Author: News Desk

New Delhi. देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह वाहनों की कीमत में 22 सितंबर से 1.29 लाख रुपये तक की कटौती करेगी. कंपनी ने कहा कि उसने वाहनों को और अधिक किफायती बनाने के लिए 8.5 प्रतिशत के जीएसटी लाभ के अलावा छोटी कारों की कीमतों में भी कटौती की है. कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि शुरुआती स्तर के मॉडल एस प्रेसो की कीमतों में 1,29,600 रुपये तक, ऑल्टो के10 की कीमतों में 1,07,600 रुपये तक, सेलेरियो की कीमतों में 94,100 रुपये तक, वैगन-आर की कीमतों में 79,600…

Read More

New Delhi. दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों ने 22 सितंबर से साबुन, शैम्पू, बेबी डायपर, टूथपेस्ट, रेजर और आफ्टर-शेव लोशन जैसे अन्य उत्पादों की कीमतों में कटौती की घोषणा की है. इसका मकसद उपभोक्ताओं को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) दर में कटौती का लाभ देना है. प्रॉक्टर एंड गैंबल, इमामी और एचयूएल जैसी कंपनियों ने नई मूल्य सूची जारी की हैं. इसके बारे में कंपनियों की वेबसाइट के माध्यम से उनके संबंधित वितरकों और उपभोक्ताओं को सूचित किया गया है. प्रॉक्टर एंड गैंबल ने अपने उत्पादों की एक संशोधित सूची जारी की है. इसमें उसने विक्स, हेड…

Read More

Mumbai. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईसीआईसीआई बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 264.36 अंक गिरकर 82,749.60 पर आ गया. दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 65 अंक टूटकर 25,358.60 पर था. सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एचसीएल टेक में कमजोरी आई. दूसरी ओर अदाणी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, लार्सन एंड टुब्रो और एनटीपीसी में बढ़त थी. सुबह के कारोबार में अदाणी समूह…

Read More

Ranchi. झारखंड में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. हेमंत सरकार ने कई अफसरों के प्रभार और दायित्व में बदलाव किया है. गुरुवार देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य पुलिस के डीजीपी अनुराग गुप्ता को सीआईडी और एसीबी के महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. चाईबासा के एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया है. वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का प्रभार दिया गया है और जैप एडीजी प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी नियुक्त किया गया है. रांची के सिटी एसपी अजीत कुमार जमशेदपुर एसपी रेल…

Read More

Jamshedpur. भारत की पहली आर्चरी प्रीमियम लीग (एपीएल) के लिए टाटा स्टील ने अपनी टीम ‘चेरो आर्चर्स’ को गुरुवार को लॉन्च किया. नई दिल्ली में हुए इस भव्य आयोजन में भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अर्जुन मुंडा, महासचिव वीरेन्द्र सचदेवा और राष्ट्रीय कोच मौजूद की मौजूदगी में टीम की लांचिंग हुई। टाटा स्टील की ओर से डीबी सुंदरा रामम वीपी सीएस, मुकुल विनायक चौधरी और पूर्णिमा महतो ने हिस्सा लिया. डीबी सुंदरा रामम ने कहा – “टाटा स्टील में खेल जीवन का हिस्सा हैं. आर्चरी प्रीमियर लीग भारतीय खेल जगत के लिए ऐतिहासिक क्षण है और हमें गर्व है कि…

Read More

Saraikela. स्थानीय टाउन हाल में कार्यक्रम आयोजित कर 109 लोगो के बीच मोबाइल वापस किया गया. इस संबंध में एसपी मुकेश लूनायत ने बताया की विभिन्न थानांतर्गत चोरी एवं गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु विगत कुछ दिनों से एक विशेष अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी एवं गुम हुए मोबाइल के शिकायतों के आधार पर सी ई आई आर पोर्टल द्वारा प्राप्त सूचना एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की तकनीकी शाखा के माध्यम से विभिन्न थाना अंतर्गत कुल 109 चोरी एवं गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनका अनुमानित…

Read More

Jamshedpur. आगामी दुर्गा पूजा को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को बर्मामाइंस थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता बर्मामाइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव ने की।बैठक में क्षेत्र की विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे. इस दौरान पूजा के आयोजन को सफल और शांतिपूर्ण बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई. पूजा समिति के प्रतिनिधियों ने बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइट खराब पड़ी हैं, जिन्हें पूजा से पहले ठीक कराना आवश्यक है। इसके साथ ही कई…

Read More

Jamshedpur. जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक 20 सितंबर को पूर्वाह्न 10.30 बजे से होगी. उपायुक्त की ओर से जिला विकास शाखा के प्रभारी पदाधिकारी ने सभी अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है. साथ ही उनसे 18 सितंबर के अपराह्न एक बजे तक अपने विभाग से संबंधित रिपोर्ट मांगी है. उसमें किस विभाग से समन्वय की आवश्यकता है, इसका उल्लेख करना है. बैठक में अंतर विभागीय समन्वय की कमी की वजह से लंबित योजनाओं पर विचार कर उसकी समस्या का समाधान किया जाएगा.

Read More

Jamshedpur. झारखंड में औद्योगिक विकास, सुशासन और स्थिरता को नई दिशा देने के उद्देश्य से एक्सएलआरआइ जमशेदपुर ने झारखंड इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जिडको), झारखंड इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (जियाडा) और इन्वेस्ट इंडिया के साथ मिलकर झारखंड इंडस्ट्रियल पॉलिसी लैब की शुरुआत की है. इस पहल के तहत 15 लाइव प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग एक्सएलआरआइ परिसर में आयोजित ओरिएंटेशन और ब्रीफिंग सेशन में गुरुवार को की गई. कार्यक्रम की शुरुआत स्ट्रैटेजिक मैनेजमेंट के असोसिएट प्रोफेसर डॉ. कल्याण भास्कर के परिचय संबोधन से हुई. डीन एकेडमिक प्रो. डॉ. संजय पात्रो ने स्वागत भाषण दिया. इसके बाद जिडको और जियाडा के प्रबंध निदेशक…

Read More

Medninagar. झारखंड के पलामू जिले में पुलिस अधिकारी पर नेशनल हाईवे पर ट्रक चालकों से अवैध वसूली करने का आरोप सामने आया है. इस मामले में संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया. जांच के बाद सब-इंस्पेक्टर राजेश बैठा को निलंबित कर दिया गया है, वहीं थाने में तैनात सभी पुलिस जवानों को भी स्थानांतरित कर दिया गया है. इस संबंध में पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन को एक वीडियो प्राप्त हुआ, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी एक ट्रक को रोककर संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त नजर आ रहे थे. वीडियो के आधार पर उन्होंने तत्काल…

Read More