Author: News Desk

RANCHI . बिजली वितरण निगम लिमिटेड(जेबीवीएनएल) में कनीय अभियंता(जेइ) और ऊर्जा मित्र(मीटर रीडर) जान-बूझकर या लापरवाही से बिलिंग में भारी गड़बड़ी कर रहे हैं. इससे निगम को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है. बिल में गड़बड़ी की शिकायतें मिलने पर जेबीवीएनएल द्वारा जांच की गयी, जिसमें यह मामला उजागर हुआ है. इस पर जेबीवीएनएल के मुख्य महाप्रबंधक (एपीटी) श्रवण कुमार ने सभी एरिया बोर्ड के जीएम और सर्किल के अधीक्षण अभियंताओं को पत्र लिखा है. उन्होंने संबंधित उपभोक्ताओं के बिलों की जांच करने और दोषी ऊर्जा मित्रों व अन्य कर्मचारियों को चिह्नित करते हुए 15 दिनों के अंदर रिपोर्ट…

Read More

Agartala : असम के सीएम हिमंत विस्वा सरमा को लेकर जा रही इंडिगो की एक उड़ान रविवार शाम खराब मौसम के चलते गुवाहाटी की बजाय त्रिपुरा के अगरतला हवाई अड्डे पर उतारी गई. अधिकारी ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी नहीं थी, बल्कि गुवाहाटी में भारी बारिश और आंधी-तूफान के कारण एहतियातन यह कदम उठाया गया. अगरतला स्थित महाराजा वीर विक्रम (एमवीवी) हवाई अड्डे के निदेशक केसी मीणा ने बताया कि डिब्रूगढ़ से रवाना हुई यह उड़ान गुवाहाटी में नहीं उतर सकी. बाद में मौसम सुधरने पर विमान ने अगरतला से गुवाहाटी के लिए उड़ान भरी. इस दौरान विमान…

Read More

सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमेटी सह एदारा-ए-शरीया झारखंड की कोर कमेटी की बैठक में निर्णय  Ranchi : ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी की सफलता को लेकर सुन्नी बरैलवी सेंट्रल कमेटी सह एदारा-ए-शरीया झारखंड की कोर कमेटी की अहम बैठक सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता सरपरस्त मो. सईद ने की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस बार पैगम्बर हजरत मोहम्मद (स) के यौमे विलादत के 1500 साल पूरे हो रहे हैं, इसलिए जुलूस-ए-मोहम्मदी ऐतिहासिक अंदाज़ में मनाया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने मोहल्लों को सजाएं और हर घर में परचम लगाकर जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी…

Read More

Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने आज झारखंड विधानसभा में महाधिवक्ता राजीव रंजन द्वारा लिखित पुस्तक “बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग देवघर – A TOUCH OF THE DIVINE (दिव्यता का स्पर्श)” का विधिवत लोकार्पण किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लेखक को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक झारखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है. पुस्तक में बाबा बैद्यनाथ धाम की ऐतिहासिकता, प्राचीनता और पौराणिक महत्व के साथ-साथ धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक परंपराओं का विस्तृत उल्लेख किया गया है. इसमें वैधानिक और सामाजिक दृष्टिकोण से…

Read More

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला  Ranchi : झारखंड उच्च न्यायालय ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से दायर क्वैशिंग याचिका पर सुनवाई सोमवार को की. अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख दो सप्ताह बाद तय की है. मामले की सुनवाई न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की अदालत में हुई. इस दौरान राहुल गांधी की ओर से पेश अधिवक्ता पीयूष चित्रेश और दीपांकर राय ने अदालत से बहस के लिए अतिरिक्त समय देने का आग्रह किया. उनकी मांग को अदालत ने स्वीकार कर लिया और अगली तारीख दो…

Read More

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राजधानी रांची के धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत निर्माणाधीन कन्वेंशन सेंटर का स्थल निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी ली और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत वर्ष 2018 में इस कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन बीच में ही परियोजना का काम बंद हो गया. योजना के अनुसार, इस कन्वेंशन सेंटर में 5 हजार लोगों के बैठने की क्षमता होनी थी. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने…

Read More

Ranchi : झारखंड विधानसभा में सोमवार को नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पेश की गयी. रिपोर्ट में यह खुलाशा हुआ कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के विभिन्न विभागों ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान बजट की 23.14 प्रतिशत खर्च ही नहीं किए. विधानसभा में पेश सीएजी की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक लाख 41 हजार 498.79 करोड़ रुपये के कुल प्रावधानों में से एक लाख आठ हजार 754.44 करोड़ रुपये विभागों द्वारा खर्च किए गए. वहीं, वर्ष 2022-23 के दौरान 57 मामलों में 13 हजार 499.10 करोड़ रुपये के पूरक प्रावधान (प्रत्येक मामले में 0.50…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को 130वें संविधान संशोधन विधेयक को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना की और आरोप लगाया कि सरकार देश को ‘‘कमजोर और विभाजित’’ करने वाले कदम उठा रही है. सोरेन ने कहा कि देश को मजबूत बनाने और इसके विकास से जुड़े मुद्दे भाजपा नेताओं के भाषणों तक ही सीमित हैं. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सभी गवाह हैं कि किस तरह के संविधान संशोधन हो रहे हैं. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर भी काम चल रहा है. लोग उनके फैसलों का असर देख सकते हैं…वे (केंद्र सरकार)…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला में कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित नव निर्मित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों के नियुक्ति प्रक्रिया के खिलाफ आवेदित प्रतिभागियों में विरोध है. प्रतिभागियों ने सोमवार को समाहरणालय परिसर मे उपायुक्त चंदन कुमार का घेराव कर अपनी मांगों से अवगत कराते हुए अपना विरोध जताया. उन्हें कार्यालय मे जाने से रोका. जिला प्रशासन द्वारा एकलव्य आवासीय विद्यालय शिक्षको ने पदों पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों से 10 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था. जिसके आलोक में प्राप्त आवेदनों का स्कूटनी, आपत्ति, आपत्ति का निराकरण करने के बाद 25 अगस्त को परीक्षा आयोजित की…

Read More

Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर एनआइ वर्क के कारण 10 सितंबर तक कई ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों में रद्द किया गया है. चक्रधरपुर रेल मंडल के झारसुगुड़ा में यार्ड रिमॉडलिंग का काम हो रहा है. 24 अगस्त से 10 सितंबर तक मेगा ब्लॉक लिया जायेगा. ब्लॉक के कारण चक्रधरपुर से होकर जाने व आने वाली 15 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया, जबकि 9 ट्रेनों की यात्रा गंतव्य से पहले समाप्त की गयी है. वहीं 3 ट्रेनों को इस अवधि में दूसरे रूट से चलाया जायेगा. अगले सप्ताह टाटानगर से होकर चलने वाली कई…

Read More