेकर जामताड़ा लौटता था. फिर वहां से लाए गए फर्जी आईडी के सिम को 1500 से 2500 रुपये में प्रति सिम के हिसाब से साइबर ठगों को बेचता था. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह शातिर जामताड़ा समेत गिरिडीह, देवघर और झारखंड से सटे बिहार के कई सीमावर्ती जिलों के…

Read More

रांची. हटिया आरपीएफ पोस्ट के अधिकारी तथा फ्लाइंग टीम ने रांची स्टेशन पर 15027 (मौर्य एक्सप्रेस) प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर आते ही उसकी जांच की. जांच के दौरान कोच संख्या बी 1 में दो व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में सोते पाए गए. पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम अभिषेक सिंह, उम्र 31 वर्ष, पुत्र बिरेन्द्र सिंह, निवासी बेलुवार, थाना बक्सर, बिहार और गोविंद कुमार, उम्र 33 वर्ष, पुत्र बिरेन्द्र बिन, निवासी बेलुवार, थाना बक्सर, बिहार बताया. दोनों ने स्वीकार किया कि उनकी ट्रॉली बैग में भूरे प्लास्टिक में लिपटा गांजा रखा है. तुरंत उन्हें ट्रेन से उतार कर प्लेटफार्म पर लाया गया.…

Read More

चक्रधरपुर. पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक 16 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी की पहचान 21 वर्षीय राज दोंगो के रूप में हुई है, जो चक्रधरपुर के सानगीसाई टोला मुड़ियादल का रहने वाला है. नाबालिग छात्रा से पहले से ही उसकी जान पहचान थी. शनिवार को नाबालिग अपने गांव गोइलकेरा जा रही थी, तभी आरोपी ने उसे चक्रधरपुर में रोक कर अपने झांसे में ले चक्रधरपुर ले गया. बातचीत करने के बाद उसने भरोसा दिलाया कि वह इसे गोइलकेरा ले जाकर छोड़ देगा. उसके बाद आरोपी नाबालिग…

Read More