Jamshedpur. गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी सर्कस मैदान के भव्य पूजा पंडाल सोमवार को प्रथम दिन माता शैलपुत्री के पूजन के दिन सेश्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. पंडाल का उद्घाटन विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय सिंह, दिनेश कुमार, ललित दास, समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने किया, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा की पंडाल सामाजिक संदेश दे रहा है भ्रूण हत्या रोकथाम, ट्रैफिक सुरक्षा, महिला उत्पीड़न आदि समाज को चाहिए इस संदेश को घर घर पहुंचाए, अध्यक्ष मनोज खत्री ने बताया की इस वर्ष पंडाल की भव्यता के साथ आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है. सप्तमी, अष्टमी और…
Author: News Desk
जमशेदपुर.धर्मांतरण के मुद्दे की अपने स्तर से जांच करने के लिए शहर के विविध संगठनों का एक प्रतिनिधि मंडल सुंदरनगर स्थित समेकित जन विकास केंद्र पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने वहां “चुप्पी तोड़ो” विषय पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला को देखा. इसमें शामिल किशोर-किशोरियां ड्राइंग के माध्यम से बाल मजदूर एवं बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई पर अपने मनोभाव को रख रहे थे. बच्चियों ने बताया कार्यशाला में धर्म आधारित कोई बात नहीं सिखाई जाती और यहां केवल कौशल विकास और व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया जाता है. अंदर के डर को मारकर चुप्पी तोड़ने तथा गलत का डटकर विरोध करने, सामूहिक एकता…
जमशेदपुर: जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) के आह्वान पर आज शहर में 100 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने आयकर विभाग कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने वित्त मंत्री से आयकर रिटर्न, ऑडिट रिपोर्ट और ट्रांसफर प्राइसिंग से जुड़े फॉर्म 3सीएबी की समय सीमा बढ़ाने की मांग की. इस दौरान जेसीएएस की ओर से आयकर विभाग को ज्ञापन सौंपा गया. इसमें कहा गया है कि टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की तारीख 30 सितंबर से बढ़ाकर 15 नवंबर की जाए, ऑडिट केसों में आईटीआर की तारीख 31 अक्टूबर से बढ़ाकर 15 दिसंबर की जाए, फॉर्म 3सीएबी और संबंधित आईटीआर की अंतिम तारीख…
Ranchi : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (JSCA) के तहत संचालित कंट्री क्रिकेट क्लब (CCC) के चुनाव में सुनील साहू के नेतृत्व वाले गुट ‘द टीम’ ने सभी 13 पदों पर शानदार जीत हासिल की. अध्यक्ष पद पर सुनील साहू ने भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व वाले ‘टीम भानु’ के उम्मीदवार को भारी मतों से हराया. सुनील साहू गुट के उम्मीदवारों ने निदेशक पदों पर भी शानदार प्रदर्शन किया. अनुपम देव को 458, चंद्रशेखर किंगर को 454, अजीत कुमार को 442, राजदीप सिंह को 426, राहुल झा को 422, कर्ण को 416, रोमी को 412, मनोज पांडे को 402, राजीव बधान…
Ranchi : फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के बहुप्रतीक्षित चुनाव के परिणाम रविवार को घोषित किए गए. टीम आदित्य मल्होत्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 पदों पर जीत हासिल की, जबकि टीम तुलसी को 8 पद मिले. इस जीत के साथ आदित्य मल्होत्रा एफजेसीसीआई के नए अध्यक्ष चुने गए हैं. अध्यक्ष पद पर आदित्य मल्होत्रा को 1939 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी तुलसी दास पटेल को 1388 वोट प्राप्त हुए. अन्य पदों पर टीम आदित्य के उम्मीदवारों को भी भारी समर्थन मिला. प्रवीण लोहिया को 1694, विनीत सिंघानिया को 1686, नवजोत अलंग को 1637, ज्योति…
जमशेदपुर: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा देवगम टोला में सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे हादसे में गली में खेल रही नौ वर्षीय बच्ची की दीवार गिरने से मौत हो गई. हादसे से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई. एक टेंपो गली में घुस रहा था. टेंपो के किनारे दीवार से टकराने के कारण दीवार भरभरा कर गिर गई. उसके पास खेल रही बच्ची दीवार के नीचे दब गई. बच्ची के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, उसके साथ खेल रही दूसरी बच्ची के पैर में चोट आई.हादसे के बाद…
Ranchi : खलारी थाना की पुलिस गश्ती दल पर अपराधियों ने फायरिंग की. घटना बीते देर रात की है. इस घटना में खलारी थाना के हवलदार रामसरिक शर्मा के पैर में गोली लगी है. फिललाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. इधर, एसएसपी राकेश रंजन ने कहा कि पुलिस टीम द्वारा शक होने पर पूछताछ के लिए रोका गया था. इसी बीच कार सवार अपराधी ने फायरिंग कर दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा. जानकारी के अनुसार बीती रात खलारी पुलिस का गश्ती दल बमने गांव के पास से गुजर रही…
Ramgarh : रामगढ़ जिले के कुज्जू ओपी क्षेत्र में स्थित श्रीराम पावर प्लांट में सोमवार को बॉयलर फट गया. इस हादसे में दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं. दोनों मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची के देव कमल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. श्रीराम पावर प्लांट में प्रबंधन की लापरवाही की वजह से मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्था ताक पर है. सोमवार की सुबह दो मजदूर बॉयलर के पास काम कर रहे थे. इसी दौरान बॉयलर फटा और वे दोनों मजदूर आग की चपेट में आ गए. मजदूरों की पहचान मुरपा निवासी नेतलाल ठाकुर और चुंबा निवासी…
Patna : बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने शिक्षक नियुक्ति (TRE-4) को लेकर सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम बातें कही. उन्होंने बताया कि इस चरण में 26,000 से अधिक पदों पर बहाली की जाएगी और अगले 4 से 5 दिनों में ये रिक्तियां BPSC को भेजी जाएंगी. अगर इसके बाद भी सीटें बचती हैं तो उन्हें TRE-5 में जोड़ा जाएगा. STET 2025 परीक्षा का शेड्यूल जारी शिक्षा मंत्री ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET 2025) की घोषणा भी की. ऑनलाइन आवेदन: 19 से 27 सितंबर 2025 परीक्षा तिथि: 12 से 31 अक्टूबर 2025 परिणाम घोषित: 16 नवंबर…
Ranchi : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य लव कुश कुमार की अध्यक्षता में कचहरी स्थित राज्यकीय अतिथिशाला में रांची नगर निगम के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में अनुसूचित जाति के कर्मियों और नागरिकों को निगम स्तर पर दी जा रही सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक में बताया गया कि नगर निगम अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को वेतन के अतिरिक्त EPF, ESIC और सुरक्षा किट जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है. अनुसूचित जाति के नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कर जीवन को सरल बनाया जा रहा है.…
