Author: News Desk

जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) संबंधी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जिले में संचालित एवं प्रस्तावित सीएसआर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. मुख्य रूप से आजीविका संवर्धन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कौशल विकास से संबंधित प्रोजेक्ट्स पर विशेष बल दिया गया. बैठक में जिले में कार्यरत विभिन्न कंपनियों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी परियोजनाओं का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि CSR के अंतर्गत किए जा रहे सभी कार्य जन-हितकारी, दीर्घकालिक एवं स्थायी विकास की दिशा में परिणामदायी हों, इस दिशा में प्रयास…

Read More

जमशेदपुर. झारखंड सरकार ने औपचारिक रूप से राखा खनन पट्टा विलेख (लीज डीड) का निष्पादन किया है, जो भारत के खनन उद्योग के लिए एक मील का पत्थर है. इस विलेख से पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित राखा कॉपर माइंस के बहुप्रतीक्षित पुनः उद्घाटन और विस्तार का मार्ग प्रशस्त हुआ है. यह पट्टा विलेख पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा सरकार की ओर से हस्ताक्षरित किया गया . हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) की ओर से इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स (ICC) के कार्यकारी निदेशक-सह-यूनिट प्रमुख ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किया. मौके पर अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद और जिला खनन पदाधिकारी…

Read More

17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक मनाया जा रहा 8वां राष्ट्रीय पोषण माह जमशेदपुर. 8वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत समाहरणालय परिसर से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया . इस अवसर पर अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, डीटीओ श्री धनंजय, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका उपस्थित रहे. जागरूकता रथ धालभूम एवं घाटशिला अनुमंडल के शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के टोला/ मोहल्ला, हाट – बाजार में भ्रमणशील रहकर लोगों को कुपोषण एवं सही पोषण के प्रति जागरूक करेगा . उपायुक्त ने प्रतिभागियों को पोषण शपथ दिलाई. उपायुक्त…

Read More

सिदगोड़ा टाउन हॉल में एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न जमशेदपुर: सिदगोड़ा टाउन हॉल में सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लि. के तत्वावधान में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के सशक्तिकरण पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सहकारिता पदाधिकारी-सह-सचिव आशा टोप्पो ने किया. उन्होंने सिडकोफेड की गतिविधियों, गठन के उद्देश्य और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी. मुख्य अतिथि अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने सहकारिता को सरकार की योजनाओं से जोड़ते हुए कहा कि इसके माध्यम से किसान और समितियां अपनी उपज का बेहतर मूल्य पा सकती हैं. उन्होंने सिडकोफेड की गतिविधियों की सराहना…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक और सारंडा संरक्षण अभियान के संयोजक सरयू राय ने झारखंड सरकार पर सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि 858.18 वर्ग किलोमीटर में फैले सारंडा सघन वन के 575.19 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य और 136.03 वर्ग किलोमीटर को कंजर्वेशन रिज़र्व घोषित करने का सुप्रीम कोर्ट का आदेश अब तक लागू न होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. सरयू राय ने कहा कि सरकार प्राकृतिक संसाधनों और वन्यजीवों के संरक्षण के बजाय सतह के नीचे स्थित लौह-अयस्क के खनन को प्राथमिकता दे रही है. जबकि सर्वोच्च न्यायालय का स्पष्ट…

Read More

जमशेदपुर: झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग और पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के खेल विभाग के संयुक्त प्रयास से जमशेदपुर स्थित टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दिनांक 18 एवं 19 सितंबर 2025 को दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता 2025 का सफल आयोजन किया गया.इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्रों, ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ और जे.एस.एस.पी.एस. के प्रशिक्षण केंद्रों में प्रवेश हेतु खिलाड़ियों का चयन करना था. जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक प्रतिभा चयन की प्रक्रिया सुनिश्चित की गई.प्रतियोगिता के पहले दिन, 18 सितंबर को फुटबॉल…

Read More

गुवा:गुवा सेल के सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार से झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी. इस दौरान कर्मियों ने जनरल ऑफिस के समक्ष जोरदार नारेबाजी की और प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया. कर्मचारियों की मांगों में रोईदास करूवा और किशन गोच्छाईत को पुनः बहाल करना, सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाना, मूल वेतन पर मिलने वाले 10 प्रतिशत अतिरिक्त भुगतान को 40 प्रतिशत तक बढ़ाना, आवास न मिलने वाले कर्मियों को 3000 रुपये प्रतिमाह भत्ता देना और आवास आवंटन में प्राथमिकता देना, दो जोड़ी वर्दी, जूते, हेलमेट और दस्ताने उपलब्ध कराना, लंबे…

Read More

RANCHI: बहुचर्चित कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड में शुक्रवार को एजेसी-3 आनंद प्रकाश की अदालत ने अहम फैसला सुनाया है. अदालत ने इस मामले में ट्रायल फेस कर रहे तीन आरोपियों राहुल कुजूर, डब्लू कुजूर और काविस अदनान को आईपीसी को धारा 302 के तहत दोषी करार दिया है. जबकि सजा पर फैसला 22 सितंबर को सुनाया जाएगा. वहीं, आरोपी सुशीला कुजूर को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है. इसके अलावा सरकारी गवाह बने मुनव्वर अफाक को भी अदालत ने बरी कर दिया. 30 मई को मारी थी गोली घटना 30 मई 2022 की है, जब रातू रोड…

Read More

मुंबई : मुंबई उच्च न्यायालय को शुक्रवार सुबह एक बार फिर बम धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिससे न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया. यह धमकी ऐसे समय आई जब अदालत का नियमित कामकाज शुरू होने वाला था. सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर की गहन तलाशी ली. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुबह मुंबई उच्च न्यायालय के आधिकारिक ईमेल पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बम रखे जाने की धमकी दी गई. न्यायालय प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद एहतियातन परिसर को खाली कराया गया. बम निरोधक दस्ते…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा के टोंटो प्रखंड में जंगली हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है. हाल ही में 19 जंगली हाथियों के झुंड ने बारुतोवा गांव में जमकर उत्पात मचाया. हाथियों ने गांधी लागुरी के घर को तोड़ दिया और घर के बाहर रखे बर्तन आदि को भी नुकसान पहुंचाया. इसके अलावा, हाथियों ने क्षेत्र के खेतों में फसल को रौंद दिया, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है. हाथियों का यह झुंड चार दिन पहले कुदामसदा में विचरण कर रहा था, लेकिन वहां से खदेड़े जाने के बाद बारुतोवा में जाकर जम गया. हाथियों के डर…

Read More