Author: News Desk

Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन पर कई घंटे से खड़ी आरा दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस को गम्हरिया कांड्रा और सीनी के रास्ते रवाना कर दिया गया. वहीं, टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन भी मुरी स्टेशन से पहले लाइन जाम में फंस गयी. अब दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से वंदे भारत को मुरी से खाली टाटानगर लाने का आदेश हुआ है. इधर, हावड़ा- राउरकेला वंदे भारत ट्रेन गालूडीह स्टेशन पर खड़ी है, जबकि, टाटानगर बरहमपुर वंदे भारत ट्रेन को गम्हरिया कांड्रा स्टेशन के रास्ते चलाने की योजना बन रही है.

Read More

Chaibasa. झारखंड हाइकोर्ट के यायाधीश दीपक रोशन ने शनिवार को बार भवन का निरीक्षण किया. दरअसल, चाइबासा का जर्जर बार भवन 4 करोड़ 96 की लागत से निर्माण कार्य होने जा रहा है. उसी स्थल का निरीक्षण हाई कोर्ट के न्यायाधीश के द्वारा किया गया. न्यायाधीश पहले चाइबासा व्यवहार न्यायालय गए, जहां उनका स्वागत प्रघान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मौहम्मद शाकिर और न्यायधीशों के द्वारा स्वागत किया गया. प्रघान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के कार्यालय में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और अधिवक्ताओं के द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया. इस अवसर पर बार के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद, उपाध्यक्ष कैशर…

Read More

Deoghar : देवघर जिले के मधुपुर में पुलिस ने नकली लॉटरी का बड़ा गिरोह पकड़ा है. गुप्त सूचना के आधार पर पथरोल और मधुपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बहादुरपुर और फतेहपुर गांव में छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान एक गोदाम से भारी मात्रा में नकली लॉटरी टिकट, प्रिंटर, कटर और पंचिंग मशीन समेत कई उपकरण बरामद किए गए. छापेमारी में यह खुलासा हुआ कि यह गोरखधंधा एबी चिकन नामक व्यवसाय के मालिक आफताब के गोदाम से संचालित हो रहा था. पुलिस के अनुसार, वहां से नकली लॉटरी छापकर झारखंड, बिहार और बंगाल के कई इलाकों में भेजी जाती…

Read More

Ranchi : झारखंड में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. अगले कुछ दिनों तक, खासकर 22 सितंबर तक, राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं और वज्रपात की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, पलामू में सबसे ज्यादा 40.8 मिमी बारिश दर्ज की गई है. राज्य के बाकी हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई है. इस साल अब तक झारखंड में औसत से 19% ज्यादा बारिश हो चुकी है. अब तक 1123.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि सामान्य बारिश 944.5 मिमी…

Read More

Barhi : अनुसूचित जनजाति (ST) दर्जे की मांग को लेकर कुर्मी समाज ने शनिवार को राज्यव्यापी रेल रोको आंदोलन किया. इसी कड़ी में बरही स्टेशन पर बड़ी संख्या में समाज के लोग रेलवे ट्रैक पर उतर आए. आंदोलन के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई और कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं. इस आंदोलन को नया बल तब मिला जब मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो खुद आंदोलनकारियों के साथ ट्रैक पर उतर आए. वे अपने समर्थकों के साथ ट्रैक पर लेट गये. विधायक के समर्थन से प्रदर्शनकारियों का उत्साह बढ़ गया और आंदोलन और भी तेज होता…

Read More

Gayaji : पितृपक्ष 2025 के मौके पर मोक्ष की भूमि गयाजी उस समय ऐतिहासिक पल का साक्षी बना, जब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पारंपरिक विधि से पिंडदान किया. यह पहला अवसर था जब किसी राष्ट्रपति ने अपने कार्यकाल के दौरान गयाजी आकर श्राद्ध कर्म किया हो. राष्ट्रपति मुर्मु ने यह पिंडदान अपने पैतृक गांव ओडिशा के मयूरभंज जिले के ऊपरबेड़ा के पितरों के नाम पर किया. यह अनुष्ठान गयाजी के वरिष्ठ पिंडदानाचार्य राजेश लाल कटारियार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिनके पास उनके गांव के पूर्वजों का पारंपरिक बही खाता…

Read More

Dumka : दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के आमचुआ गांव में बीती रात दिल दहला देने वाली घटना घटी. अज्ञात अपराधियों ने एक घर में घुसकर एक महिला और उसकी नातिन की बेरहमी से हत्या कर दी. इस दौरान छह महीने की मासूम बच्ची भी वहीं मौजूद थी, जो चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गई. जानकारी के मुताबिक, सोना बास्की की कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने अपनी बेटी और दामाद को घर जमाई बनाकर रखा था. उनकी नतनी सोना मुर्मू, जिसकी शादी डेढ़ साल पहले काठीकुंड के राजू सोरेन से हुई थी, भी उनके साथ रहती थी. घटना…

Read More

Ranchi/Jamshedpur. कुड़मी को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलन किया जा रहा है. आंदोलनकारियों ने रेल ट्रैक को जाम कर दिया है. ट्रेनों के पहिए जहां-तहां थमे हुए हैं। टाटा से पटना आने वाली वंदे भारत ट्रेन भी सुबह से मुरी स्टेशन पर ही खड़ी है. ट्रेन में हजारों यात्री सवार हैं और सभी लोग परेशान हो रहे हैं. पटना-रांची जनशताब्दी को गया स्टेशन से टर्मिनेट कर दिया गया है. यह ट्रेन अब कोडरमा पारसनाथ, गोमो, बोकारो और रांची नहीं जाएगी. इस ट्रेन के तमाम सारे यात्री परेशान हो रहे हैं. बाकी ट्रेन भी झारखंड के…

Read More

Jamshedpur. कुड़मी जाति को एसटी में शामिल करने की मांग को लेकर आदिवासी कुड़मी समाज द्वारा सीनी सहित कई जगहों पर रेल चक्काजाम आन्दोलन करने के कारण रेलवे द्वारा कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. वहीं कई ट्रेनों को सॉट टर्मिनेट किया गया है. रेलवे द्वारा 68019/68020 टाटा गुवा टाटा, 68003/68004 टाटा गुवा टाटा, 13513/13514 आसनसोल हटिया आसनसोल सहित कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. वहीं कई ट्रेनों को शॉट टर्मिनेट किया गया है. वहीं सीनी में रेल टेका आन्दोलन के कारण 12859 सीएसटीएम हावड़ा गितांजलि एक्सप्रेस ट्रेन चक्रधरपुर, 18029 मुंबई शालीमार कुर्ला एक्सप्रेस, 12833 अहमदाबाद हावड़ा…

Read More

Saraikela. आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि राममड़ैया बस्ती के पास कुछ अपराधी अवैध हथियारों के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर आदित्यपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करण कुमार सिंह और टुनू लोहार को गिरफ्तार किया. इनके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया. दोनों की निशानदेही पर तीन और अपराधी करण राय, अंगद कुमार और गोपाल दास उर्फ चौड़ा को भी गिरफ्तार किया गया,…

Read More